महासमुंद में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 68 लाख से ज्यादा का गांजा पकड़ा
महासमुंद पुलिस के ज्वाइंट एक्शन में भारी मात्रा में गांजा के साथ 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसमे 1 महिला भी शामिल है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 25, 2026 at 2:51 PM IST
महासमुंद: एंटी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स और सिंघोड़ा थाना पुलिस ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की. 137 किलो गांजा पुलिस ने पकड़ा है. जिसकी बाजार में कीमत 68 लाख रुपये से ज्यादा है. इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक महिला भी शामिल है.
मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई
महासमुंद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मारूती सुजुकी ईक्को कार क्रमांक ओडी 19 टी 6003 और उसके पीछे एक टोयटा कार क्रमांक एम एच 01 बी के 4102 में ओडिशा से अवैघ मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की जा रही है. इस सूचना पर नएच 53 रोड रेहटीखोल में नाकेबंदी की गई. इस दौरान जांच करने पर पुलिस को दोनों गाड़ियों से भारी मात्रा में गांजा मिला. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
74,88,400 रुपये का माल जब्त
पुलिस ने आरोपियों से कुल 137 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया. जब्त गांजा की कीमत 68 लाख 50 हजार रुपये है. दो गाड़ियों की कीमत त 04 लाख और 02 लाख की है. साथ ही 7 मोबाइल कीमत 27,000 रुपये, 11,400 रुपये कैश बरामद किया है. कुल मिलाकर 74,88,400 रुपये का माल जब्त किया गया है.
आठों आरोपी भेजे गए जेल
वही मामले पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा (20बी (दो)(सी), 29 -1) एनडीपीएस एक्ट के तहत आठ आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया. सिंघोड़ा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है. आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

