'राजनीति के जादूगर' गहलोत ने की जादू की कला को जीएसटी से मुक्त करने की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने एक्स पोस्ट में जादूगर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की फोटो शेयर की है.

Published : June 2, 2026 at 3:31 PM IST
जयपुर: 'राजनीति के जादूगर' कहे जाने वाले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से जादू की कला को जीएसटी से मुक्त करने की मांग की है. गहलोत ने कहा कि जीएसटी के दायरे में आने से ये कला प्रभावित हो रही है.
दरअसल, जादूगर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिला. इस दौरान उन्होंने ज्ञापन देकर इस मामले में दखल देने की मांग की थी. जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने इस मामले में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बात करने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया है. मुलाकात के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैजिशियन्स एसोसिएशन, राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने आवास पर भेंट कर जादू कला को जीएसटी से मुक्त करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है.
पढ़ें: जोधपुर संभाग में जल संकट: गहलोत का मुख्यमंत्री भजनलाल को पत्र, 'वॉटर ट्रेन' शुरू करने की मांग की
मैजिशियन्स एसोसिएशन, राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने आवास पर भेंट कर जादू कला को जीएसटी से मुक्त करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 2, 2026
जादू एक ऐसी कला है जिससे बहुत बड़ी संख्या में कलाकार जुड़े हुए हैं और इसी से उनके परिवार का पालन पोषण होता है। जीएसटी इन सभी की आजीविका पर असर… pic.twitter.com/zThydb1DuG
जादू एक ऐसी कला है जिससे बहुत बड़ी संख्या में कलाकार जुड़े हुए हैं और इसी से उनके परिवार का पालन पोषण होता है. जीएसटी इन सभी की आजीविका पर असर डाल रहा है और कला को हतोत्साहित कर रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और जीएसटी काउंसिल से मेरा विनम्र अनुरोध है कि लाखों लोगों का कम खर्च में मनोरंजन करने वाली इस कला को जीएसटी मुक्त कर इससे जुड़े परिवारों को राहत दें.

