ETV Bharat / state

मध्य प्रदेश के करोड़पति IAS की प्रॉपर्टी की फुल डिटेल, चल-अचल संपत्ति से हर साल कमा रहे लाखों

मध्य प्रदेश के अधिकांश आईएएस हैं करोड़पति. लगभग हर आईएएस के पास है करोड़ों की कृषि भूमि, 2 से 3 फ्लैट और प्लॉट. देखें लिस्ट.

MADHYA PRADESH MILLIONAIRE IAS
मध्य प्रदेश के करोड़पति IAS (ETV Bharat GFX)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : March 13, 2026 at 6:23 PM IST

|

Updated : March 14, 2026 at 8:39 PM IST

8 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट: ब्रिजेन्द्र पटेरिया

भोपाल: मध्य प्रदेश के कई आईएएस अधिकारी जमींदार से कम नहीं हैं. किसी के पास मध्य प्रदेश में कई हेक्टेयर कृषि भूमि है, तो कई अधिकारियों की 3-3 राज्यों में अचल संपत्ति मौजूद है. वहीं कई आईएएस अधिकारी अचल संपत्ति से हर साल 40 लाख रुपए तक कमा रहे हैं. यह जानकारी आईएएस अधिकारियों की चल-अचल संपत्ति के ब्यौरे को खंगालने के बाद सामने आई है. इसका ब्यौरा वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद आईएएस अधिकारियों द्वारा दिया गया है. आइए आपको बताते हैं कि मध्य प्रदेश के किस आईएएस अधिकारी के पास कितनी अचल संपत्ति मौजूद है.

मुख्य सचिव अनुराग जैन के पास कुल 4.14 करोड़ की संपत्ति

मध्य प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया यानी प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के पास कुल 4.14 करोड़ कीमत की अचल संपत्ति है. हालांकि उनके पास 3 राज्यों में संपत्ति है. इसमें भोपाल के प्रेमपुरा नगर में भूखंड, उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में 79 लाख कीमत का एक अंडरकंस्ट्रक्शन फ्लैट, जयपुर में एक फ्लैट और शिवाजी नगर भोपाल में 2 करोड़ 72 लाख कीमत का एक मकान है.

MADHYA PRADESH IAS PROPERTY
मध्य प्रदेश के कई आईएएस के पास है कृषि भूमि (ETV Bharat GFX)

अलका उपाध्याय के पास करोड़ों की संपत्ति,नहीं दर्शाई कीमत

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में सेक्रेटरी और मध्य प्रदेश कैडर की 1990 बैच की आईएएस अलका उपाध्याय के पास दिल्ली, गुडगांव और भोपाल में मकान, भूखंड हैं. गुडगांव में 2930 स्क्वायर फीट का फ्लैट, दिल्ली में 3244 स्क्वायर फीट पर निर्मित मकान, भोपाल में करीब 1 हजार स्क्वायर मीटर का प्लॉट है. इसके अलावा नर्मदापुरम जिले में 2 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जो उन्हें अपने पिता से मिली है. उन्होंने प्रॉपर्टी की मौजूदा कीमत नहीं बताई है.

IAS Rajesh Rajoura
आईएएस राजेश राजौरा (ETV Bharat)

अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा भी करोड़पति

1990 बैच के आईएएस अधिकारी और नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा के पास भोपाल के मिंडोरी में 163.4 एकड़ कृषि भूमि है. इसकी कीमत उन्होंने 48 लाख रुपए बताई है. गुजरात के अहमदाबाद में 50 लाख रुपए कीमत का एक ऑफिस, मिंडोरी में 0.25 एकड़ भूमि इसकी कीमत 27 लाख रुपए दिखाई गई है. भोपाल के सेमरी बजाफ्त में 0.580 हेक्टेयर भूमि कीमत 28.92 लाख और मिडोरी में 0.25 एकड़ कृषि भूमि है. इसकी कीमत 20 लाख दिखाई गई है.

IAS Ashok Varnwal
आईएएस अशोक वर्णवाल (ETV Bharat)

अशोक वर्णवाल के पास 7 करोड़ 50 लाख की संपत्ति

वर्ष 1990 बैच के अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के पास कुल अचल संपत्ति 7 करोड़ 50 लाख है. भोपाल के बिसनखेड़ी में 0.202 हेक्टेयर कृषि भूमि, झारखंड के डुमरी में 1200 स्क्वायर फीट का दो मंजिला मकान, बिसनखेड़ी में 0.202 हेक्टेयर कृषि भूमि और बावड़िया कला में फ्लैट भी है. इसके अलावा बावड़िया कला भोपाल में 2 फ्लैट हैं. इनकी कीमत 4.50 करोड़ रुपए है.

मनोज गोविल के पास 2 करोड़ 64 लाख की अचल संपत्ति

1991 बैच के आईएएस अधिकारी दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ मनोज गोविल ने कुल अचल संपत्ति 2 करोड़ 64 लाख दशाई है. भोपाल के तुलसी नगर में उनका एक फ्लैट, गुडगांव, हरियाणा में एक फ्लैट है.

IAS Manu Srivastava
आईएएस मनु श्रीवास्तव (ETV Bharat)

अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव के पास 20 करोड़ की अचल संपत्ति

1991 बैच के नवकरर्णीय ऊर्जा में अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव का प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में पुस्तैनी 699.86 स्क्वायर मीटर का मकान है, इसकी कीमत 16 करोड़ रुपए है. इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश में 3.50 करोड़ रुपए कीमत का एक प्लॉट है.

आशीष श्रीवास्तव भी करोड़पति, नहीं दर्शाई संपत्ति की कीमत

1992 बैच के आईएएस और दिल्ली में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ आशीष श्रीवास्तव के पास भोपाल के गौंदरमऊ में 240 स्क्वायर मीटर प्लॉट और हरियाणा गुरूग्राम में 2 फ्लैट हैं. इसकी खरीद के समय कीमत 66 लाख रुपए दर्शाई गई है.

अपर मुख्य सचिव कैलाश चंद्र गुप्ता के पास करोड़ों की संपत्ति

1992 बैच के आईएएस अपर मुख्य सचिव कैलाश चंद्र गुप्ता के पास जाटखेड़ी, भोपाल में 3858 स्क्वायर फीट पर निर्मित मकान, कटारा, भोपाल में 0.1़6 हेक्टेयर कृषि भूमि, गौहरगंज रायसेन में 220 स्क्वायर मीटर का प्लॉट, इंदौर में 6877 स्क्वायर फीट का प्लॉट और अरेरा कॉलोनी, भोपाल में 588 स्क्वायर मीटर पर मकान है, जिसकी खरीद के समय कीमत 3.95 करोड़ रुपए थी.

वीएल कांताराव के पास भोपाल, तमिलनाडु में करोड़ों की संपत्ति

1992 बैच के आईएएस और केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में पदस्थ वीएल कांताराव का कटारा हिल्स, भोपाल में 0.75 एकड़ भूमि और कांजीपुरम, तमिलनाडु में 2500 स्क्वायर फीट का प्लॉट है.

अनिरूद्ध मुखर्जी के पास 8 करोड़ 45 लाख की संपत्ति

1993 बैच के आईएएस और दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में पदस्थ अनिरूद्ध मुखर्जी की कुल अचल संपत्ति की कीमत 8 करोड़ 45 लाख है. बागमुंगालिया, भोपाल में 3350 स्क्वायर मीटर का प्लाट, बागमुंगालिया, भोपाल में 199 स्क्वायर मीटर का प्लॉट, लखनऊ में पुस्तैनी मकान, फतेहपुर डोगरा, भोपाल में 0.36 हेक्टेयर कृषि भूमि और अरेरा कॉलोनी, भोपाल में मकान है. इसकी कीमत 3 करोड़ रुपए बताई गई है.

अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन के पास 3 करोड़ की संपत्ति

1939 बैच के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने अचल संपत्ति की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए दर्शाई है. हुजूर, भोपाल में 2402 स्क्वायर फीट भूमि, हुजूर, भोपाल में 1 एकड़ भूमि, बावड़िया कला, भोपाल में फ्लैट और आकृति ईको सिटी, भोपाल में एक अन्य फ्लैट है. इसकी कीमत 70 लाख रुपए बताई गई है.

नीरज मंडलोई के पास 5.43 करोड़ की संपत्ति

1993 बैच के आईएएस अधिकारी और मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई की अचल संपत्ति 5.43 करोड़ की है. इंदौर में 259 स्क्वायर मीटर प्लॉट पर मकान और ऑफिस है. इसकी कीमत करीबन 1 करोड़ 30 लाख रुपए है. इंदौर में 0.688 हेक्टेयर कृषि भूमि, हुजूर भोपाल में 1020 स्क्वायर मीटर का प्लॉट, इंदौर में 350 स्क्वायर मीटर का प्लॉट है. इन्हें अचल संपत्ति से साढ़े 4 लाख रुपए की सालाना कमाई होती है.

IAS Sanjay Dubey
आईएएस संजय दुबे (ETV Bharat)

संजय दुबे के पास 4 करोड़ 62 लाख की अचल संपत्ति

1993 बैच के नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग और आईटी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे को अचल संपत्ति के किराए से सालाना 41 लाख रुपए की कमाई होती है. संजय दुबे के पास 4 करोड़ 62 लाख की अचल संपत्ति मौजूद है. भोपाल में 2.80 करोड़ कीमत का मकान, भोपाल के शाहपुरा में 3600 स्क्वायर फीट पर निर्मित मकान इसकी कीमत 1 करोड़ रुपए दर्शाई गई है. भोपाल के बर्रई में 0.410 हेक्टेयर कृषि भूमि इसकी कीमत 25 लाख दर्शाई गई है. इसके अलावा न्यू मार्केट में फ्लैट और टीकमगढ़ में 10 हेक्टेयर कृषि भूमि उपलब्ध है.

आईएएस संजय शुक्ला के पास करोड़ों की संपत्ति, नहीं दर्शाई कीमत

1994 बैच के आईएएस संजय शुक्ला के पास दिल्ली, झारखंड और भोपाल में अचल संपत्ति है, हालांकि उन्होंने अचल संपत्ति की कीमत नहीं दर्शाई है. इनके पास झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरी तलैया में 2178 स्क्वायर फीट का प्लॉट, भोपाल के हुजूर में 0.075 हेक्टेयर कृषि भूमि, हुजूर के प्रेमपुरा में 1000 स्क्वायर मीटर का रहवासी प्लॉट, हुजूर के बरखेड़ी खुर्द में 1000 स्कवायर मीटर रहवासी प्लॉट, नोयडा में फ्लैट, सीहोर में 0.6075 हेक्टेयर कृषि भूमि है. इन्हें अचल संपत्ति से सालाना साढ़े 8 लाख की कमाई होती है.

Vallabh Bhawan Bhopal
वल्लभ भवन भोपाल (ETV Bharat)

इन अधिकारियों के पास नहीं है अचल संपत्ति

1994 बैच के आईएएस मनीष रस्तोगी के पास कोई भी अचल संपत्ति मौजूद नहीं है. जबकि 1994 बैच के आईएएस दीपाली रस्तोगी के पास अचल संपत्ति के रूप में रायसेन में 2 हेक्टेयर कृषि भूमि है. इसकी कीमत 27.94 लाख रुपए है. 1994 बैच की आईएएस रश्मि अरूण शमी के पास भी कोई अचल संपत्ति नहीं है. नीलम राव, पंकज अग्रवाल के पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है.

Last Updated : March 14, 2026 at 8:39 PM IST