ETV Bharat / state

पानीपत की गारमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, करंट लगने से मशीन ऑपरेटर की मौत

हरियाणा के पानीपत की गारमेंट फैक्ट्री में करंट लगने से युवा मशीन ऑपरेटर की मौत हो गई है.

Machine Operator Dies of Electrocution at Nikki Garment Factory in Garhi Sikandarpur Panipat
पानीपत की गारमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 30, 2026 at 8:23 PM IST

|

Updated : May 30, 2026 at 9:33 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पानीपत : जिले के गढ़ी सिकंदरपुर क्षेत्र स्थित एक निक्की गारमेंट फैक्ट्री में करंट लगने से एक युवा मशीन ऑपरेटर की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक मशीन की सफाई करते हुए अचानक करंट की चपेट में आता दिखाई दे रहा है. कुछ ही सेकंड में उसकी हालत बिगड़ जाती है और बाद में उसकी मौत हो जाती है. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

मशीन से चिपक गया : मृतक की पहचान करीब 24 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार गौरव गढ़ी सिकंदरपुर स्थित एक गारमेंट फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था. बताया जा रहा है कि वो मशीन की सफाई कर रहा था, तभी अचानक उसे जोरदार करंट लग गया और वो मशीन से चिपक गया. पास में मौजूद कर्मचारियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

पानीपत की गारमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा (ETV Bharat)

CCTV फुटेज में दिखा हादसा : सामने आए सीसीटीवी वीडियो में गौरव मशीन की सफाई करता दिखाई देता है. इसी दौरान अचानक करंट आने से वो मशीन से चिपक जाता है. उसके पास मौजूद एक अन्य कर्मचारी उसे बचाने के लिए दौड़ता है, लेकिन उसे भी करंट का झटका लगता है. बाद में अन्य कर्मचारियों की मदद से गौरव को मशीन से अलग किया गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों का आरोप : मृतक के मामा ऋषिपाल ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने परिवार को सही जानकारी नहीं दी. उन्होंने बताया कि पहले उन्हें फोन कर कहा गया कि गौरव को हार्ट अटैक आया है. जब परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज देखा, तब करंट लगने से मौत की वास्तविकता सामने आई. उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता तो गौरव की जान बच सकती थी.

पुलिस कार्रवाई में देरी का भी आरोप : परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना मिलने के बाद वे सुबह से थाने में बैठे रहे, लेकिन उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई. उनका कहना है कि मीडिया के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और बयान दर्ज किए. फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि हादसा मशीन की सफाई के दौरान हुआ. मजदूरों ने सुरक्षा इंतजामों और विद्युत उपकरणों की नियमित जांच को लेकर सवाल उठाए. वहीं घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : पानीपत की फैक्ट्री में चुन्नी फंसने से अचानक आई मौत, दो मासूमों को पीछे छोड़ गई महिला

ये भी पढ़ें : सोनीपत में आग का तांडव, बांस और पेंट फैक्ट्री जलकर राख, ट्रांसफार्मर में चिंगारी से भड़की आग, मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें : बहादुरगढ़ में फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 5 श्रमिक झुलसे, धमाके से दो मंजिला इमारत गिरी

Last Updated : May 30, 2026 at 9:33 PM IST