ETV Bharat / state

लखनऊ ट्रैफिक अलर्ट; स्कूटर इंडिया चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन, जानिए वैकल्पिक रास्ते

डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया ​कि असुविधा या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 8, 2026 at 10:44 PM IST

|

Updated : January 8, 2026 at 10:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ : राजधानी के सरोजनीनगर क्षेत्र में शुक्रवार को लखनऊ यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है. शुक्रवार सुबह 11:00 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक स्कूटर इंडिया चौराहा और आसपास के प्रमुख मार्गों पर भारी व कमर्शियल वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग के रूप में किसान पथ और शहीद पथ का प्रयोग करने की सलाह दी है. शुकवार को हिन्दुजा ग्रुप के नवनिर्मित प्लांट का भव्य उद्घाटन किया जाएगा.

हेल्पलाइन नंबर जारी : डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने बताया ​कि वीआईपी कार्यक्रम के दौरान भी एम्बुलेंस, स्कूली वाहन, फायर सर्विस और शव वाहनों को किसी भी मार्ग पर रोका नहीं जाएगा. यदि कोई चिकित्सकीय आपात स्थिति आती है तो स्थानीय पुलिस इन प्रतिबंधित मार्गों पर भी वाहनों को जाने की अनुमति देगी. यातायात संबंधी किसी भी असुविधा या जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं.


इन रास्तों पर लागू रहेगा डायवर्जन

​दरोगाखेड़ा : किसानपथ अंडरपास चौराहे से भारी या कमर्शियल वाहन स्कूटर इंडिया की तरफ नहीं जा सकेंगे. ये वाहन किसानपथ का उपयोग करेंगे.

​बिजनौर : बिजनौर थाने की ओर से भारी वाहनों का स्कूटर इंडिया की तरफ प्रवेश बंद रहेगा. ये वाहन किसानपथ होकर गंतव्य को जाएंगे.

ट्रांसपोर्ट नगर : यहां से भारी वाहन स्कूटर इंडिया की तरफ नहीं जा सकेंगे. इन्हें बिजनौर अंडरपास (शहीद पथ) और बिजनौर चौराहा होते हुए किसानपथ की ओर भेजा जाएगा.

पिपरसंड : यहां से भारी और सामान्य वाहनों का स्कूटर इंडिया चौराहा की तरफ जाना प्रतिबंधित रहेगा. ये वाहन किसानपथ का प्रयोग करेंगे.

​नटकुर : किसानपथ अंडरपास से कोई भी वाहन स्कूटर इंडिया चौराहा या हैडिल तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा.

यह भी पढ़ें : नए साल पर मथुरा में नया ट्रैफिक प्लान; 2 जनवरी तक बाहरी वाहनों पर रोक, जानें कहां पार्क कर सकेंगे वाहन?

Last Updated : January 8, 2026 at 10:57 PM IST