ETV Bharat / state

लखनऊ में रिटायर्ड होमगार्ड ने खुद को मारी गोली; लम्बे समय से चल रहे थे बीमार

मदन गोपाल वर्मा होमगार्ड विभाग से सेवानिवृत्त थे. बीमारी के चलते वे मानसिक रूप से काफी परेशान और डिप्रेशन में रहते थे.

Photo Credit; Lucknow Police
रिटायर्ड होमगार्ड, मदन गोपाल वर्मा (फाइल फोटो) (Photo Credit; Lucknow Police)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 4, 2026 at 4:12 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ: रिटायर्ड होमगार्ड ने रविवार को अपनी ही लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि मृतक मदन गोपाल वर्मा पिछले लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और इसी तकलीफ व मानसिक तनाव के चलते उन्होंने ये खौफनाक कदम उठाया. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

​मृतक की पहचान कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित कनौसी गांव निवासी मदन गोपाल वर्मा (65) पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल वर्मा के रूप में हुई है. मदन ने अपने घर के भीतर अपनी ही लाइसेंसी 12 बोर की राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मदन गोपाल वर्मा होमगार्ड विभाग से सेवानिवृत्त थे.

वहीं परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि मदन गोपाल वर्मा काफी समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. बीमारी के चलते वे मानसिक रूप से काफी परेशान और डिप्रेशन में रहते थे. पुलिस का अनुमान है कि इसी परेशानी के कारण उन्होंने ये आत्मघाती कदम उठाया होगा.

इंस्पेक्टर प्रधुम्न कुमार सिंह ने बताया ​घटना की सूचना मिलते ही कृष्णा नगर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट को बुलाकर एविडेंस जुटाए गए. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बिजनौर में दिनदहाड़े किसान की गोली मारकर हत्या, दो दिन बाद होने वाली थी सगाई