ETV Bharat / state

KGMU Conversion Case; आरोपी डाॅक्टर के लैपटॉप से मिले 500 अश्लील वीडियो, युवतियों के ब्लैकमेल की बात आई सामने

किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय में एमडी पैथालॉजी की पढ़ाई कर रही महिला डॉक्टर से दुष्कर्म, गर्भपात कराने और धर्मांतरण का दबाव बनाने का मामला.

केजीएमयू धर्मांतरण केस.
केजीएमयू धर्मांतरण केस. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 2:15 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ : किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (KGMU) का बहुचर्चित धर्मांतरण केस में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. पुलिस की 800 पन्नों की चार्जशीट में फॉरेंसिक रिपोर्ट, डिजिटल एविडेंस और दो पीड़िताओं के बयान शामिल हैं. पुलिस ने अपनी चार्जशीट में आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन को महिला के साथ दुष्कर्म, उसकी मर्जी के खिलाफ गर्भपात कराने और धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोपी बनाया है.

केजीएमयू के बहुचर्चित धर्मांतरण मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी डॉ. रमीजुद्दीन के साथ-साथ उसके पिता सलामुद्दीन, मां खतीजा और निकाह के दौरान गवाह बनने वाले शाहरुख खान को भी आरोपी बनाया है. मामला सामने आने के बाद पीड़िता की तहरीर पर चौक थाने में डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. एफआईआर में दुष्कर्म, मर्जी के बगैर गर्भपात व धर्मांतरण के आरोप लगाए गए थे.

इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी गई है. विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं, जिन्हें कोर्ट में दाखिल किया गया है. आरोपी डॉ. रमीजुद्दीन नायक से तीन लैपटॉप बरामद किए थे. लैपटॉप की फोरेंसिक जांच के दौरान लैपटॉप से 500 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले हैं. ये वीडियो 12 साल के दौरान लैपटॉप में सेव किए गए हैं. ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से ऐसे कामों में शामिल था.



बता दें, केजीएमयू में तैनात एक महिला डॉक्टर ने पैथोलॉजी विभाग के डॉ. रमीजुद्दीन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था. महिला ने यौन शोषण, जबरन गर्भपात कराने और धर्मांतरण के आरोप लगाए थे. महिला आरोपी के व्यवहार से परेशान हो गई थी, जिसके चलते उसने आत्महत्या का प्रयास भी किया था. मामले की गंभीरता को देखकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें : धर्मांतरण-लव जिहाद मामले को लेकर केजीएमयू पहुंचीं महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, विशाखा कमेटी ने पेश की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें : धर्मांतरण और लव जिहाद मामला; महिला आयोग और KGMU प्रशासन आमने-सामने, ओपीडी बहिष्कार स्थगित