ETV Bharat / state

यूपी टी 20 लीग में लखनऊ फॉल्कंस, और नोएडा किंग्स ने बनाई प्लेऑफ में जगह

लखनऊ फॉल्कंस ने गोरखपुर लायंस को 24 रनों से हराया. नोएडा किंग्स ने मेरठ मावेरिक्स को चटाई धूल.

Lucknow Falcons and Noida Kings secure a play off spot in UP T2o League
यूपी टी 20 लीग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम. (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : August 31, 2026 at 10:44 AM IST

|

Updated : August 31, 2026 at 12:03 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर: शहर के ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रही यूपी टी 20 लीग के तहत रविवार को हुए पहले मैच में लखनऊ फॉल्कंस की टीम ने गोरखपुर लायंस को 24 रनों से हरा दिया. नोएडा किंग्स ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली.

लखनऊ की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 170 रनों का स्कोर किया. इसके ज़वाब में खेलने उतरी गोरखपुर की टीम निर्धारित ओवरों में 146 रन ही बना सकी. इस मैच में गोरखपुर लायंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया था.

Lucknow Falcons and Noida Kings secure a play off spot in UP T2o League
यूपी टी 20 लीग में लखनऊ फॉल्कंस, और नोएडा किंग्स ने बनाई प्लेऑफ में जगह. (ETV BHARAT)

वहीं, पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी लखनऊ फॉल्कंस की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मो.सैफ चार रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, टीम की ओर से अजीत वर्मा ने 45 गेंदों पर 75 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, टीम की ओर से कृतज्ञ ने 44 रन बनाए.

ज़वाब में गोरखपुर लायंस की स्थिति एक समय ऐसी हो गई, कि टीम के 32 रनों पर ही चार विकेट गिर गए थे. हालांकि, फिर प्रिंस यादव ने जहां 49 रनों की पारी खेली.

Lucknow Falcons and Noida Kings secure a play off spot in UP T2o League
यूपी टी 20 लीग में लखनऊ फॉल्कंस, और नोएडा किंग्स ने बनाई प्लेऑफ में जगह (ETV BHARAT)

वहीं शिवम चौधरी 23 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, गोरखपुर की टीम को जीत नहीं मिल सकी. गेंदबाज़ी में लखनऊ फॉल्कंस की ओर से अभिनंदन सिंह ने 32 रन और विप्रज निगम ने 17 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए.

शिवा सिंह की हैट्रिक से नोएडा किंग्स ने मेरठ मावेरिक्स को चटाई पहली धूल, प्लेऑफ में बनाई जगह

ग्रीनपार्क स्टेडियम में रविवार देर रात नोएडा किंग्स ने बारिश से प्रभावित यूपी टी20 लीग के 27वें मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली.

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में मिली जीत से नोएडा ने न केवल एलिमिनेटर का टिकट हासिल किया, बल्कि टेबल-टॉपर मेरठ मावेरिक्स को इस सीज़न की पहली हार का स्वाद भी चखाया.

Lucknow Falcons and Noida Kings secure a play off spot in UP T2o League
यूपी टी 20 लीग में लखनऊ फॉल्कंस, और नोएडा किंग्स ने बनाई प्लेऑफ में जगह (ETV BHARAT)

मौसम ख़राब होने की वज़ह से मैच में कई रुकावटें आईं. इसकी वज़ह से ये मैच 5-5 ओवर का कर दिया गया. मेरठ मावेरिक्स के ख़िलाफ़ नोएडा किंग्स के गेंदबाज शिवा सिंह शानदार हैट्रिक ली. साथ ही पांच रन देकर छह विकेट लेकर मेरठ तहस-नहस कर दिया. मेरठ की टीम निर्धारित पांच ओवरों में सात विकेट खोकर केवल 33 रन ही बना सकी.

इस तरह से डीएलएस (DLS) पद्धति के तहत नोएडा किंग्स को जीत के लिए 35 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला. लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा की टीम के रवि सिंह ने मात्र 6 गेंदों में 17 रनों की तूफानी पारी खेली. नोएडा किंग्स ने 3.3 ओवर में ही पांच विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया.

इस जीत के साथ नोएडा किंग्स ने अपने लीग चरण का अंत 10 मैचों में पांचवीं जीत और 10 अंकों के साथ किया. इस तरह से मेरठ मावेरिक्स और लखनऊ फॉल्कंस के साथ प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई करने वाली नोएडा किंग तीसरी टीम बन गई हैं और अब एलिमिनेटर मुकाबले में अपनी चुनौती पेश करेगी.

ये भी पढ़ेंः समीर की तूफानी पारी से कानपुर सुपर स्टार्स की जीत; प्रशांतवीर की कप्तानी पारी पर फिरा पानी

Last Updated : August 31, 2026 at 12:03 PM IST