ETV Bharat / state

लखनऊ में बर्थडे पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने से 13 वर्षीय छात्र की मौत

कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए काॅलोनी में आयोजित दोस्त की जन्मदिन पार्टी के दौरान हादसा हुआ.

जन्मदिन की पार्टी के दौरान छात्र को गोली लगी
जन्मदिन की पार्टी के दौरान छात्र को गोली लगी (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 3, 2026 at 7:28 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ : कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए काॅलोनी में सोमवार को आयोजित बर्थडे पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने से 13 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया. वहां मौजूद लोगों और परिजनों ने आननफानन छात्र को लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है.

डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के अनुसार कृष्णा नगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में आयोजित जन्मदिन पार्टी में एक्सीडेंटल फायरिंग की सूचना मिली थी. मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो पता चला कि उनैज अपने 3 नाबालिग मित्रों के साथ जन्मदिन पार्टी में पहुंचा था. जिनमें से 1 नाबालिग का जन्मदिन था. इसी दौरान खेल खेल में एक्सीडेंटल फायरिंग में उनैज (13) पुत्र जमील निवासी बेहसा, सरोजनीनगर को गोली लग गई. परिजनों ने तत्काल उनैज बालक को लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


डीसीपी के मुताबिक तीनों बच्चों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई है. घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं. परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है. घटना में प्रयुक्त शस्त्र कब्जे में लिया गया है. शस्त्र के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ जारी है.

बेहसा निवासी जमील खान ने बताया कि उसका पुत्र उनेज खान स्टेला मेरी स्कूल में पढ़ता था. उसके तीन दोस्त आज घर पर आए थे और मेरे पुत्र को बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए कह कर अपने साथ ले गए थे. शाम करीब 6:30 बजे फोन से सूचना मिली थी उनेज का एक्सीडेंट हो गया है. वह लोक बंधु हॉस्पिटल में भर्ती है. जब मैं अस्पताल पहुंचा तो देखा उसके माथे पर गोली लगी हुई थी.