ETV Bharat / state

अलीगढ़ में घर के अंदर जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका; युवक की मौत, महिला दिल्ली रेफर

पुलिस अधीक्षक नगर प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि मृतक की पहचान फरमान के रूप में हुई है. महिला का इलाज जारी है.

घर के अंदर जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका.
घर के अंदर जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 24, 2026 at 2:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अलीगढ़: घर के भीतर ही प्रेमी-प्रेमिका बुरी तरह से झुलस गए. हादसे में प्रेमी युवक की मौके पर ही मौत हो गई. युवती को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है. घटना अलीगढ़ के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में तुर्कमान गेट इलाके की है.

पुलिस अधीक्षक नगर प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि मृतक की पहचान फरमान के रूप में हुई है. झुलसी महिला का नाजरीन पत्नी वसीम है. दोनों के बीच प्रेम-संबंध की बात सामने आ रही है. फरमान नाजरीन के पति के साथ कारखाने में काम करता था. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं.

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मौके पर किसी तीसरे व्यक्ति के मौजूद होने की सूचना नहीं मिली है. दोनों को झुलसी अवस्था में पाया गया था. फरमान की मृत्यु हो चुकी है, जबकि नाजरीन का उपचार जारी है. फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना अचानक हुई और घर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. प्रेम संबंध की चर्चा पहले से इलाके में थी या नहीं? इस पर पुलिस जानकारी जुटा रही है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

उन्होंने बताया कि महिला का बयान भी इस मामले में अहम साबित हो सकता है. हालांकि उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि यह मामला आत्मदाह का है या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण या साजिश है.

यह भी पढ़ें: घर में लगी आग से परिवार के 6 लोग जिंदा जले; दो जुड़वा बहनों सहित 5 बच्चों और मां की मौत