ETV Bharat / state

राहुल गांधी ने संसद में उठाया दिल्ली में प्रदूषण का मुद्दा, कहा- देश का भविष्य हो रहा बर्बाद, कैंसर से जूझ रहे लोग

राजधानी दिल्ली प्रदूषण से बुरी तरह से हांफ रही है. हर साल सर्दी के मौसम में दिल्ली में गैस चैंबर जैसे हालात हो जाते हैं.

Etv Bharat
लोकसभा में राहुल गांधी ने उठाया प्रदूषण का मुद्दा (SOURCE: SANSAD TV)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : December 12, 2025 at 12:36 PM IST

|

Updated : December 12, 2025 at 12:57 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के 10वें दिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे को लोकसभा में उठाया, उन्होंने कहा कि AQI 400 के करीब है. जो कि खतरनाक स्थिति में है. नेता प्रतिपक्ष ने प्रदूषण के मुद्दे पर सदन में चर्चा की मांग की है.

राहुल गांधी ने कहा- 'हमारे ज़्यादातर बड़े शहर ज़हरीली हवा की चादर में जी रहे हैं, लाखों बच्चों को फेफड़ों की बीमारी हो रही है. उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है. लोगों को कैंसर हो रहा है. बुज़ुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. यह एक दिलचस्प मुद्दा है क्योंकि मुझे यकीन है कि इस मुद्दे पर सरकार और हमारे बीच पूरी सहमति होगी. यह कोई सोच का मुद्दा नहीं है. इस सदन में हर कोई इस बात से सहमत होगा कि एयर पॉल्यूशन, जो हमारे लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है, एक ऐसी चीज़ है जिस पर हम सहयोग करना चाहेंगे.

राहुल गांधी ने कहा कि ये जरूरी है कि सरकार एक योजना तैयार करे कि शहरों में प्रदूषण की चुनौती से कैसे लड़ा जाए. राहुल गांधी ने कहा कि ये एक ऐसा मुद्दा है जिस पर सरकार और विपक्ष मिलकर काम कर सकते हैं और देश को प्रदूषण की इस मुसीबत से बाहर निकाल सकते हैं. राहुल गांधी ने ये भी कहा कि इसे एक ऐसे मुद्दे की तरह ना देखा जाए जहां विपक्ष सरकार और सरकार विपक्ष पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं बल्कि इस चुनौती से मिलकर लड़ा जाए. राहुल गांधी ने सदन में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की.

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री भी बात करे, एक योजना बनाई जाए. अगले 5 या दस साल में कैसे प्रदूषण से राहत मिल सकती है इस पर गहन विचार हो.

बता दें, राजधानी दिल्ली और NCR के अधिकतर हिस्से नवंबर की शुरूआत से ही भीषण प्रदूषण की चपेट में हैं. AQI 600 के करीब पहुंचने का रिकॉर्ड भी बना चुका है. मौजूदा रेखा सरकार की क्लाउड सीडिंग जैसी योजना भी विफल साबित हुई है. वहीं प्रदूषण की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों का नतीजा भी कारगर साबित होता नहीं दिख रहा. आज भी दिल्ली के अधिकतर इलाकों में AQI 400 के करीब दर्ज किया गया जो बेहद खतरनाक श्रेणी में गिना जाता है.

ये भी पढ़ें- पहाड़ों में हुई बर्फवारी से दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड शुरू, कोहरे का भी असर दिखना शुरू, AQI भी हुआ कम

ये भी पढ़ें- दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ जंग जारी! रेखा सरकार ने दो हाई-लेवल कमेटी का किया गठन, जानिए पूरा मेगा प्लान

Last Updated : December 12, 2025 at 12:57 PM IST