ETV Bharat / state

बिहार में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, हथियार के बल पर वारदात को दिया गया अंजाम

सरकार भले ही अपराधियों को चेतावनी दे, पर इसका असर दिखाई नहीं पड़ता है. सिवान में दुस्साहसिक लूट की घटना हुई है. पढ़ें खबर

LOOT IN SIWAN
सिवान में ज्वेलरी दुकान में लूट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : November 27, 2025 at 2:14 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सिवान : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. सिवान में दुस्साहसिक लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. हथियार के बल पर अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान को अपना निशाना बनाया.

सिवान में दनदहाड़े लूट : दरअसल, गुरुवार दोपहर रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के प्रमुख टारी बाजार में तांडव देखने को मिला. छह की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने कृष्णा ज्वेलर्स में लूट की घटना को अंजाम दिया. कहा जा रहा है कि करीब एक करोड़ रुपये के जेवरात और कैश की लूट की.

धमकाने के लिए की फायरिंग : प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तीन अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे. इसके बाद उन्होंने दुकानदार और लोगों को धमकाने के लिए दो राउंड फायरिंग की. इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया.

सिवान में लूट का वीडियो (ETV Bharat)

पिस्टल लहराते हुए फरार : बाहर में दो बाइक पर दो युवक बैठे हुए थे. जैसे ही चार अपराधी लूट की घटना को अंजाम देकर बाहर निकले. सभी फरार हो गए. सभी अपराधियों के हाथों में पिस्टल था. भागने के दौरान भी अपराधियों ने फायरिंग की. हालांकि एक अपराधी को दबोच लिया गया.

जांच में जुटी पुलिस : घटना के बाद बाजार में दहशत का माहौल है. इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. सभी एंगल से तफ्तीश की जा रही है. व्यवसायियों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा देखा जा रहा है.

''जैसे ही इस घटना की सूचना मिली छापेमारी करते हुए पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ लिया है. जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.''- मनोज तिवारी, एसपी, सिवान

लोगों ने अपराधियों को खदेड़ा : लूट की घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें भी साफ दिख रहा है कि कैसे अपराधी हाथ में पिस्टल लहरा रहे हैं. लोगों को धमकी भी दे रहे हैं. साथ ही फायरिंग भी कर रहे हैं. हालांकि ईंट-पत्थर से लोगों ने भी अपराधियों को खदेड़ने की कोशिश की.

सवाल उठता है कि आखिर अपराधियों के मन में भय क्यों नहीं है? गृह मंत्रालय का पदभार संभालने के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि अपराधियों को बिहार से बाहर जाना पड़ेगा. इस धमकी का भी अपराधियों पर क्यों असर नहीं हो रहा है.

ये भी पढ़ें :-

सिवान में ज्वैलर्स की कनपटी पर पिस्टल सटाकर 20 लाख की लूट, जेवरात लूटकर भागे बदमाश

सिवान में फाइनेंस कर्मी से लूट, आंख में मिर्ची पाउडर झोंककर ले उड़े 9 लाख रुपए