ETV Bharat / state

बिहार में फिर बड़ी वारदात, ज्वेलर्स की दुकान से 25 लाख की लूट

बिहार में एक बार फिर से अपराधियों का तांडव दिखा है. सिवान में 25 लाख की बड़ी लूट हुई है. पढ़ें खबर

LOOT IN SIWAN
सिवान में लूट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : March 9, 2026 at 6:54 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सिवान : बिहार के सीवान जिले में अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार स्थित अरुण ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में हथियार के बल पर करीब 25 लाख रुपये की लूट कर ली गई. इतनी बड़ी घटना को अपराधियों ने जिस तरह बेखौफ होकर अंजाम दिया है. उससे तो यही लगता है कि अपराधियों में प्रशासन का खौफ नहीं है.

सिवान में बड़ी लूट : मिली जानकारी के अनुसार, करीब छह की संख्या में आए नकाबपोश अपराधी अचानक दुकान में घुस गए. अपराधियों के हाथों में हथियार थे और उन्होंने आते ही दुकान में मौजूद लोगों को आतंकित कर दिया. कुछ ही मिनटों में अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में दुकान से सोने-चांदी के आभूषण और कैश समेट लिया.

25 लाख के आभूषण ले गए अपराधी : बताया जा रहा है कि लूट की कुल रकम करीब 25 लाख रुपये के आसपास है. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पूरी वारदात थाने से थोड़ी ही दूरी पर स्थित बाजार में हुई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय व्यापारी भी काफी आक्रोशित हैं.

''6 की संख्या में नकाबपोश लुटेरे आए थे. 4 दुकान के अंदर और दो अपराधी बाहर थे. हथियार दिखाकर ज्वेलरी लूटने लगे. जिसमें 12 किलो चांदी, मिक्स पुरानी ज्वेलरी और 6 लाख रुपए कैश थे. कुल 25 लाख के रुपये की लूट हुई है.''- अरुण सोनी, अरुण ज्वेलर्स के मालिक

CCTV खंगाल रही पुलिस : घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. वैसे दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है, जिसमें नकाबपोश अपराधी ज्वेलरी और कैश लूटते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं.

''लूट की सूचना मिली है. कितने रुपये की लूट हुई है, उसका सही मूल्यांकन अभी नहीं मिला है. सभी एंगल से जांच की जा रही है. गश्ती गाड़ी की भी जांच की जाएगी कि इस एरिया में गश्ती थी तो कहां थी? पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.''- पुरन कुमार झा, एसपी, सीवान

ये भी पढ़ें :-

बिहार में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, हथियार के बल पर वारदात को दिया गया अंजाम

सिवान में ज्वैलर्स की कनपटी पर पिस्टल सटाकर 20 लाख की लूट, जेवरात लूटकर भागे बदमाश

Loot In Siwan: सिवान में अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में की लूट, 15 लाख के जेवर सहित 2 लाख कैश ले उड़े