ETV Bharat / state

भिलाई में लोक कल्याण मेले का आयोजन, केंद्र और राज्य की योजनाओं की दी गई जानकारी, हजारों हितग्राहियों को मिला लाभ

बैकुंठ धाम स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मंगल भवन में आयोजन, दुर्ग सांसद विजय बघेल समेत कई कई जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल

Lok Kalyan Mela Bhilai
भिलाई में लोक कल्याण मेले का आयोजन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 13, 2026 at 2:06 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: जिले के भिलाई नगर निगम द्वारा बैकुंठ धाम स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मंगल भवन में एक दिवसीय लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया. मेले का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे आम नागरिकों तक पहुंचाना तथा छोटे व्यापारियों, फेरी व्यवसायियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था.

लोक कल्याण मेले में केंद्र और राज्य की योजनाओं की दी गई जानकारी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

कई जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल

कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, उत्तर रायपुर विधायक पुरंदर मिश्रा और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन शामिल हुए. साथ ही बड़ी संख्या में नागरिक, हितग्राही, बैंक अधिकारी और विभागीय प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे. मेले में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों और उनके परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई.

अब तक 22 हजार से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिला है- राजीव पांडेय, आयुक्त, भिलाई नगर निगम

शिविर के माध्यम से 10 हजार से 2 लाख रुपये तक के ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि छोटे व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके.- भोजराज सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष

पीएम स्वनिधि योजना से मिली आर्थिक सहायता से हमने आंवला उत्पादों का व्यवसाय शुरू किया और आज आत्मनिर्भर बन रहे हैं- सुधा सिंह राठौर, महिला हितग्राही

Lok Kalyan Mela Bhilai
केंद्र और राज्य की योजनाओं की दी गई जानकारी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

छोटे व्यापारियों के लिए स्वनिधि योजना मददगार

पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण योजना है. इसके तहत बिना किसी गारंटी के पहले चरण में 15 हजार रुपये तक का ऋण दिया जाता है. समय पर भुगतान करने पर 25 हजार रुपये तथा उसके बाद 50 हजार रुपये तक के ऋण की पात्रता मिलती है. भिलाई के आयुक्त राजीव पांडे ने बताया कि 14 हजार 137 हितग्राहियों को प्रथम ऋण, 6,683 को द्वितीय ऋण और 2,046 हितग्राहियों को 50 हजार रुपये तक का ऋण मिल चुका है.

Lok Kalyan Mela Bhilai
बैकुंठ धाम स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मंगल भवन में आयोजन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

केंद्र की कई योजनाओं की विस्तार से जानकारी

जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, श्रमिक पंजीकरण, श्रम योगी मानधन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री जन-धन योजना जैसी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई. बैंक अधिकारियों और लाभार्थियों के बीच संवाद सत्र आयोजित कर समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की गई.

पद्मश्री भारती बंधु से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की मुलाकात, गीतों को सुनकर की सराहना
टीएस सिंहदेव पर बरसे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कांग्रेस कार्यकाल की दिलाई याद
आदिवासी सीएम होने के बाद भी आदिवासियों को कोई फायदा नहीं- दीपक बैज