ETV Bharat / state

जानवर को बचाने में टैंकर पलटा, तेल लूटने डिब्बे और केन लेकर पहुंचे लोग

हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं. गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई.

तेल लूटने डिब्बे और केन लेकर पहुंचे लोग
तेल लूटने डिब्बे और केन लेकर पहुंचे लोग (ETV bharat Sirohi)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 23, 2026 at 2:51 PM IST

|

Updated : February 23, 2026 at 3:01 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सिरोही : जिले के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसा धनारी स्थित होटल चेतना के पास हुआ. दुर्घटना में टैंकर चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए राजकीय अस्पताल सिरोही में भर्ती करवाया गया है. ऑयल से भरा टैंकर गांधीधाम, गुजरात से सिरोही की ओर आ रहा था.

स्वरूपगंज थाने के हेड कांस्टेबल सोहनलाल ने बताया कि चेतना होटल के पास अचानक सड़क पर किसी जानवर के आ जाने से चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया. इसी दौरान टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं. टैंकर के पलटते ही उसमें भरा हजारों लीटर तेल सड़क और आसपास के खेतों में बह गया. तेल बहता देख मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. कई लोग डिब्बे और केन लेकर तेल भरने पहुंच गए. स्थिति को देखते हुए सूचना मिलते ही स्वरूपगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाकर हालात को संभाला.

तेल लूटने डिब्बे और केन लेकर पहुंचे लोग (ETV bharat Sirohi)

पढ़ें. खेत में पलटे टैंकर से तेल लूटने वाहनों पर बर्तन लेकर पहुंचे ग्रामीण, 2 घंटे में 40 टन तेल पार

पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र में यातायात को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया ताकि कोई बड़ा हादसा न हो. साथ ही तेल के फैलाव को रोकने और सड़क को साफ कराने के प्रयास शुरू किए गए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और टैंकर को हटाने की कार्रवाई की जा रही है. गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा जनहानि नहीं हुई, अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती थी.

Last Updated : February 23, 2026 at 3:01 PM IST