ETV Bharat / state

गंगा की बाढ़ में बह रहा था 70 साल का बुजुर्ग, हर की पैड़ी पर तभी हुआ चमत्कार, देखिए वीडियो

70 साल का बुजुर्ग ओवरफ्लो गंगा में बह रहा था, हर की पैड़ी पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों ने जान पर खेलकर बचा लिया

ELDERLY MAN DROWNS
डूबते बुजुर्ग को बचाया गया (Courtesy- Local people)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : September 2, 2026 at 10:40 AM IST

|

Updated : September 2, 2026 at 11:23 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हरिद्वार: हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में हाथी पुल के पास गंगा में बहे एक बुजुर्ग को स्थानीय गोताखोरों ने जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग गंगा के तेज बहाव में फंस गए थे. जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई. अपनी जान पर खेलकर युवकों ने बुजुर्ग को बचा लिया. वायरल वीडियो में युवकों के साहस की सराहना की जा रही है.

गंगा में बह रहा था बुजुर्ग: जानकारी के अनुसार, हर की पैड़ी के आसपास कुछ गोताखोर गंगा से सिक्के निकालने और श्रद्धालुओं द्वारा प्रवाहित किए जाने वाले नारियल पकड़ने का काम करते हैं. रोजाना की तरह युवक और बच्चे यही काम कर रहे थे. तभी अचानक उनकी नजर गंगा में बह रहे एक बुजुर्ग पर पड़ी. पानी का तेज बहाव होने के कारण बुजुर्ग बहता चला जा रहा था. गंगा में कभी नीचे तो कभी ऊपर हो रहा था.

हरिद्वार की गोताखोरों की बहादुरी (Courtesy- local resident)

स्थानीय गोताखोरों ने लगा दी गंगा में छलांग: बुजुर्ग को बहता देख हाथी पुल के पास दो स्थानीय गोताखोर तुरंत गंगा में कूद गए. काफी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. बुजुर्ग को बाहर निकालने की घटना को घाट पर ही मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि बुजुर्ग तेज पानी में रहता चला जा रहा है. जब लोगों की नजर उस पर पड़ती हैं, तो एकदम से पानी के नीचे बैठने लगता है.

Elderly man drowns
गंगा में बह रहा था बुजुर्ग व्यक्ति (Courtesy- Local people)

70 साल के बुजुर्ग को डूबने से बचा लिया: गहरे पानी से और तेज धारा के बीच बुजुर्ग को बचाना आसान नहीं था. लेकिन दोनों युवकों ने अपनी जान पर खेल कर उसे डूबने से बचा लिया. गंगा में कूदने के दौरान एक युवक का तो घाट पर लगी रेलिंग से पैर फिसल भी गया था.

Elderly man drowns
स्थानीय गोताखोरों ने बुजुर्ग को बचा लिया (Courtesy- Local people)

लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और सीधा गंगा में छलांग लगाकर बुजुर्ग को पकड़ लिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि बुजुर्ग की उम्र करीब 70 वर्ष थी. उसको सुरक्षित निकालने के बाद उनकी हालत सामान्य और वह स्वस्थ है.

Elderly man drowns
बुजुर्ग स्वस्थ और ठीक हैं (Courtesy- Local people)

ढाबा संचालक ने क्या कहा: स्थानीय ढाबा संचालक कमल खड़का ने बताया कि-

घाट पर सिक्के और नारियल पकड़ने वाले युवक अच्छे तैराक और गोताखोर होते हैं. इसी तरह वो लोगों को डूबने से बचाते हैं. आज भी उन्होंने गंगा में बह रहे बुजुर्ग को बचा लिया.
-कमल खड़का, ढाबा संचालक-

पुलिस ने की लोगों से ये अपील: वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मामले की जानकारी जुटा रही है. हर की पैड़ी चौकी इंचार्ज अंशुल अग्रवाल ने बताया कि-

Elderly man drowns
बुजुर्ग को बचाने वाले गोताखोरों की तारीफ हो रही है (Courtesy- Local people)

गंगा में डूबते युवक को बचाने की सूचना मिली है. वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. हम लोगों से अपील करते हैं कि अभी गंगा का वाटर लेवल और फ्लो बहुत ज्यादा है, इसलिए नदी किनारे नहीं जाएं.
-अंशुल अग्रवाल, चौकी इंचार्ज, हर की पैड़ी-

ये भी पढ़ें: हरिद्वार में बड़ा चमत्कार, गंगनहर में गिरी बुजुर्ग महिला 1 किमी बही, लोगों ने डेड बॉडी समझी, जानें फिर क्या हुआ?

Last Updated : September 2, 2026 at 11:23 AM IST