ETV Bharat / state

पंचकूला में बोले अमित शाह - "भारत टैक्सी लॉन्च करेंगे, ड्राइवर को एक-एक आना मिलेगा, साहिबजादों की शहादत से रोंगटे खड़े हो जाते हैं"

Union Minister Amit Shah Programme in Panchkula Haryana LIVE
हरियाणा के पंचकूला पहुंचे अमित शाह (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 24, 2025 at 3:39 PM IST

|

Updated : December 24, 2025 at 8:04 PM IST

Choose ETV Bharat

पंचकूला : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा के पंचकूला पहुंच चुके हैं. वे पंचकूला शहर में अलग-अलग समय पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के चलते सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं. पंचकूला पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल भी सुरक्षा के लिए बुलाया गया है. प्रदेश के दस एसपी और चार एएसपी समेत 41 डीएसपी-एसीपी, 90 इंस्पेक्टर और करीब 2750 पुलिसकर्मियों पर समूची सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी है. शहर पंचकूला में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की इंचार्ज डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता हैं, जो पूरी सुरक्षा व्यवस्था को मॉनिटर करेंगी. वहीं हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे. अभी अमित शाह पंचकूला के सेक्टर-5 के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में "सतत् कृषि में सहकारिता की भूमिका" पर सहकारी सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं. इसके बाद वे पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शाम 4.15 बजे हरियाणा पुलिस के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होंगे. वहीं शाम 5.30 बजे अमित शाह पंचकूला के अटल पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण और अटल लाइब्रेरी, प्रदर्शिनी एवं रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे पंचकूला सेक्टर-5 के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में वीर बाल दिवस पर हरियाणा सरकार के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शाम 6 बजे शिरकत करेंगे. अमित शाह के पंचकूला दौरे के पल-पल के अपडेट को जानने के लिए पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहिए.

LIVE FEED

8:03 PM, 24 Dec 2025 (IST)

गुरु तेग बहादुर को हिंद की चादर कहा गया

गुरु तेग बहादुर ने ही पूरे देश में धर्म परिवर्तन की प्रथा को बंद कराया. उन्होंने यातनाएं झेलने के बाद भी अपने इरादों को पिघलने नहीं दिया. आज भी दिल्ली का शीशगंज गुरुद्वारा उनकी याद दिलाता है. ये हमारे लिए सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है. इसलिए उन्हें हिंद की चादर कहा जाता है, उन्हें पंजाब की चादर नहीं कहा गया.

7:40 PM, 24 Dec 2025 (IST)

धर्म को स्वीकार ना करने पर जिंदा जला दिया जाता था

अमित शाह ने कहा कि मुगलों के दौर में धर्म को स्वीकार ना करने पर जिंदा जला दिया जाता था. अंगद जी ने गुरु परंपरा को जीवित किया. उनके इस योगदान को सिख धर्म और भारत कभी भुला नहीं पाएगा. अमरदास गुरु जब आए तो उन्होंने लंगर को अनिवार्य किया. गुरु अर्जुनदेव जी ने भी आदिग्रंथ का संपादन किया. उन्होंने सभी संतों की वाणी को समाहित करने का काम किया. गुरुग्रंथ साहिब में गुरुओं की वाणी नहीं है, कई संतों की वाणी है. अगर तेग बहादुर नहीं होते तो पूरा भारत समाप्त हो जाता.

7:38 PM, 24 Dec 2025 (IST)

मुगलों की समाप्ति 10 गुरुओं के कालखंड में हुई

अमित शाह ने कहा कि देश में मुगलों की समाप्ति 10 गुरुओं के कालखंड में हुई. पूरे भारत को एक सूत्र के अंदर नानक देव जी महाराज ने किया.

7:33 PM, 24 Dec 2025 (IST)

इस घटना को याद कर रोंगटे खड़े हो जाते हैं

अमित शाह ने कहा कि आज साहिबजादों की वीरता को याद करने के लिए हम जमा हुए हैं. ये भारत के स्वतंत्रता संग्रम के इतिहास में बहुत दर्दनाक महीना माना जाता है. साहिबजादों को डराया गया, लेकिन उन्होंने डरे बगैर अपनी कुर्बानी दी. बच्चे में इतने कम आयु में ऐसी भावना पैदा होना हैरान करने वाली है. इस घटना को याद कर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि अंत में सत्य की विजय होती है.

7:08 PM, 24 Dec 2025 (IST)

अमित शाह की स्पीच शुरू

हरियाणा का विजन डॉक्यूमेंट इस दौरान जारी किया गया. साथ ही केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छोटे साहिब जादों को लेकर लिखी गई कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण किया. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कार्यक्रम में पगड़ी बांधकर पहुंचे हैं. अमित शाह ने इस दौरान स्पीच की शुरुआत "बोले सो निहाल, सत श्री अकाल" के साथ की. अमित शाह ने कहा कि मुझे यहां आकर आज गर्व की अनुभूति हो रही है.

7:05 PM, 24 Dec 2025 (IST)

साहिबजादों को हरियाणा सीएम ने किया नमन

साहिबजादों को हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने नमन किया और कहा कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने इस दौरान अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा कि अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है. वीर बाल दिवस की परिकल्पना पीएम नरेंद्र मोदी ने की थी ताकि हर बच्चा उनसे प्रेरणा ले सकें. राष्ट्र निर्माण सिर्फ शस्त्रों से नहीं संस्कारों से भी होता है. भारत अपने शहीदों को कभी नहीं भूलता. अन्याय के सामने झुकना कोई विकल्प है, ये हमें साहिबजादों का जीवन बताता है. "वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह".

7:02 PM, 24 Dec 2025 (IST)

वीर बाल दिवस कार्यक्रम में पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी के साथ पंचकूला सेक्टर-5 के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में वीर बाल दिवस में पहुंच गए हैं. इस वक्त हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी बोल रहे हैं.

6:07 PM, 24 Dec 2025 (IST)

वीर बाल दिवस कार्यक्रम के लिए अमित शाह रवाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी के साथ पंचकूला सेक्टर-5 के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में वीर बाल दिवस पर हरियाणा सरकार के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रवाना हो गए हैं. कुछ देर में ये कार्यक्रम शुरू होगा.

5:55 PM, 24 Dec 2025 (IST)

अटल पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अटल पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया. लाइव लिंक पर क्लिक कर देखिए तस्वीरें

5:51 PM, 24 Dec 2025 (IST)

अटल लाइब्रेरी का उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंचकूला में अटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया है. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पूरे प्रदेश में 250 ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उनके साथ मौजूद रहे. इससे पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म भी देखी.

5:42 PM, 24 Dec 2025 (IST)

अटल पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब से कुछ देर में अटल पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. मौके से ईटीवी भारत के पंचकूला संवाददाता अविनाश शर्मा की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट

अटल पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण (Etv Bharat)

5:26 PM, 24 Dec 2025 (IST)

हरियाणा पुलिस पासिंग आउट परेड ख़त्म

हरियाणा पुलिस की पासिंग आउट परेड ख़त्म हो चुकी है. अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी के साथ अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो चुके हैं. अब वे शाम 5.30 बजे पंचकूला के अटल पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण और अटल लाइब्रेरी, प्रदर्शिनी एवं रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे.

5:22 PM, 24 Dec 2025 (IST)

अमित शाह पासिंग आउट परेड की सलामी ले रहे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस वक्त पासिंग आउट परेड की सलामी ले रहे हैं.

5:18 PM, 24 Dec 2025 (IST)

हरियाणा में 6 हजार पुलिस जवानों की होगी भर्ती

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने इस दौरान बोलते हुए कहा कि हम जल्द ही प्रदेश में 6 हजार नए पुलिस जवान भर्ती करने जा रहे हैं. सैनी ने कहा कि इनमें 1000 महिला पुलिसकर्मी शामिल होंगी. इस समय हरियाणा पुलिस देश के अग्रणी पुलिस बलों में से एक है.

Union Minister Amit Shah Programme in Panchkula Haryana LIVE
हरियाणा पुलिस की पासिंग आउट परेड (Etv Bharat)

5:12 PM, 24 Dec 2025 (IST)

हरियाणा में पहले खर्ची-पर्ची से नौकरी

अमित शाह ने कहा कि वे नायब सैनी का भी आभार प्रकट करना चाहते हैं. अमित शाह ने कहा कि वे पहले एक कार्यकर्ता के रूप में हरियाणा में काम कर चुके हैं. पहले यहां खर्ची-पर्ची से नौकरी मिलती थी, लेकिन आज नायब सिंह सैनी सरकार ने बिना पर्ची खर्ची के योग्य युवाओं को नौकरी देने का काम किया है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण आप सब हो जिसके लिए मैं आप सबको बधाई देता हूं.

Union Minister Amit Shah Programme in Panchkula Haryana LIVE
पासिंग आउट परेड की सलामी लेते अमित शाह (Etv Bharat)

5:10 PM, 24 Dec 2025 (IST)

आतंरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी

अमित शाह ने कहा कि आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी आतंरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी होने वाली है. आज पुलिस पहले के मुकाबले कई गुना ताकतवर हो चुकी है. आज हरियाणा चार चुनौतियों से जूझ रहा है. इसके लिए आपके कंधे पर अहम जिम्मेदारी है. हम इन चुनौतियों का मिलकर मुकाबला करेंगे.

5:05 PM, 24 Dec 2025 (IST)

नशे की तस्करी, मानव तस्करी, साइबर अपराध और एक्सटॉर्शन चुनौती

अमित शाह ने कहा कि नशे की तस्करी, मानव तस्करी, साइबर अपराध और एक्सटॉर्शन करने वाले संगठित गिरोह आज भी चुनौती है, इनसे हमें निपटना पड़ेगा.

5:02 PM, 24 Dec 2025 (IST)

हरियाणा पुलिस देश में सबसे आगे रहने वाली पुलिस फोर्स

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा पुलिस देश में सबसे आगे रहने वाली पुलिस फोर्स में शामिल है. वामपंथी उग्रवाद, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और नॉर्थ ईस्ट में आंदोलन, आज भारत ने इन तीनों चुनौतियों पर काबू कर लिया है. मुझे अच्छा लग रहा है कि इस परेड का मोर्चा बच्चियों ने संभाला है. देश की पहली पंक्ति में जब बेटी खड़ी होती है, तो देश के लिए ये अच्छा संदेश होगा. ये पहली ऐसी बैच जिसकी औसत उम्र 26 साल है.

5:00 PM, 24 Dec 2025 (IST)

अटल जी के समय भारत बना परमाणु शक्ति

अमित शाह ने कहा कि कर्तव्य से ऊपर कुछ नहीं होता है. उन्होंने अटल जी को नमन करते हुए कहा कि अटल जी के समय भारत 1998 में परमाणु शक्ति बना था.

4:58 PM, 24 Dec 2025 (IST)

आज गर्व का दिन है - अमित शाह

अमित शाह ने पुलिस जवानों की पासिंग आउट परेड में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी नए जवानों को बहुत-बहुत बधाई. आज सभी के लिए काफी गर्व का दिन है.

4:26 PM, 24 Dec 2025 (IST)

अमित शाह हरियाणा पुलिस के दीक्षांत परेड के लिए रवाना

अमित शाह अब से कुछ देर में पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा पुलिस के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होंगे.

4:16 PM, 24 Dec 2025 (IST)

ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि आएगी

अमित शाह ने कहा कि हमारा मिशन देश के ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि लाने का है जिसे हम हर हाल में लेकर आएंगे.

4:14 PM, 24 Dec 2025 (IST)

भारत टैक्सी लॉन्च कर रहे हैं

अमित शाह ने कहा कि सहकारिता मंत्रालय जल्द भारत टैक्सी लॉन्च कर रहा हैं, जिसका एक-एक आना ड्राइवर भाईयों को मिलेगी. सारा मुनाफा उन्हें मिलेगा.

4:13 PM, 24 Dec 2025 (IST)

सबसे ज्यादा गन्ने का दाम हरियाणा में मिल रहा है

अमित शाह ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा गन्ने का दाम हरियाणा में दिया जा रहा है.

4:10 PM, 24 Dec 2025 (IST)

हरियाणा 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम कर रहा है

अमित शाह ने कहा कि देश में हरियाणा सबसे ज्यादा 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम कर रहा है. ऐसा किसी राज्य में नहीं हो रहा है. हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी इसके लिए बधाई के पात्र हैं. 48 घंटे में फसलों को खरीदने का पैसा भी किसानों के खाते में पहुंच जा रहा है. नायब सिंह सैनी जी यहां बैठे हैं, मैं तो कई बार सोचता हूं कि कहां से इतनी वे इतनी हिम्मत लेकर आते हैं. मैंने इन्हें रात में फोन किया कि आपने घोषणा पत्र में 24 फसलों को MSP पर खरीदने की बात कही है, क्या कर पाओगे. इन्होंने बोले कि हां जी कर देंगे. मुझे बड़ी हैरानी हुई लेकिन आज उन्होंने कर दिखाया है और नायब सैनी ने हरियाणा के हर किसान के चेहरे पर खुशी ला दी है.

4:07 PM, 24 Dec 2025 (IST)

मोदी सरकार ने सहकारिता मंत्रालय का गठन किया

अमित शाह ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र के जरिए मोदी सरकार गांव की माताओं और बहनों को रोजगार दे रही है. पशु पालन, कृषि और सहकारिता तीनों को मिला दिया जाए तो सहकारिता का सृजन हो सकता है. इसलिए केंद्र की मोदी सरकार ने सहकारिता मंत्रालय का गठन किया. सहकारिता के जरिए केंद्र की मोदी सरकार किसानों को समृद्ध करने का काम कर रही है।

4:06 PM, 24 Dec 2025 (IST)

किसान समृद्धि के मामले में नया आयाम

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा आज किसान समृद्धि के मामले में नया आयाम रच रहा है.

4:02 PM, 24 Dec 2025 (IST)

कृषि का बजट 1 लाख 27 हजार करोड़

अमित शाह ने कहा कि इरिगेशन को वैज्ञानिक तरीके से करके ज्यादा फसल लेना, भूमि के परीक्षण से ऐसे फसल का चयन करना जिसका रिस्क कम हो. ऐसा करके किसान की आय बढ़ सकती है. नरेंद्र मोदी के पीएम बनने से पहले कृषि का बजट 22 हजार करोड़ रुपए था. अब कृषि का बजट 1 लाख 27 हजार करोड़ करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है. पहले जब गांव मोटर खराब हो जाती थी, तब महीनों सही कराने में लग जाते थे, लेकिन आज खासकर हरियाणा में तो अब ऐसा बिल्कुल नहीं है. यहां के हर सरपंच छोटे कामों को कराने के लिए अपने पर फैसला करते हैं.

4:01 PM, 24 Dec 2025 (IST)

पीएम मोदी ने सहकारिता को लेकर नया मंत्र दिया

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने सहकारिता को लेकर नया मंत्र दिया है. आज दूध और गोबर से 50 लाख की कमाई करने वाली बहनें इस सभा में आज बैठी हैं.

3:59 PM, 24 Dec 2025 (IST)

हरियाणा के खिलाड़ी सबसे ज्यादा मेडल देते हैं

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी सबसे ज्यादा मेडल देते हैं.

3:57 PM, 24 Dec 2025 (IST)

पशुपालन और कृषि सबसे ज्यादा रोजगार देता है

अमित शाह ने कहा कि आज देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा गांवों में रहता है. कृषि काफी लोगों को रोजगार दे रहा है. पशुपालन और कृषि सबसे ज्यादा देश में रोजगार दे रहा है. कॉपरेटिव लोगों को समृद्ध बना सकता है.

3:55 PM, 24 Dec 2025 (IST)

हरियाणा की देश के विकास में बड़ी भूमिका

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा इतिहास, धर्म, आध्यात्म,परंपरा, संस्कृति से जुड़ा है. हरियाणा ने दुनिया को एक बड़ा संदेश दिया है. छोटा प्रदेश होने के बावजूद हरियाणा की देश के विकास में बड़ी भूमिका है.

3:53 PM, 24 Dec 2025 (IST)

पहले अमेरिका से लाल गेहूं मंगाने पड़ते थे

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा का किसान, जवान ने तिरंगे को गौरव से उठाया है. पहले अमेरिका से लाल गेहूं मंगाने पड़ते थे लेकिन ये हरियाणा-पंजाब की भूमि है जिसने देश को अनाज के मामले में आत्मनिर्भर बनाया है. सबसे ज्यादा आर्मी के लिए जवान देने का काम हरियाणा की माताएं करती हैं.

3:51 PM, 24 Dec 2025 (IST)

अमित शाह की स्पीच शुरू

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम में बोलना शुरू किया. लिंक पर क्लिक कर अमित शाह की लाइव स्पीच सुन सकते हैं.

3:49 PM, 24 Dec 2025 (IST)

सहकारी बैंकों में प्लेटिनम डेबिट कार्ड

सहकारी बैंकों में प्लेटिनम डेबिट कार्ड की शुरुआत की गई. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस दौरान लाभार्थियों को डेबिट कार्ड बांटे.

3:46 PM, 24 Dec 2025 (IST)

जाटुसाना में आधुनिक हैफेड आटा मिल का उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जाटुसाना में आधुनिक हैफेड आटा मिल का उद्घाटन किया

3:41 PM, 24 Dec 2025 (IST)

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी की स्पीच

पंचकूला में चल रहे सहकार से समृद्धि तक थीम पर कार्यक्रम में हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया और कहा कि हरियाणा में नए अध्याय जुड़ रहे हैं. अमित शाह का यहां स्वागत है. सहकारिता को नई दिशा मिल रही है.

Last Updated : December 24, 2025 at 8:04 PM IST