राजधानी दिल्ली से लेकर विदेश तक, कौन सी खबर है सबसे बड़ी?, क्या है खास? यहां जानें

Published : January 10, 2026 at 11:05 AM IST
|Updated : January 10, 2026 at 8:44 PM IST
नई दिल्ली: देश-दुनिया के गलियारों से लेकर राजनीति के सियासी दंगल तक, हम बताएंगे हर उन खबरों को जो आपके लिए ज़रूरी है. आज के ऐसे मुख्य समाचार जिन पर पूरे देश की नज़र है. चलिए, एक नज़र डालते हैं आज की बड़ी खबरों पर..
नरेला बनेगा दिल्ली का नया 'एजुकेशन हब'
दिल्ली के शैक्षिक परिदृश्य में आज एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने नरेला में 35 एकड़ से अधिक डीडीए भूमि का कब्जा औपचारिक रूप से गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) और दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी (DTeU) को सौंप दिया.
पूरी खबर पढ़ें- https://freeshrink.info/F9Cycg
दिल्ली के शालीमार बाग में महिला की गोली मारकर हत्या
दिल्ली के शालीमार बाग में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. महिला 2023 में पति की हत्या का केस लड़ रही थी और मामले की मुख्य गवाह थी. पुलिस को शक है कि महिला के पति की हत्या के फरार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया.
पूरी खबर पढ़ें- https://surl.li/mjohqz
लैंड फॉर जॉब केस के फैसले की10 बड़ी बातें
लैंड फॉर जॉब (जमीन के बदले नौकरी) घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 9 जनवरी 2026 को इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, और उनके बेटों-बेटियों समेत 40आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है. स्पेशल जज विशाल गोगने ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया यह एक संगठित साजिश का मामला नजर आता है.
पढ़ें पूरी खबर- https://freeshrink.info/axAMb4
ईरान में तेज होता प्रदर्शन- ट्रंप ने खामेनेई को दी ये धमकी!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरान के हालात पर बहुत करीब से नजर रखी जा रही है और उम्मीद है कि देश में प्रदर्शनकारी सुरक्षित रहेंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रदर्शनकारियों को मारा गया, तो अमेरिका दखल देगा और उस देश पर ऐसी जगह हमला करेगा जहां उसे सबसे ज्यादा दर्द होगा. ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में टॉप तेल और गैस एग्जीक्यूटिव्स के साथ एक मीटिंग के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ये बातें कहीं.
पूरी खबर पढ़ें- https://hostwebs.site/AXKB5b
पीएम मोदी का आज से दो दिवसीय सोमनाथ दौरा, 'ॐ' जाप में होंगे शामिल
पीएम नरेंद्र मोदी का आज से दो दिवसीय सोमनाथ गुजरात का दौरा शुरू हो रहा है. वे यहां पर स्वाभिमान पर्व में शामिल होंगे. इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की आध्यात्मिक परंपरा का एक शक्तिशाली प्रतीक है और इसे पूरे देश में भक्ति, विश्वास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है.
पूरी खबर पढ़ें- https://hostwebs.site/EDbjQ2
10 जनवरी को क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस ?
हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य विश्व स्तर पर हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार करना है. हिंदी विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है. यह दिवस पहली बार 10 जनवरी 2006 को मनाया गया था. पहला विश्व हिंदी सम्मेलन नागपुर में आयोजित हुआ था. यह सम्मेलन 10-14 जनवरी, 1975 को आयोजित हुआ था और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इसका उद्घाटन किया था.
पूरी खबर पढ़ें- https://hostwebs.site/q2wCOv
दिल्ली विधानसभा में भावुक हुईं सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान शुक्रवार को एक भावुक दृश्य देखने को मिला. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सदन में अपनी बात रखते हुए न केवल भावुक नजर आईं, बल्कि उन्होंने विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता और विकास कार्यों में बाधा डालने का गंभीर आरोप भी लगाया. सीएम रेखा गुप्ता बोलीं महिलाओं को 2500 रुपए भी दिए जाएंगे और मुफ्त सिलेंडर भी दिया जाएगा. यह बीजेपी सरकार है जो वादा किया है उसे पूरा करेंगे.
पूरी खबर पढ़ें- https://hostwebs.site/mPNP5I
दिल्ली-NCR में बारिश ने बढ़ाई ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक ठंड का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जहां घने कोहरे की चपेट में हैं. कई दिनों से बादलों की लुकाछिपी के बीच कल शुक्रवार सुबह दिल्ली एनसीआर के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी और हल्की वर्षा होने से ठंड बढ़ गई. जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से लगभग 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है. यह इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही.
पूरी खबर पढ़ें- https://hostwebs.site/W1PY42
BHU के डॉक्टरों ने तैयार किया अनोखा APP, मरीजों और तीमारदारों को मिलेगी FREE में विशेष सुविधा
चिकित्सा विज्ञान संस्थान, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (IMS-BHU) वाराणसी के डॉक्टर ने 4 साल की मेहनत के साथ मरीजों की सुविधा के लिए एक नया प्लेटफॉर्म काशी प्लस (काशी+) एप तैयार किया है. यहां एक स्थान पर मरीजों को अस्पताल के डॉक्टर, ओपीडी, जांच पर्चा, काउंटर, रिपोर्ट मिलने की टाइमिंग जैसे तमाम प्रश्नों का जवाब मिलेगा.
पूरी खबर पढ़ें- https://hostwebs.site/fdK0EL
7-पृथ्वी के आज सबसे करीब होगा बृहस्पति, खुली आंखों से दिखेगा अद्भुत नजारा
बृहस्पति ग्रह (Jupiter) आज पृथ्वी के सबसे करीब होगा. इसे खगोल विज्ञान में 'विरोध' (Opposition) की स्थिति कहा जाता है. वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला गोरखपुर के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि जब पृथ्वी, सूर्य और बृहस्पति एक सीधी रेखा में होते हैं तो यह रात भर, वर्ष में सबसे अधिक और चमकीला होने के साथ बड़ा दिखाई देता है.
पूरी खबर पढ़ें- https://hostwebs.site/FpW9n3
WPL 2026 के पहले रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को 3 विकेट से हराया
महिला प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण (WPL 2026) का शुभारंभ शुक्रवार को हो गया. पहले मैच में मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हुआ. इस मैच में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
पूरी खबर पढ़ें- https://hostwebs.site/GKxZoY
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट
नए साल की शुरुआत भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) के लिए झटके के साथ हुई है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 2 जनवरी को समाप्त सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 9.809 अरब डॉलर घटकर 686.801 अरब डॉलर रह गया. यह गिरावट इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि इससे ठीक एक सप्ताह पहले भंडार में 3.293 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी और यह 696.61 अरब डॉलर तक पहुंच गया था.
पूरी खबर पढ़ें- https://hostwebs.site/RwUwGJ
लाइक, कमेंट, शेयर...क्या वाकई लाखों कमा रहे रील बनाने वाले, भारत में 25 लाख कंटेंट क्रिएटर
लाइक, कमेंट, शेयर...यानी सोशल मीडिया की जादुई दुनिया जो आपको एंटरटेन करने के साथ ही एजुकेट और अवेयर भी कर रही है. इसी दुनिया ने अब एक इंडस्ट्री का रूप ले लिया है जिसे कंटेंट क्रिएशन इंडस्ट्री के नाम से पहचाना जा रहा है. कोई भी व्यक्ति, चाहे वह जिस उम्र का हो, जब वह खाली बैठा होता है तो रील्स-शॉर्ट वीडियो देखकर अपना समय व्यतीत करता है, खासकर Gen Z. इस क्रेज से कंटेंट क्रिएशन देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनकर उभरा है.
LIVE FEED
ईरान में विरोध-प्रदर्शन का 13वां दिन, 'सबसे कड़े तरीके से' जवाब देने की चेतावनी
ईरान में विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को तेरहवें दिन में प्रवेश कर गए, क्योंकि बढ़ती महंगाई को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन अब मौजूदा सरकार को खत्म करने की मांग में बदल गया है. वर्तमान सरकार 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से ईरान पर शासन किया है. इसने पश्चिमी समर्थक शाह को सत्ता से हटा दिया था.
पूरी खबर पढ़ें- https://hostwebs.site/BI0vmV
दिल्ली में शीतलहर के साथ छाई स्मॉग की परत
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर के साथ स्मॉग की परत छाई हुई है.

