ETV Bharat / state

विपक्षी सदस्यों ने सरकार के उत्तर का किया बहिष्कार, सदन से वाक आउट

Bihar Assembly Budget Session 2026
बिहार विधानसभा बजट सत्र (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 11, 2026 at 10:41 AM IST

Choose ETV Bharat

पटना: बिहार विधानसभा बजट सत्र का सातवां दिन रहा. विपक्षी सदस्य आज भी हंगामा करते दिखे. सेकंड हाफ में समाज कल्याण विभाग के बजट पर चर्चा हुई. वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव विनियोग विधेयक सदन में पेश किए. पहले प्रश्न काल में कई विभागों के प्रश्नों का उत्तर हुई, जिसमें ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग शामिल हैं.

LIVE FEED

3:03 PM, 11 Feb 2026 (IST)

विधानसभा की कार्यवाही शुरू

विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गयी है. विभागीय अनुदान पर चर्चा हो रही है. समाज कल्याण विभाग के मांग पर चर्चा हो रही है.

3:01 PM, 11 Feb 2026 (IST)

विधानसभा की कार्यवाही 2:00 बजे तक स्थगित

विधानसभा की कार्यवाही 2:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

12:28 PM, 11 Feb 2026 (IST)

सदन की कारवाई में प्रश्नोत्तर काल शुरू

विधान परिषद में विपक्षी सदस्य के हंगामा के बीच सदन की कारवाई में प्रश्नोत्तर काल शुरू हो गया है.

12:10 PM, 11 Feb 2026 (IST)

राबड़ी देवी से मांफी मांगे सीएम- विधान परिषद में विपक्षों का हंगामा

विधान परिषद की कारवाई शुरू होती है विपक्ष हंगामा करने लगे. राबड़ी देवी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर राजद के सदस्यों हंगामा किया. सदन में मुख्यमंत्री को माफी मांगने की मांग कर रहे हैं.

Bihar Assembly Budget Session 2026
प्रदर्शन करते विधान परिषद के नेता (ETV Bharat)

12:05 PM, 11 Feb 2026 (IST)

विधानसभा में आवास योजना का मुद्दा उठा

विधानसभा में पीएम आवास योजना के तहत बिहार में स्वीकृति के बाद भी केंद्र से राशि नहीं मिलने के कारण आवास निर्माण नहीं होने का मामला उठाया. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है. 12 लाख 19615 लक्ष्य केंद्र सरकार की तरफ से दिया गया था. इसमें से 11 लाख 35835 आवासों के लिए लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि दी जा चुकी है. नई व्यवस्था लागू होने से पहले केंद्र सरकार से SNA SPARSH मॉड्यूल के तहत राशि दिए जाने की मांग की गई है.

11:46 AM, 11 Feb 2026 (IST)

विधानसभा में उठा पीएम आवास योजना का मुद्दा

विधानसभा में पीएम आवास योजना के तहत बिहार में स्वीकृति के बाद भी केंद्र से राशि नहीं मिलने के कारण आवास निर्माण नहीं होने का मामला उठाया गया. सवाल पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है. उन्होंने कहा कि, 12 लाख 19615 लक्ष्य केंद्र सरकार की तरफ से दिया गया था. इसमें से 11 लाख 35835 आवासों के लिए लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि दी जा चुकी है. श्रवण कुमार ने कहा कि, नई व्यवस्था लागू होने से पहले केंद्र सरकार से राशि दिए जाने की मांग की गई है.

11:13 AM, 11 Feb 2026 (IST)

जीविका दीदियों आई कार्ड उपलब्ध करायी जाए- स्नेह लता

उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी और सासाराम की विधायक स्नेह लता ने जीविका दीदियों को सुरक्षा और पहचान के लिए आई कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि उन्हें बहुत अधिकार मिला हुआ है. फिर से दिशा-निर्देश जारी करेंगे.

11:06 AM, 11 Feb 2026 (IST)

विधानसभा की कार्यवाही शुरू, विपक्ष ने राष्ट्रपति शासन की मांग की

बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गयी है. बजट सत्र शुरू होते ही विधानसभा पोर्टिको में विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया. राजद ने बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग की.

10:54 AM, 11 Feb 2026 (IST)

3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश हुआ था

3 फरवरी को बिहार सरकार के वित्त मंत्री ने 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था. वित्त मंत्री ने कहा था कि इसबार का बजट 5 चीजों फोकस है. इन पांच चीजों में ईमान, ज्ञान, विज्ञान, अरमान और सम्मान है. 3.47 लाख करोड़ के बजट में सबसे ज्यादा खर्च शिक्षा विभाग में होगा. शिक्षा विभाग का बजट 68,216.95 करोड़ रुपये है. ग्रामीण विकास विभाग के 23,701.18 करोड़ और स्वास्थ्य का 21,270.40 करोड़ रुपये बजट रखा गया है.

10:50 AM, 11 Feb 2026 (IST)

कार्यवाही हंगामेदार होने के आसार

विपक्षी सदस्यों की ओर से कानून व्यवस्था पर लगातार सरकार को घेरने की कोशिश हो रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सदन में दिए बयान को लेकर भी विपक्षी सदस्यों में नाराजगी है. विपक्षी सदस्य कानून व्यवस्था के साथ किसान के मुद्दे को भी उठा रहे हैं. ऐसे में सदन की कार्यवाही हंगामेदार होने के आसार हैं.

10:49 AM, 11 Feb 2026 (IST)

11 बजे से कार्यवाही

बजट सत्र की कार्यवाही 11 बजे से शुरू होगी. भोजन अवकाश के बाद विभागीय बजट पर चर्चा होगी. चुनाव से पहले नीतीश सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन 400 से बढ़कर 1100 कर दिया गया है. इसके अलावे कई क्षेत्रों में विभाग काम कर रहा है. ऐसे में समाज कल्याण विभाग का बजट भी बढा है. वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव वर्ष 2026 के विनियोग विधेयक को सदन में पेश करेंगे.

10:48 AM, 11 Feb 2026 (IST)

27 फरवरी तक चलेगा बजट सत्र

विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी तक चलना है. सरकार की ओर से अभी कई विधेयक सदन में लाये जाएंगे और विभागीय बजट पर भी एक-एक कर चर्चा होना है.