ETV Bharat / state

Panchayat Chunav 3rd Phase : 3716 पंचायतों में पंच-सरपंच का मतदान खत्म, मतदाताओं में दिखा उत्साह

सपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान
सपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान (फोटो ईटीवी भारत GFX)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : November 5, 2026 at 7:29 AM IST

|

Updated : November 5, 2026 at 6:09 PM IST

Choose ETV Bharat

प्रदेश के 27 जिलों में तीसरे फेज में आज 3716 पंचायतों में वोटिंग हो रही है. सरपंच के 3716 और वार्ड पंच के 34,218 पदों के लिए सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई है. इस चरण में 1 करोड़ 6 लाख 81 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 55.48 लाख पुरुष और 51.33 लाख महिला मतदाता शामिल हैं. चुनाव में बालोतरा जिले में सबसे ज्यादा 266 सरपंच पदों पर मतदान होगा, जबकि हनुमानगढ़ में 2,151 वार्ड पंच पदों के लिए वोट डाले जाएंगे. मतदान खत्म होने के बाद मतगणना शुरू होगी. कई जगहों पर देर रात तक नतीजे आने की संभावना है.

LIVE FEED

5:43 PM, 5 Nov 2026 (IST)

उदयपुर में मतदान जारी

उदयपुर जिले की 4 पंचायत समितियों में सरपंच और वार्ड पंच पद के लिए वोटिंग चल रही है. पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत यह वोटिंग हो रही है। उधर, खेरवाड़ा इलाके में एक बूथ के अंदर मतदाताओं को प्रभावित करने की शिकायत भी सामने आई.

4:16 PM, 5 Nov 2026 (IST)

करौली में शांतिपूर्ण मतदान जारी

करौली पंचायत चुनाव 2026. शांतिपूर्ण मतदान जारी. जिले की हिण्डौन श्रीमहावीरजी सुरौठ शेरपुर पंचायत समिति के 76 ग्राम पंचायतों में सरपंच पंच के लिए मतदान जारी. दोपहर तीन बजे तक हुआ कुल 58.98 प्रतिशत मतदान.

हिण्डौन मे 61.32 प्रतिशत सुरौठ शेरपुर मे 59.46 प्रतिशत और श्रीमहावीरजी पंचायत समिति मे 56.24 प्रतिशत हुआ मतदान. बूथों पर लगी कतारें.

3:55 PM, 5 Nov 2026 (IST)

जयपुर जिले में 3 बजे तक 66.50 प्रतिशत वोटिंग

जयपुर जिले में तीन बजे तक 66.50 प्रतिशत वोटिंग. सरपंच पदों के लिए मतदान जारी. माधोराजपुरा में हुआ अब तक सबसे अधिक 68.55 प्रतिशत मतदान. 374816 में से 249242 मतदाताओं ने डाले वोट. चाकसू में 64.32, कोटखावदा में 66.27, फागी में 66.95 और सांगानेर में 66.78 फीसदी मतदान.

3:37 PM, 5 Nov 2026 (IST)

करौली में कलेक्टर एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

करौली में सरपंच चुनाव: निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान के लिए कलेक्टर अक्षय गोदारा और SP लोकेश सोनवाल कर रहे मतदान केंद्रों का निरीक्षण. ASP रामकुमार कस्वां भी पुलिस जाप्ते के साथ कर रहे लगातार निगरानी.

2:31 PM, 5 Nov 2026 (IST)

1 बजे तक 46.15 फीसदी मतदान

1 बजे तक 46.15 फीसदी मतदान

2:01 PM, 5 Nov 2026 (IST)

जयपुर जिले में एक बजे तक 48.97 प्रतिशत वोटिंग

जयपुर जिले में एक बजे तक 48.97 प्रतिशत वोटिंग. सरपंच पदों के लिए मतदान जारी. माधोराजपुरा में हुआ अब तक सबसे अधिक मतदान. 374816 में से 183559 मतदाताओं ने डाले वोट. चाकसू में 47.40, कोटखावदा में 48.27, माधोराजपुरा में 50.85, फागी में 49.98 और सांगानेर में 48.65 फीसदी मतदान.

1:51 PM, 5 Nov 2026 (IST)

धौलपुर में मतदान में दिखा लोगों का उत्साह

धौलपुर पंचायत चुनाव 2026. दोपहर 1 बजे तक का मतदान अपडेट. पंच और सरपंच का हो रहा चुनाव. धौलपुर पंचायत समिति, 51. 71 प्रतिशत मतदान. बाड़ी पंचायत समिति 52.91 प्रतिशत मतदान. सैपऊ पंचायत समिति 51.09 प्रतिशत. शांतिपूर्वक चल रहा मतदान. 123 ग्राम पंचायत का हो रहा चुनाव. भारी तादाद में पुलिस बल तैनात.

11:33 AM, 5 Nov 2026 (IST)

डीग में पंच व सरपंच चुनाव के लिए वोटिंग जारी

भरतपुर-डीग जिले में पंच- सरपंच चुनाव 2026, भरतपुर जिले की चार पंचायत समितियों में दस बजे तक 90,855 मतदाताओं ने किया मतदान, कुल मतदान 17.90 प्रतिशत, बयाना में सर्वाधिक 19.43% मतदान, 1,74,535 में से 33,917 मतदाताओं ने डाले वोट, नदबई में 17.29% मतदान, 1,40,477 में से 24,287 मतदाताओं ने किया मतदान, भुसावर में 17.17% मतदान, 98,190 में से 16,864 मतदाताओं ने डाले वोट, वैर में 16.75% मतदान, 94,226 में से 15,787 मतदाताओं ने किया मतदान, डीग जिले की तीन पंचायत समितियों में 83,292 मतदाताओं ने डाले वोट, कुल मतदान 20.64 प्रतिशत

डीग में सर्वाधिक मतदान ब्रजनगर में 24.79%, कामां में 21.66% और पहाड़ी में सबसे कम 14.82% मतदान दर्ज।

11:32 AM, 5 Nov 2026 (IST)

करौली में शांतिपूर्ण मतदान जारी

पंचायत चुनाव 2026, करौली में शांतिपूर्ण मतदान जारी, जिले की हिण्डौन श्रीमहावीरजी सुरौठ शेरपुर पंचायत समिति के 76 ग्राम पंचायतों मे सरपंच पंच के लिए मतदान, सुबह 10 बजे तक हिण्डौन मे 21 प्रतिशत, सुरौठ शेरपुर मे 20.31 प्रतिशत और श्रीमहावीरजी पंचायत समिति मे 20.53 प्रतिशत हुआ मतदान, बूथों पर लगी लंबी लंबी कतारें

10:51 AM, 5 Nov 2026 (IST)

श्रीगंगानगर में 102 ग्राम पंचायतों में मतदान

श्रीगंगानगर की 3 पंचायत समितियों में चुनावी रण, सूरतगढ़, राजियासर और श्रीविजयनगर में हो रहा मतदान, 102 ग्राम पंचायतों में 458 उम्मीदवार आजमा रहे भाग्य, 2 लाख 83 हजार 185 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग, सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही जारी, अति संवेदनशील 27 बूथों पर 3 हथियारबंद जवान तैनात, शाम 6 बजे तक मतदाता कर सकेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग,मतदान के बाद पहले पंच और फिर सरपंच पद के मतों की होगी गणना, देर रात तक चुनाव परिणाम घोषित होने की संभावना, पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम

10:50 AM, 5 Nov 2026 (IST)

सरपंच पदों के लिए मतदान जारी

जयपुर में सरपंच पदों के लिए मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक जयपुर जिले में 22.45 प्रतिशत वोटिंग, 374816 में से 84137 मतदाताओं ने डाले वोट, चाकसू में 21.72, कोटखावदा में 23.91, माधोराजपुरा में 23.45, फागी में 21.83 और सांगानेर में 21.62 फीसदी हुआ मतदान, कोटखावदा में हुआ सबसे अधिक मतदान

9:55 AM, 5 Nov 2026 (IST)

सवाई माधोपुर में वोटिंग जारी

सवाई माधोपुर जिले में चार पंचायत समितियां में सुबह 7 बजे से चल रहा मतदान, 145 ग्राम पंचायत में सरपंच व वार्ड पंचों के लिए चल रही है मतदान प्रक्रिया , 145 सरपंच व 1379 वार्ड पंचों के लिए हो रहा मतदान ,कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग जारी, सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की भीड़

8:19 AM, 5 Nov 2026 (IST)

धौलपुर जिले में सरपंच और वार्ड पंचों का मतदान जारी

धौलपुर जिले में सुबह 7 बजे से तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए डाले जा रहे हैं वोट, धौलपुर, बाड़ी और सैपऊ पंचायत समिति की 123 ग्राम पंचायत में पंच और सरपंच का मतदान, सभी ग्राम पंचायत में मतदान के लिए 426 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. सुबह से ही मतदाताओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह, मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें , शाम 6:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा, मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम की घोषणा होगी.

सपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान
सपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान (फोटो ईटीवी भारत)

8:17 AM, 5 Nov 2026 (IST)

झुंझुनूं में तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी

झुंझुनूं में तीसरे चरण में गांव की सरकार के चुनाव शुरू, 107 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, चार पंचायत समितियों में 719 प्रत्याशी सरपंच पद के लिए मैदान में, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

व्हीलचेयर पर वोटिंग के लिए पहुंचा बुजुर्ग
व्हीलचेयर पर वोटिंग के लिए पहुंचा बुजुर्ग (फोटो ईटीवी भारत)

8:10 AM, 5 Nov 2026 (IST)

कंवरपुरा पंचायत में सरपंच व वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित

बूंदी के कंवरपुरा पंचायत में सरपंच व वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित, तालेड़ा पंचायत समिति के अन्तर्गत नवगठित ग्राम पंचायत कंवरपुरा में सरपंच एवं वार्ड पंचों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित कंवरपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच पद पर बाबूलाल भील निर्विरोध निर्वाचित हुए, सरपंच सहित सभी 9 वार्ड पंचों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया, निर्वाचन अधिकारी ने सरपंच सहित सभी वार्ड पंचों को शपथ दिलाई

8:01 AM, 5 Nov 2026 (IST)

पंचायत चुनाव 2026, 27 जिलों की 3716 ग्राम पंचायतों में वोटिंग

जयपुर की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच का चुनाव, सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 442 मतदान केंद्रों पर वोटिंगी, तीसरे चरण में 3 लाख 74 हजार 816 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, मतदाताओं में 1 लाख 93 हजार 206 पुरुष और 1 लाख 81 हजार 609 महिलाएं शामिल है, मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

वोटिंग के लिए बुजुर्ग को ले जाते हुए परिजन
वोटिंग के लिए बुजुर्ग को ले जाते हुए परिजन (फोटो ईटीवी भारत)

7:56 AM, 5 Nov 2026 (IST)

भरतपुर में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान

सरपंच और वार्ड पंच पद के लिए के चार पंचायत समिति क्षेत्रों की 156 ग्राम पंचायतों में मतदान शुरू, शाम 6 बजे तक होगा मतदान, तृतीय चरण में जिले की बयाना, भुसावर, नदबई एवं वैर पंचायत समिति क्षेत्र की 156 ग्राम पंचायत में डाले जा रहे हैं वोट, उपसरपंच का चुनाव 6 नवंबर शुक्रवार को संपन्न होगा

7:54 AM, 5 Nov 2026 (IST)

सरपंच पदों के लिए मतदान शुरू

जयपुर में सरपंच पदों के लिए मतदान शुरू, तृतीय चरण में सरपंच पदों के लिए 856 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, चाकसू की 32 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 211, कोटखावदा की 27 ग्राम पंचायतों में 174, माधोराजपुरा की 25 ग्राम पंचायतों में 167, फागी की 26 ग्राम पंचायतों में 154 तथा सांगानेर की 23 ग्राम पंचायतों में 150 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, शाम 6 बजे तक होगा मतदान

मतदान के लिए कतार में खड़े वोटर्स
मतदान के लिए कतार में खड़े वोटर्स (फोटो ईटीवी भारत)

7:32 AM, 5 Nov 2026 (IST)

गांव की सरकार का रण

धौलपुर जिले की धौलपुर, बाड़ी और सैपऊ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान, मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात

7:24 AM, 5 Nov 2026 (IST)

सपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान

पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज मतदान , सरपंच और वार्ड पंचों का मतदान के लिए डाले जा रहे हैं वोट, 27 जिलों में 3,716 सरपंच और 34,218 वार्ड पंच पदों के लिए वोटिंग, 1 करोड़ 6 लाख 81 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, इनमें 55.48 लाख पुरुष और 51.33 लाख महिला मतदाता शामिल हैं, बालोतरा जिले में सबसे ज्यादा 266 सरपंच पदों पर मतदान होगा, जबकि हनुमानगढ़ में 2,151 वार्ड पंच पदों के लिए वोट डाले जाएंगे.

Last Updated : November 5, 2026 at 6:09 PM IST