PUSU Election : पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु अध्यक्ष और खुशी महासचिव

Published : February 28, 2026 at 12:31 PM IST
|Updated : February 28, 2026 at 3:06 PM IST
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे शनिवार देर रात आ गए है. दो सीट पर एनएसयूआई, दो सीट पर विद्यार्थी परिषद, और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई हैपद पर एनएसयूआई के शांतनु शेखर को 2896, जबकि प्रिंस कुमार को 1400 मत मिले. वहीं उपाध्यक्ष पर टीम ओसामा के जीते उम्मीदवार शिफत फैज को 1568 वोट, जबकि जेडीयू के आयुष हर्ष को 1497 वोट मिले. इसी तरफ महासचिव पर जीतीं उम्मीदवार खुशी कुमारी 2164 (एनएसयूआइ) वोट, जबकि हारे उम्मीदवार प्रत्युष राज को 1611 वोट प्राप्त हुए. सयुक्त सचिव पर जीते उम्मीदवार अभिषेक कुमार (एबीवीपी) को 2173 वोट, जबकि हारे उम्मीदवार मनोवर आज़म को 1751 वोट प्राप्त हुए (एनएसयूआई). कोषाध्यक्ष पद पर जीते हर्षवर्धन (एबीवीपी) को 1519 वोट, जबकि हारे उम्मीदवार अभिषेक (जदयू) 1429 को मत प्राप्त हुए. इससे पहले पटना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. हजारों छात्रों ने मतदान किया, सेंट्रल पैनल के 5 पदों पर कुल 41 उम्मीदवार मैदान में थे. अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा 11 प्रत्याशियों ने भाग लिया, जबकि अध्यक्ष पद पर छात्र JDU, NSUI और ABVP के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. दोपहर ढ़ाई बजे तक वोटिंग हुई. देर रात तक नतीजे आ गए.
LIVE FEED
अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के शांतनु शेखर जीते
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के शांतनु शेखर जीते. जनरल सेक्रेटरी के पद पर एनएसयूआई की खुशी कुमारी जीतीं. जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर विद्यार्थी परिषद के अभिषेक कुमार जीते. उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के लिए आखिरी राउंड के मतों की गिनती जारी है.
अध्यक्ष :
जीते- शांतनु शेखर 2896 (एनएसयूआइ)
हारे- प्रिंस कुमार 1400 (छात्र जदयू 1400)
उपाध्यक्ष
जीते- शिफत फैज 1568 (टीम ओसामा)
हारे- आयुष हर्ष 1497 जदयू
महासचिव
जीते- खुशी कुमारी 2164 (एनएसयूआइ)
हारे- प्रत्युष राज 1611 छात्र राजद
सयुक्त सचिव
जीते- अभिषेक कुमार 2173 (एबीवीपी)
हारे- मनोवर आज़म 1751 (एनएसयूआई)
कोषाध्यक्ष
जीते- हर्षवर्धन 1519 (एबीवीपी)
हारे- अभिषेक 1429 (जदयू)
अध्यक्ष पद के लिए राउंड-3 की गिनती पूरी
अध्यक्ष पद के लिए तीसरे राउंड के बाद एनएसयूआई के शशांक शेखर को 1425 वोट, छात्रवृत्तियों के प्रिंस कुमार को 648 वोट, विद्यार्थी परिषद की अनुष्का को 469 वोट और निर्दलीय रिंकल को 252 वोट. महासचिव पद के लिए दूसरे राउंड के बाद खुशी कुमारी 796 वोट, प्रत्यूष राज 556 वोट, अदिति कुमारी 302 वोट, 185 इनवेलिड वोट रहे. उपाध्यक्ष पद के लिए दो राउंड के बाद सिफत फैज को 677 वोट, आयुष हर्ष को 523 वोट. कोषाध्यक्ष पद के लिए दूसरे चरण की मतगणना के बाद अभिषेक कुमार 493 वोट, हर्षवर्धन 543 वोट, सोफिया रहमान 475 वोट. संयुक्त सचिव के लिए तीन राउंड की गिनती के बाद अभिषेक कुमार 1085 वोट, मोहम्मद मुनव्वर आजम 949 वोट, बुलबुल कुमारी 748 वोट.
अब तक की क्या है स्थिति?
पहले राउंड की गिनती की आधिकारिक सूचना पर अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई के शांतनु शेखर को सर्वाधिक 569, दूसरे नंबर पर प्रिंस कुमार 296 वोट, तीसरे नंबर पर विद्यार्थी परिषद की अनुष्का 190 वोट, रिंकल को 101वोट मिले.
उपाध्यक्ष पद के लिए शिबा फैज 445 वोट और दूसरे नंबर पर आयुष कुमार 295 वोट मिले. महासचिव पद के लिए खुशी को मिले 449 वोट और दूसरे नंबर पर प्रत्युष को मिले 409 वोट मिले. संयुक्त सचिव पद के लिए मोहम्मद मुनव्वर को सर्वाधिक 408 वोट, अभिषेक कुमार को 389 वोट और बुलबुल को 330 वोट मिले. कोषाध्यक्ष पद के लिए हर्ष को मिले सर्वाधिक 339 वोट और दूसरे नंबर पर सुखिया रहमान को 275 वोट मिले हैं.
रिंकल यादव का गंभीर आरोप
रिंकल ने कहा कि चुनाव में कोई पारदर्शिता नहीं है. वह चाहते थे कि प्रेसिडेंट पद के वोटों की गिनती रोक दी जाए, लेकिन उन्हें भगा दिया गया. रिंकल ने कहा कि वह खुद एजेंट के तौर पर अपने लिए मौजूद थे लेकिन पहले उन्हें हटाया गया कि अभी गिनती नहीं हो रही है और बाद में उन्हें पता चला कि वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है .
रिंकल ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से लगातार गुमराह किया गया. एक पक्ष के उम्मीदवार को जिताने की साजिश रची जा रही है. वह अब सड़क पर विरोध प्रदर्शन करेंगे क्योंकि दिन में वोटिंग के समय उनके पोलिंग एजेंट को भगा दिया गया और उन्हें डिटेन कर लिया गया था. रिंकल यादव निर्दलीय उम्मीदवार हैं और मत पर्ची में रिंकल कुमार होने के कारण रिंकल ने सुबह में हंगामा किया था. रिंकल यादव अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार हैं और तेज प्रताप यादव का उन्हें समर्थन प्राप्त है.
रिंकल ने किया हंगामा
जिस रूम में प्रेसिडेंट पद के लिए वोटों की गिनती हो रही है वहां प्रत्याशी रिंकल कुमार ने हंगामा किया. पुलिस बलों ने रिंकल को वहां से हटाया. रिंकल लगातार पक्षपातपूर्वक कार्रवाई का विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं.
शशांक शेखर चल रहे आगे
पहले राउंड की गिनती के बाद प्रेसिडेंट पद के लिए एनएसयूआई के शशांक शेखर को 569 वोट, विद्यार्थी परिषद को 190, आरजेडी को 15, आइसा 72 मत मिले.
छात्राओं की प्राथमिकता बनी प्लेसमेंट और डिजिटल लाइब्रेरी
टना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में इस बार छात्राओं की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है. विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं और दो प्रमुख महिला कॉलेज होने के कारण उनके वोट निर्णायक साबित हो सकते हैं. आंकड़ों के अनुसार करीब 50 प्रतिशत से अधिक मतदाता छात्राएं हैं, जिससे उनके मुद्दे चुनाव के केंद्र में आ गए हैं. खासतौर पर प्लेसमेंट, साफ-सफाई, हाइजीन और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी मांगें छात्राओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण बनकर उभरी हैं.
वोटिंग हुई खत्म
2:30 बजते ही मतदान केंद्र का गेट हुआ बंद कर दिया गया. अंदर में जो छात्र हैं वही अब अपना मतदान कर रहे हैं. थोड़ी देर में बैलेट बॉक्स को सील करके स्ट्रांग रूम ले जाया जाएगा.
पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में हाई वोल्टेज ड्रामा
छात्र राजनीति का मौसम आते ही विश्वविद्यालय परिसरों में हलचल तेज हो जाती है. और जब बात पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की हो, तो रोमांच और विवाद दोनों साथ चलना आम बात मानी जाती है. आज शनिवार को छात्र संघ चुनाव के मतदान के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब पटना विमेंस कॉलेज का ग्राउंड अचानक हाई वोल्टेज ड्रामा का मंच बन गया. सुबह से शांतिपूर्ण ढंग से चल रही वोटिंग के बीच निर्दलीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रिंकल यादव का रोते-धोते विरोध प्रदर्शन से काफी बवाल मचा. हालांकि प्रशासन ने समझा बूझाकर रिंकल को कॉलेज कैंपस से बाहर निकाला.
पटना साइंस कॉलेज में गोली चली
पीयू छात्र संघ चुनाव के दौरान पटना साइंस कॉलेज में दो राउंड गोली चली. टाउन डीएसपी 1 राजेश रंजन ने कहा कि, ''दो राउंड फायरिंग हुई है, यहां प्रशासन तैनात है, और भी फोर्स बुलाया गया है. इस क्रम में एक खोखा बरामद हुआ. किसने फायरिंग की, क्या हुआ, इन सब की जांच की जा रही है.''
छात्रों की समस्याओं से संबंधित मुद्दों पर चुनाव - अमन कुमार
उम्मीदवार अमन कुमार ने कहा, इस बार हम छात्रों की समस्याओं, शैक्षणिक मामलों, अध्ययन संबंधी चिंताओं, पुस्तकालय सुविधाओं, परिसर में असुरक्षा और परिसर में महिलाओं के लिए स्वच्छ वातावरण बनाने से संबंधित मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं.
मगध महिला कॉलेज में मतदान जारी
इधर सुबह से मगध महिला कॉलेज में मतदान जारी है. यहां अब तक सुचारू रूप से वोटिंग जारी है. बड़ी संख्या में छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है.
BN कॉलेज में फर्जी वोटर को पुलिस ने पकड़ा
वोटिंग के दौरान पुलिस ने बीएन कॉलेज में एक फर्जी वोटर को पकड़ा है. उसे पुलिस अपने साथ थाना ले गई है.

छात्र संघ चुनाव के दौरान पटना कॉलेज में बवाल
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में वोटिंग के दौरान हंगामा देखने को मिला है. निर्दलीय प्रत्याशी रिंकल यादव को पुलिस अपने साथ ले गई है. इसको लेकर छात्र हंगामा कर रहे है. सेंट्रल पैनल में प्रेसिडेंट उम्मीदवार रिंकल यादव को तेज प्रताप यादव की JJD ने समर्थन दिया हैं. रिंकल यादव पर पटना कॉलेज में बैलेट पेपर फाड़ने का आरोप है. छात्रों का आरोप है कि बैलेट पेपर पर रिंकल कुमार छपा है, जबकि उन्होंने प्रचार रिंकल यादव के नाम से किया है.

छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान शुरू
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए पटना कॉलेज परिसर में मतदान शुरू हो गया है. कुल 41 मतदान केंद्र 10 कॉलेजों और 4 संकायों में स्थापित किए गए हैं.

