राम मंदिर CEO पर सियासी घमासान!, आमने- सामने पक्ष और विपक्ष, जानिए किसने क्या कहा?

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 2, 2026 at 7:08 PM IST
|Updated : September 2, 2026 at 8:35 PM IST
राम मंदिर CEO की नियुक्ति पर सियासत भी जमकर हो रही है. सुनिए किसने क्या कहा.
LIVE FEED
कांग्रेस के सवाल
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नए सीईओ पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, सीईओ को बैठा देने और नए बोर्ड में नए लोगों को ला देने से क्या जो चढ़ावा चोरी का पैसा जो गायब हुआ वो मिल पाएगा? चढ़ावा चोरो पर कार्रवाई नहीं हुई है.क्या एयर मार्शल साहब चोरों पर कार्रवाई करेंगे और उन्हें जेल भेजेंगे. देश और प्रदेश के लोग जानना चाहते हैं कि भगवान राम का चढ़ावा का पैसा खा गए उनके खिलाफ कार्रवाई कब होगी और जनता का पैसा या चढ़ावा दान पत्र में कब आएगा?
निर्मला यादव की नियुक्ति पर परिवार खुश:
फ़िरोज़ाबाद: राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य के रूप में निर्मला यादव की नियुक्ति पर निर्मला यादव के भतीजे राजीव यादव ने कहा, "वो मेरी मौसी है....ये बहुत ही गर्व की बात है पूरे प्रदेश और जनपद, फ़िरोज़ाबाद सब खुश है और हम लोग सब खुश हैं।"
बीजेपी ने क्या कहा:
दिल्ली: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) को मैं बहुत बधाई देता हूं. वे राम मंदिर के पहले CEO बने हैं. वे बहुत अच्छे से काम करेंगे ऐसी आशा है.
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने क्या कहा:
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नए सीईओ की नियुक्ति पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, राम मंदिर के नए CEO तैनाती हो चुकी है मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं. प्रभु राम की कृपा से सब कुछ अच्छा हो ऐसा मैं श्री राम की चरणों में प्रार्थना करता हूं.
कांग्रेस की प्रतिक्रिया:
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, पेपर लीक होता है तो सेना के माध्यम से पेपर भेजा जाता है. अपने अधिकारियों कर्मचारियों पर सरकार को विश्वास नहीं है. दूसरा राम मंदिर में चढ़ावे के हिसाब-किताब के लिए, उसके देख रेख के लिए सेना का रिटायर्ड अफसर को CEO बनाया गया है. इसका मतलब सरकार और पीएम मोदी को भाजपा, RSS,VHP के लोगों पर विश्वास नहीं रहा क्योंकि वे चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए. वे दबाने की लाख कोशिश करें लेकिन देशवासियों की आस्था को ठेस तो पहुंचा ही दिया है.
समाजवादी पार्टी की प्रतिक्रिया
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ की नियुक्ति किए जाने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता हूं कि ये फैसला सरकार का है. ट्रस्ट अपना फैसला लेता है और ट्रस्ट के सामने चुनौती इसलिए है SIT ने जांच के बाद जो रिपोर्टों दी हैं SIT के बाद FIR दर्ज हुआ है FIR के बाद जेल गए हैं क्लीन चिट मिल गई है साख से भी ऊपर आस्था है और आस्था पर भाजपा ने बड़ी चोट पहुंचाई है. जो भी बनेगा तो उसकी जिम्मेदारी बनती है.

