ETV Bharat / state

Himachal Panchayat Election Updates: पंचायत चुनाव के लिए 3 चरणों में मतदान, 70 हजार से ज्यादा उम्मीदवार, यहां देखें हर अपडेट

HIMACHAL PANCHAYAT ELECTION
हिमाचल पंचायत चुनाव 2026 (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : May 19, 2026 at 12:04 PM IST

|

Updated : May 19, 2026 at 12:11 PM IST

Choose ETV Bharat

हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के बाद अब पंचायत चुनावों का चुनावी रण पूरी तरह सज चुका है. प्रदेश में 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे. इस बार पंचायतों की संख्या बढ़ने के कारण रिकॉर्ड 31,182 पदों के लिए वोटिंग हो रही है, जिसके लिए कुल 70,224 उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं. इन चुनावों में प्रधान के 3,754, उपप्रधान के 3,754, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के 21,654, पंचायत समिति सदस्य के 1,769 और जिला परिषद सदस्य के 251 पद शामिल हैं. वार्ड सदस्य, प्रधान और उपप्रधान पदों के परिणाम 26, 28 और 30 मई को मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद घोषित कर दिए जाएंगे. वहीं, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव परिणाम 31 मई को आएंगे. पूरे प्रदेश की नजरें इस महामुकाबले पर हैं, क्योंकि यह गांवों की सरकार आने वाले राजनीतिक समीकरणों के लिए बेहद अहम है.

LIVE FEED

1:22 PM, 19 May 2026 (IST)

कुल्लू में भाजपा की चुनावी बैठक का आयोजन

हिमाचल प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव खत्म होने के बाद अब पंचायती राज चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. जिला परिषद कुल्लू के 'मोहल वार्ड' और 'डूगी लग वार्ड' के भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के लिए कुल्लू के खलाड़ा नाला में एक बड़ी चुनावी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें लगघाटी के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए. बैठक में विशेष रूप से मौजूद पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर निकाय के नतीजों से साफ है कि जनता सरकार से नाराज है और इस बार जिला कुल्लू की पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे. डूगी लग वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजकुमार और मोहल वार्ड से उम्मीदवार निशा ठाकुर ने जनसभा में लगघाटी की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया. राजकुमार ने वादा किया कि चुनाव जीतने के बाद घाटी की पंचायतों में सड़क, बिजली और पानी की दिक्कतों का स्थायी समाधान किया जाएगा. वहीं, निशा ठाकुर ने कहा कि साल 2025 की प्राकृतिक आपदा के बाद से इलाके में सड़कों की हालत बेहद खराब है, जिससे लोगों

HIMACHAL PANCHAYAT ELECTION
कुल्लू में भाजपा की चुनावी बैठक का आयोजन (ETV BHARAT)

12:10 PM, 19 May 2026 (IST)

किस जिले में कितने उम्मीदवार

प्रदेश सबसे बड़ा चुनावी मुकाबला कांगड़ा जिले में देखने को मिलेगा, जहां प्रत्याशियों की संख्या पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा है. वहीं, जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में सबसे कम उम्मीदवार मैदान में हैं. आंकड़ों पर नजर डालें तो कांगड़ा जिले में 19,698 नामांकन दाखिल हुए थे, इनमें 250 नामांकन रद्द हुए और 1,805 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए, अब यहां 17,643 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं. मंडी जिले में 2,837 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए, जिसके बाद यहां 11,728 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं. चंबा में 1,128 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए और अब 7,315 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं.

हिमाचल पंचायत चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवार
जिलानाम वापस लिएचुनाव लड़ रहे उम्मीदवार
कांगड़ा1,805 17,643
मंडी2,837 11,728
चंबा1,128 7,315
शिमला2,495 6,118
कुल्लू1,6934,098
किन्नौर3691,034
लाहौल-स्पीति65 425
सिरमौर2,017 3,919
बिलासपुर558 4,145
सोलन1,3984,195
हमीरपुर4844,849
ऊना8594,755
कुल्लू15,70870,224
Last Updated : May 19, 2026 at 12:11 PM IST