ETV Bharat / state

हिमाचल विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित, OPS से लेकर इन मुद्दों पर आज सदन में हुई चर्चा

हिमाचल विधानसभा
हिमाचल विधानसभा (FILE PHOTO)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : August 31, 2026 at 2:28 PM IST

|

Updated : August 31, 2026 at 6:29 PM IST

Choose ETV Bharat

शिमला: तीन दिन के अवकाश के बाद आज हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में गूंजा, रोजगार, शिक्षा और कृषि सहित कई अन्य मुद्दे. सत्ता पक्ष ने विपक्ष के सवालों का दिया जवाब.

LIVE FEED

6:20 PM, 31 Aug 2026 (IST)

नौकरियों और विकास के नाम पर निचले स्तर प्रदेश: जीतराम कटवाल

अब चर्चा में भाग ले रहे भाजपा विधायक जीतराम कटवाल. सरकार ने लोगों से खटाखट नौकरियों और 1500 रुपए देने का वादा किया था. प्रदेश नौकरियों और विकास के नाम पर निचले स्तर पर आ गए हैं. उन्होंने कहा कि आपने OPS दिया अच्छी बात है, लेकिन महिलाओं को 1500 रुपए महीना देने पर इफस एंड बट्स में चले गए. उन्होंने कहा कि मेरे जिला में 30 लोगों को सरकारी नौकरी दी, वहीं 321 लोगों को प्राइवेट नौकरी दी. ट्रेजरी भी शिमला से संचालित हो रही है.

6:08 PM, 31 Aug 2026 (IST)

युवाओं का रुझान सरकारी नौकरियों की तरफ: हंसराज

चर्चा में भाग ले रहे भाजपा विधायक डॉ हंसराज ने कहा हिमाचल में युवाओं का रुझान सरकारी नौकरियों की तरफ है. इसमें हर महीने आखिर में वेतन आना ही होता है. हंसराज ने सदन में कहा कि आगे जब जयराम ठाकुर सत्ता संभाले हम कुछ न कुछ नया तरीका खोजें. कांग्रेस सरकार ने कृषि और बागवानी के लिए कोई नीति ही नई बनाई. हम कृषि और बागवानी को रोजगार के रूप में नहीं ले पाएं. लोग इन क्षेत्रों में खुद ही आगे बढ़ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि युवाओं को कृषि और बागवानी विभाग से जोड़कर ट्रेनिंग दे सकते हैं, इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे. हमें परमानेंट टूरिज्म की भी व्यवस्था करनी होगी. होम स्टे को हम सही तरीके से लागू नहीं कर पाएं, उससे युवा इसमें अंगेज होंगे. युवा रोजगार मांगने नहीं आयेंगे. भांग को लिग्लाइज किया ये अच्छी बात है. इसका प्रयोग औषधीय तौर पर किया जा सकता है. हम भांग को पीने की बात नहीं कर रहे हैं. डॉ. हंसराज ने कहा कि मैं 2005-2006 का B.Ed अगर विधायक न होता तो शायद मैं भी आज बेरोजगार होता.

5:47 PM, 31 Aug 2026 (IST)

'सरकार को रेवन्यू की चिंता है, लेकिन युवाओं के भविष्य की नहीं': बीजेपी

सदन में राकेश ज्मवाल ने कहा कि युवाओं को नौकरी देना तो दूर अब सरकार कह रही है कि भांग उगाकर युवाओं को रोजगार देगी. ड्रग्स को रोकने के बजाए हम भांग की खेती की तरफ बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब हम युवाओं को लॉटरी की नई बीमारी देने जा रहे हैं. हमें रेवन्यू की चिंता है, लेकिन युवाओं के भविष्य की चिंता नहीं है. सदन में युवाओं पर चर्चा हो रही है, लेकिन मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री सदन में उपस्थित नहीं है.

5:45 PM, 31 Aug 2026 (IST)

युवाओं से न किया जाए धोखा: राकेश जम्वाल

अब चर्चा में भाग ले रहे हैं बीजेपी विधायक राजेश जम्वाल. उन्होंने कहा कि वोट की राजनीति में लोगों को 10 गारंटी दी गई थी, जिसमें मुख्य रूप से युवाओं को पांच साल में पांच लाख नौकरियों को देने का वादा किया गया था. युवाओं को उम्मीद थी कि ऐसी सरकार आएगी कि पांच लाख नौकरियों मिलने से कोई भी बेरोजगार नहीं बचेगा. लेकिन मुख्यमंत्री मानने को तैयार नहीं कि कांग्रेस ने ऐसी घोषणा की थी. प्रदेश के युवाओं से धोखा न किया जाए. आज हर परिवार में पढ़ा लिखा बेरोजगार है

5:41 PM, 31 Aug 2026 (IST)

हिमाचल में आउटसोर्स माफिया कर रहा काम: सुधीर शर्मा

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने चर्चा में लिया भाग. उन्होंने कहा कि प्रदेश में 76 हजार पद रिक्त हैं. इसमें अकेले शिक्षा विभाग में 20,771 पद खाली हैं. इसी तरह से PWD में 4414 पद खाली हैं. पुलिस विभाग में 3893 पद खाली है. राजस्व विभाग में 3412 पद खाली है. कृषि विभाग में 1047 पद खाली है.उन्होंने कहा कि हिमाचल में आज आउटसोर्स माफिया काम कर रहा है, इस पर SIT बैठनी चाहिए.

5:41 PM, 31 Aug 2026 (IST)

प्रदेश में 1526 स्कूलों को किया गया डीनोटिफाई: शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सदन में जानकारी दी कि प्रदेश में कुल 1526 स्कूलों को डीनोटिफाई और डाउनग्रेड किया गया है, जिसमें 734 स्कूल ऐसे थे, जिसमें एक भी बच्चा नहीं था. इन स्कूलों से हमें 2167 टीचर प्राप्त हुए हैं. केंद्र सरकार ने भी अपने 12 साल के कार्यकाल में एक लाख स्कूल डीनोटिफाई किए हैं.

5:38 PM, 31 Aug 2026 (IST)

भाजपा विधायक ने कहा कि सरकार ने बिजली की दरें बढ़ा कर उद्योगपतियों को हिमाचल छोड़ने पर मजबूर कर दिया. ऐसे में प्रदेश को कहां से इन्वेस्टमेंट आएगी. भांग इज द गेटवे ऑफ ड्रग्स. उन्होंने कहा कि सरकार चिट्टे को खत्म करने की बात कर रही. वहीं, दूसरी तरफ सरकार भांग की खेती की बात कर रही है. उन्होंने लॉटरी शुरू करने के निर्णय को लेकर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि लौटरी की आदत से परिवार तबाह हो जाते हैं.

4:53 PM, 31 Aug 2026 (IST)

सरकार ने बंद किए रोजगार के अवसर: रणधीर शर्मा

नियम-130 के अन्तर्गत प्रस्ताव में अब रणधीर शर्मा, सुधीर शर्मा, राकेश जम्वाल डॉ. हंस राज, जीत राम कटवाल की ओर से लाए गए "युवाओं के लिए रोजगार सन्दर्भित गारंटी के कार्यान्वयन बारे" में चर्चा हो रही है. भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने युवा शक्ति को ठगने का काम किया है. कांग्रेस ने चुनाव के वक्त जनता को 10 गारंटियों को पूरा करने का वादा किया था. सत्ता में आने पर इन गारंटियों को भूल दिया गया है. युवाओं को पहली कैबिनेट में 1 लाख नौकरियां देने का वादा किया गया था. आज 45 महीनों में एक लाख तो दूर एक हजार नियमित नौकरियां नहीं दे पाई है.

उन्होंने कहा कि सरकार से युवाओं से 58 साल वाली पक्की नौकरी देने का वादा किया था. इस पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री जवाब जरूर दें. प्रदेश में विभिन्न विभागों में एक लाख पद खाली है. यह सरकार मित्रों की सरकार हैं. डिप्टी सीएम ने 58 साल वाली पक्की नौकरी का वादा किया था. आपकी तो सरकार में बात ही नहीं सुनी जा रही. सरकार को मित्र चला रहे है. कुछ मित्र निगमों बोर्ड में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन बन गए है.

भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने आउटसोर्स पर होनी वाली भर्ती पर भी उठाए सवाल. अपने चेहतों को नौकरी दी जा रही है. इसमें भाई भतीजावाद चल रहा है. प्रदेश में डॉक्टरों को जॉब ट्रेनी के तौर पर 34 हजार पर भर्ती की जा रही है. फिर कहते हैं कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति आ गई है. उन्होंने कहा कि आउटसोर्स के लिए पॉलिसी बनाने की बात कही थी. सरकार ने नीति तो नहीं बनाई है, लेकिन जवाब में यह कह दिया कि आउटसोर्स के लिए नीति बनाने पर कोई विचार नहीं है. सरकार ने रोजगार देने के बजाए रोजगार के अवसर बंद कर दिए.

4:13 PM, 31 Aug 2026 (IST)

यूरिया खाद के साथ जबदस्ती नहीं दी जाएगी नैनो यूरिया: कृषि मंत्री

हिमाचल में अब किसानों को सोसाइटियों के माध्यम से यूरिया खाद के साथ जबदस्ती नहीं दी जाएगी नैनो यूरिया. कृषि मंत्री चंद्र कुमार में सदन में नियम 62 के अंतर्गत कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया की ओर से डिपो होल्डर्स द्वारा किसानों को सामान्य यूरिया बैग के साथ 'नैनो यूरिया प्लस' खरीदने के लिए मजबूर किए जाने के मामले में सदन का ध्यान आकर्षित करने के प्रस्ताव पर ये जानकारी दी.

कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से ऐसे कोई निर्देश नहीं है कि यूरिया के साथ नैनो यूरिया को भी किसानों को जबरदस्ती खरीदने पर विवश किया जाए. उन्होंने कहा कि इफ्को की ओर से भी ऐसा लेटर दिया गया है. जिसमें किसानों को जबदस्ती नैनो यूरिया नहीं देने की बात कही गई है. उन्होंने कहा कि इसको लेकर हिमफैड को भी निर्देश जारी किए जा रहे हैं.

भवानी सिंह पठानिया ने सदन में कहा कि कॉपरेटिव सोसाइटियों से यूरिया लेने पर किसानों को नैनो यूरिया बोतल भी लेनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि यूरिया का कट्टा 270 रुपए है. वहीं, 225 रुपए की नैनो यूरिया की बोतल किसानों को जबरदस्ती चिपकाई जाती है. जो किसानों के लिए किसी काम की नहीं है. उन्होंने इस मामले पर जांच केवलिए सदन की कमेटी का गठन किए जाने की भी मांग रखी.

उतर देते समय कृषि मंत्री चदर कुमार द्वारा नैनो यूरिया पर प्रधानमंत्री की तरफ से विज्ञापन दिए जाने का भी जिक्र किया. जिस पर सदन ने विपक्ष ने विरोध जताया. इस दौरान सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष में नोंकझोंक भी हुई.

3:29 PM, 31 Aug 2026 (IST)

मंदिरों से सोशल कोज के लिए दिया जाता है पैसा: डिप्टी सीएम

हिमाचल में बड़े मंदिरों के चढ़ावे के पैसे से सोशल कार्य पर खर्च करने पर सरकार हाइकोर्ट में दायर करेगी पिटीशन. डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री में शून्य काल में लाए हुए मामले पर जवाब दिया कि हिमाचल में चप्पे-चप्पे में मंदिर है. इसमें करीब तीन दर्जन मंदिर सरकार के अधीन है. इसमें चिंतपूर्णी चामुंडा माता जैसे बड़े मंदिरों में अधिक चढ़ावा आता है. मंदिरों से सोशल कोज को पैसा दिया जाता है, लेकिन अब हाईकोर्ट ने इस पर बंदिशें लगाई है.इस मामले को कानूनी तौर पर देखा जा रहा है. जिसके बाद इस पर हाईकोर्ट में पिटीशन डालेंगें.

3:27 PM, 31 Aug 2026 (IST)

हिमाचल में 300 इलेक्ट्रिक बसें पहुंची: डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में 300 इलेक्ट्रिक बसें पहुंची है. इन बसों को जिन क्षेत्रों में चलाया जाएगा, वहां से डीजल बसों को हटाया जाएगा. इन डीजल की बसों को दूसरी जगह भेज कर चलाया जाएगा. ताकि लोगों को परिवहन की बेहतर सुविधा मिल सके.

3:16 PM, 31 Aug 2026 (IST)

रजनी शर्मा मौत मामले में नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के सवाल के जवाब में ये जानकारी सदन में दी. सीएम सुक्खू ने कहा कि रजनी शर्मा जिनकी प्रसव के बाद मौत हो गई इस पर सरकार की चिंता है कि सच्चाई सामने आनी चाहिए. दोषी व्यक्ति कोई भी हो कानून से बचना नहीं चाहिए. इस दौरान सदन में मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के बीच हल्की नोंक झोंक भी देखने को मिली. वहीं, मुख्यमंत्री के उत्तर देने से पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने इस सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से सदन में रखे गए जवाब पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि प्रश्न का जवाब गैर जिम्मेदाराना है. मेरे विधानसभा क्षेत्र से महिला की मृत्यु बच्चे को जन्म देने के बाद हो जाती है, जिससे डॉक्टर के व्यवहार को लेकर गंभीर प्रश्न पैदा हो गए हैं. वहीं, जांच एजेंसियों की भी इस मामले पर रिपोर्ट भी मैच नहीं हो रही है. अगर मामले पर लापरवाही हुई है तो मामले जांच किस स्तर पर पहुंची है. हिमाचल में सभी मेडिकल कॉलेज के लिए बनेगी नीति. मुख्यमंत्री ने सदन में जानकारी दी कि मेडिकल कॉलेज पर नीति बनाने पर सरकार काम कर रही है. जिसमें सभी पहलुओं को सामने रख कर नीति बनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि इस दिशा में कार्य चला है.

2:52 PM, 31 Aug 2026 (IST)

सदन में गूंजा रजनी शर्मा की मौत का मामला

सदन में गूंजा कुल्लू अस्पताल में हुई रजनी शर्मा की मौत का मामला. सीएम सुक्खू ने कहा कि रजनी शर्मा की उपचार में अगर लापरवाही हुई है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. सरकार किसी को संरक्षण नहीं देगी. इस मामले की जांच बहुत जल्दी पूरी की जाएगीं.

2:30 PM, 31 Aug 2026 (IST)

रामरतन के निधन पर मुख्यमंत्री ने किया शोकोउद्घार प्रकट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में सदन की कार्यवाही शुरू, पूर्व विधायक रामरतन के निधन पर मुख्यमंत्री शोकोउद्घार प्रकट कर रहे हैं.

Last Updated : August 31, 2026 at 6:29 PM IST