ETV Bharat / state

हरियाणा विधानसभा की बजट सत्र की कार्यवाही स्थगित, कांग्रेस विधायक ने उठाया ड्रेन का मुद्दा, IDFC घोटाले पर हंगामा, CM बोले-पूरा पैसा सेफ

Haryana vidhansabha Budget Session
हरियाणा विधानसभा बजट सत्र दूसरा दिन LIVE (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 23, 2026 at 1:58 PM IST

|

Updated : February 23, 2026 at 6:13 PM IST

Choose ETV Bharat

हरियाणा विधानसभा में आज बजट सत्र का दूसरा दिन है. आज की कार्यवाही हंगामेदार होने के आसार है. आज कई मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरेगा. प्रश्नकाल से कार्यवाही शुरू हुई. आज स्वास्थ्य, सड़क और अन्य मुद्दों पर सवाल जवाब के आसार हैं. वहीं, हाउसिंग बोर्ड और एचएसवीपी के मर्ज पर भी हंगामा हो सकता है. एचडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ ही पेंशन सहित अन्य मुद्दों पर भी विपक्ष सरकार से सवाल पूछेगी. इसके साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर आज चर्चा होगी.

LIVE FEED

6:12 PM, 23 Feb 2026 (IST)

हरियाणा विधानसभा की बजट सत्र की कार्यवाही स्थगित

हरियाणा विधानसभा की बजट सत्र की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

6:03 PM, 23 Feb 2026 (IST)

कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने सड़कों के निर्माण का मुद्दा उठाया

  • कांग्रेस विधायक देवेंद्र हंस ने गुहला चीका क्षेत्र में सड़कों के निर्माण को लेकर सवाल रखा
  • लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि सड़कों की हालत ठीक है
  • रणबीर सिंह गंगवा ने कहा विधायक जो बात रख रहे है वो तथ्य पर नहीं है
  • विधायक ने जो सड़क की बात रखी है वो अभी (डीएलपी) गारंटी पीरियड में है
  • गुहला क्षेत्र की जो सड़क है उसे अब 130 करोड़ रुपये से फोर लेन बनाया जाएगा--रणबीर सिंह गंगवा

6:01 PM, 23 Feb 2026 (IST)

कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने खिलाड़ियों से जुड़ा सवाल पूछा

  • कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने खिलाड़ियों से जुड़ा सवाल रखा
  • खिलाड़ियों को OSP कोटे से नौकरी नही मिल रही है
  • खेल मंत्री गौरव गौतम ने दिया जवाब
  • कुछ खिलाड़ियों की इनाम राशि के आवेदन की स्क्रूटनी की जा रही है
  • खिलाड़ियों को अलग-अलग विभागों में 4078 नौकरी दी गई है

5:53 PM, 23 Feb 2026 (IST)

कांग्रेस विधायक रामकरण काला ने उठाया ड्रेन का मामला, श्रुति चौधरी ने दिया जवाब

  • कांग्रेस विधायक रामकरण काला ने अपने क्षेत्र में ड्रेन को पक्का करने और अंडर ग्राउंड पाइप लाइन का सवाल रखा
  • रामकरण काला ने कहा किसानों को काफ़ी दिक़्क़त आ रही है, लोगों को नुकसान का मुआवजा नही मिला
  • सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा ड्रेन की अंडर ग्राउंड पाइप लाइन कोई प्रस्ताव नहीं है
  • श्रुति चौधरी ने कहा बरसात में इस ड्रेन में पानी का बहाव बढ़ता है इसलिए अंडर ग्राउंड पाइप लाइन नही डाली जा सकती टेक्निकल तौर पर संभव नही है

5:31 PM, 23 Feb 2026 (IST)

कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने स्वामित्व का मामला उठाया

  • कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने कहा कि स्थानीय निकाय में स्वामित्व का अधिकार दुकानों को मिला, लेक़िन 41 दुकानों को रद्द कर दिया गया.
  • बीबी बत्रा ने कहा इन दुकानों को अब स्वामित्व अधिकार से बहार क्यों किया गया, जब वो 25 साल से उन लोगों के पास थी, विभाग को किराया दिया गया है.
  • स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि पॉलिसी के मुताबिक 1800 दुकानों आती है.
  • कई जगह पर दुकानें सड़क पर आ गई हैं, उसी के चलते इनको स्वामित्व दिक्कत आई है.
  • विपुल गोयल ने कहा सरकार इस विषय पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर रही है.

3:44 PM, 23 Feb 2026 (IST)

कांग्रेस विधायक रेणु बाला ने प्रमोशन में रिजर्वेशन का सवाल पूछा

  • कांग्रेस विधायक रेणु बाला ने सवाल रखा
  • क्लास वन और टू की प्रमोशन में रिजर्वेशन का सवाल पूछा.
  • कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि पूर्व सीएम मनोहर लाल ने फैसला किया था प्रमोशन में रिजर्वेशन मिलेगी.
  • इसके बाद ये मामला हाई कोर्ट में चला गया है. हाल ही में कोर्ट का फैसला आया है. प्रमोशन में रिजर्वेशन देते वक्त क्रीमी लेयर का ध्यान रखा जाए.
  • कृष्ण पंवार ने कहा कि अब कोर्ट के फैसले को ध्यान में रखते हुए सरकार इस पर काम करेगी.
  • कृष्ण पंवार ने कहा 1966 से लेकर अब तक क्लास वन-टू में प्रोमोशन में रिजर्वेशन नहीं मिला लेकिन मनोहर लाल औऱ नायब सरकार ने इस पर फैसला लिया.

3:40 PM, 23 Feb 2026 (IST)

कांग्रेस विधायक रघुवीर तेवतिया ने "DIET" को लेकर पूछा सवाल

  • कांग्रेस विधायक रघुवीर तेवतिया ने सवाल रखा
  • पृथला में डीआईईटी की स्थिति को लेकर सवाल रखा
  • शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा 2015 से डाइट संस्थान पृथला में कार्यरत हैं
  • इस डाइट में 1505 शिक्षकों ने प्रशिक्षण लिया हैं
  • रघुवीर तेवतिया ने कहा स्थानीय युवाओ को इसका लाभ मिलें
  • शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा प्रशिक्षण जो टीचर्स को मिलता है उसका फायदा बच्चों को ही मिलता है

3:21 PM, 23 Feb 2026 (IST)

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में घोटाले को लेकर विधानसभा में हंगामा

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में घोटाले को लेकर विधानसभा में हंगामा हुआ है. भूपेंद्र हुड्डा ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ के घोटाले का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि ये बहुत गंभीर मुद्दा है. इसका जवाब देते हुए हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार अलग अलग बैंकों में पैसा रखती है. जिस बैंक में ये मामला आया है, उस बैंक में चार विभागों के खाते थे. इस पूरे मामले के हर फैक्ट्स पर हम जांच करा रहे हैं. जब ये मामला सामने आया तो सरकार की ओर से तुरंत ही इस बैंक से सारा पैसा राष्ट्रीयकृत बैंक में ट्रांसफर कर दिया गया. इस मामले में सेबी को भी लेटर लिखा गया है. एंटी करप्शन ब्यूरो और विजिलेंस से भी मामले की जांच करवाई जा रही है. इस मामले में कोई भी शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में सरकार का पैसा पूरी तरह सुरक्षित है. हमारा एक भी पैसा कहीं नहीं जाएगा. वहीं सीएम के जवाब के बाद सदन में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि सरकार को सब पता है कि कसूरवार कौन है. उस पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए. सीएम सैनी ने कहा कि हमारे पास पूरा रिकॉर्ड है. जांच में कुछ समय लगता है. जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा. इस पर कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. स्पीकर ने तब कहा कि सीएम ने जवाब दे दिया है, अब आप लोग शांत हो जाइए. लेकिन फिर भी कांग्रेस के विधायकों ने नारेबाजी की. स्पीकर ने कहा कि सदन नियमों से चलेगा. उन्होंने कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा को बैठ जाने के लिए कहा.

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें -

IDFC FIRST बैंक में घोटाले को लेकर हरियाणा विधानसभा में जोरदार हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने की नारेबाज़ी

2:31 PM, 23 Feb 2026 (IST)

गीता भुक्कल ने झज्जर की खस्ताहाल सड़कों पर जताई नाराजगी

सदन में मंत्री के जवाब के बाद कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि झज्जर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की हालत बेहद खराब है. उन्होंने बताया कि कई सड़कों पर न पैदल चलना संभव है, न वाहन चलाना, बावजूद इसके कोई स्पष्ट निर्माण समयसीमा तय नहीं की गई. गीता भुक्कल ने सरकार से इन सड़कों पर तत्काल ध्यान देने की मांग की.

2:30 PM, 23 Feb 2026 (IST)

गीता भुक्कल ने सदन में उठाया सड़कों का मुद्दा

कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने अपने क्षेत्र की 10 खस्ताहाल सड़कों पर चिंता जताई. लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणवीर गंगवा ने इसका जवाब देते हुए बताया कि अधिकतर सड़कों का निर्माण कार्य जारी है. कुछ सड़क परियोजनाओं के टेंडर पूरी हो चुके हैं, जबकि अन्य के लिए प्रक्रिया अभी बाकी है. उन्होंने सड़क दर सड़क विधायक के सवालों का विस्तार से जवाब दिया.

2:22 PM, 23 Feb 2026 (IST)

सदन में कांग्रेस विधायक ने उठाया आयुष्मान योजना का खर्चा मुद्दा

नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने सदन में आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों में महंगे इलाज पर सवाल उठाया. इसका जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पतालों में मरीजों को किफायती इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है. तीन अस्पतालों ने आवश्यक जानकारी न देने पर जवाब तलब किया गया है.

2:15 PM, 23 Feb 2026 (IST)

कार्यवाही शुरू

बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हो चुकी है.

1:56 PM, 23 Feb 2026 (IST)

थोड़ी देर में शुरू होगी कार्यवाही

सभी दलों के नेता विधानसभा पहुंच चुके हैं. थोड़ी देर में कार्यवाही शुरू होगी. आज सीएम ने सदन की कार्यवाही से पहले मंत्रियों और पार्टी विधायकों के साथ बैठक की थी.

Last Updated : February 23, 2026 at 6:13 PM IST