ETV Bharat / state

सदन की कार्यवाही सोमवार दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित, हाउसिंग बोर्ड के HSVP में विलय पर सदन में हंगामा, CM बोले- 'बोर्ड मर्ज किया जा रहा, बंद नहीं'

haryana assembly Budget Session 2026-27 Live Updates
हरियाणा विधानसभा बजट सत्र Live (Haryana Budget Session)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 20, 2026 at 11:01 AM IST

|

Updated : February 20, 2026 at 12:34 PM IST

Choose ETV Bharat

आज से हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हुई. आज की कार्यवाही पूरी होने के बाद सदन की कार्यवाही सोमवार दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. इस बार सत्र की शुरुआत राष्ट्र गीत वंदेमातरम से हुई. इसके बाद गवर्नर प्रोफेसर असीम घोष का अभिभाषण हुआ. उधर, हरियाणा विधानसभा का घेराव करने जा रहे एचपीएससी कैंडिडेट को पुलिस ने चंडीगढ़ सेक्टर 17 बस स्टैंड से डिटेन कर लिया. पुलिस और एचपीएससी कैंडिडेट के बीच जमकर नोकझोंक हुई. पुलिस कैंडिडेट्स को बस में बैठाकर अपने साथ ले गई.

LIVE FEED

1:35 PM, 20 Feb 2026 (IST)

सदन की कार्यवाही सोमवार 2 बजे तक के लिए स्थगित

सदन की कार्यवाही सोमवार 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

1:33 PM, 20 Feb 2026 (IST)

CM बोले- 'बोर्ड मर्ज किया जा रहा, बंद नहीं'

कांग्रेस के हंगामे पर हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा 'बोर्ड को मर्ज किया गया है. स्टाफ का भी ध्यान रखा गया है. हाउसिंग फॉर ऑल और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का नेचर ऑफ वर्क एक जैसा है. हाउसिंग बोर्ड का काम इतना नहीं है. इसके किसी कर्मचारी को कोई दिक्कत नहीं है.'

1:32 PM, 20 Feb 2026 (IST)

हाउसिंग बोर्ड के HSVP में विलय पर सदन में हंगामा

हरियाणा हाउसिंग बोर्ड भंग कर एचएसवीपी में विलय करने के विधेयक पर रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्तरा ने सवाल उठाए. बत्तरा ने कहा कि हमें बताया नहीं गया इसमें क्या है. इस पर स्पीकर ने कहा कि पोर्टल पर डाल दिया है. इस पर कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने हाउसिंग बोर्ड को बहाल रखने की मांग रखी. इसके अलावा कांग्रेस की झज्जर से विधायक गीता भुक्कल ने भी हाउसिंग बोर्ड को बहाल रखने की मांग का समर्थन किया.

1:25 PM, 20 Feb 2026 (IST)

कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर समय बढ़ा

कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा की ओर से बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए विशेषाधिकार समिति को समय दिया गया. मोहलत अगले सेशन के पहले दिन तक बढ़ाई गई. इस पर नेता प्रतिपक्ष ने नरवाल का बचाव किया और कहा कि इस मामले में इंदूराज नरवाल मीडिया के सामने रेगरेट फील कर चुके हैं. इस पर स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि मामला प्रीविलेज कमेटी के समक्ष पक्ष रखने का है.

12:53 PM, 20 Feb 2026 (IST)

राज्यपाल ने कई विधेयकों के संधोधन पर मुहर लगाई

राज्यपाल ने कई विधेयकों के संधोधन पर मुहर लगा दी. इनमें हरियाणा माता मनसा देवी संशोधन विधेयक 2025, हरियाणा माता शीतला देवी संशोधन विधेयक 2025, हरियाणा श्री माता भीमेश्वरी देवी संशोधन विधेयक 2025, हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती मेला संशोधन विधेयक 2025, हरियाणा नगर निगम संशोधन विधेयक 2025, हरियाणा वित्त पंचायती राज संशोधन विधेयक 2025, हरियाणा आवास बोर्ड संशोधन विधेयक 2025 हैं. ये विधेयक दिसंबर 2025 सत्र के दौरान पेश किए गए थे.

12:45 PM, 20 Feb 2026 (IST)

देश को रेवेन्यू देने में हरियाणा का 5वां स्थान- राज्यपाल

अभिभाषण के दौरान राज्यपाल ने कहा "जीएसटी में माध्यम से देश को रेवेन्यू देने में हरियाणा का 5वां स्थान है. इसके अलावा देश के जीएसटी कलेक्शन में हरियाणा का 7.34% योगदान है. हरियाणा में पारदर्शी सिस्टम को बनाते हुए 160 स्कीम का लाभ सीधे डीबीटी के माध्यम से दिया जा रहा है. विकसित भारत की तरह ही विकसित हरियाणा 2047 विजन पर काम किया जा रहा है. हरियाणा का भविष्य सुनहरा है. इस सदन में अलग-अलग विचारधारा के लोग हो सकते हैं, लेकिन वो सभी हरियाणा के बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं."

12:33 PM, 20 Feb 2026 (IST)

विधानसभा की कार्यवाही फिर से हुई शुरू

हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो चुकी है. सीएम नायब सिंह सैनी शोक प्रस्ताव पढ़ रहे हैं.

11:40 AM, 20 Feb 2026 (IST)

राज्यपाल का अभिभाषण खत्म, कार्यवाही 12.20 तक स्थगित

हरियाणा विधानसभा बजट सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण खत्म हो चुका है. इसके साथ ही सदन की कार्यवाही 12.20 तक स्थगित हो गई है.

11:32 AM, 20 Feb 2026 (IST)

हरियाणा सरकार का 2047 तक विकास और समग्र प्रगति का विजन: राज्यपाल

राज्यपाल असीम घोष ने अपने अभिभाषण में कहा कि, "राष्ट्रीय गान और वंदे मातरम पूरे देश को जोड़ते हैं. पिछले 10 वर्षों से हरियाणा सरकार जनहित और गुड गवर्नेंस के प्रति समर्पित है. 2047 तक राज्य का रणनीतिक ब्लूप्रिंट जारी किया गया है, जिसमें उद्योग, कृषि, रोजगार, नई तकनीक और सिंचाई पर जोर है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय योजना के सिद्धांतों के आधार पर, हरियाणा भारत को खुशहाल और विकसित राष्ट्र बनाने में अहम योगदान दे रहा है."

11:28 AM, 20 Feb 2026 (IST)

देश भर में सबसे अधिक हरियाणा में वृद्धावस्था पेंशन दिया जा रहा: राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि, "हरियाणा देश में सबसे ज्यादा वृद्धावस्था पेंशन उपलब्ध करवा रहा है. इसे लेकर बुजुर्गों को किसी भी सरकारी दफ्तर में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही है. पात्र लोगों को 60 की उम्र पूरी करते ही PPP के जरिए घर बैठे ही पेंशन उपलब्ध हो रही है."

11:26 AM, 20 Feb 2026 (IST)

‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ से किसानों को सशक्त सहारा: राज्यपाल

राज्यपाल असीम घोष ने अपने अभिभाषण में आगे कहा कि, "हरियाणा एक कृषि प्रधान राज्य है और सरकार किसानों को कम लागत में अधिक लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ योजना से हर प्रकार की सुविधा दी जा रही है। साथ ही सम्मान निधि और फसल बीमा योजनाओं से भी किसानों को व्यापक आर्थिक सुरक्षा मिल रही है."

11:23 AM, 20 Feb 2026 (IST)

गरीब बेटियों के विवाह में सरकार की 71 हजार की मदद

अपने अभिभाषण के दौरान राज्यपाल असीम घोष ने कहा कि, "महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है. मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु सरकार द्वारा 71 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है."

11:03 AM, 20 Feb 2026 (IST)

राज्यपाल का अभिभाषण शुरू

हरियाणा विधानसभा में वंदेमातरम से हुई बजट सेशन की शुरुआत हो चुकी है. राज्यपाल के अभिभाषण के साथ कार्यवाही शुरू हो चुकी है.

9:15 AM, 20 Feb 2026 (IST)

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू

हरियाणा विधानसभा बजट सत्र शुरू हो चुका है. सभी मंत्री नेता लगभग सदन पहुंच चुके हैं. राज्यपाल के अभिभाषण के बाद आगे कार्यवाही शुरू होगी.

Last Updated : February 20, 2026 at 12:34 PM IST