ETV Bharat / state

कांग्रेस शासन में पैदा हुए प्रधानमंत्री, मोदी को बदल लेना चाहिए अपना नाम- खरगे

RAHUL GANDHI VISIT MP
मध्य प्रदेश दौरे पर राहुल गांधी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 24, 2026 at 1:12 PM IST

|

Updated : February 24, 2026 at 4:19 PM IST

Choose ETV Bharat

कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार यानी आज मध्य प्रदेश दौरे पर हैं. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दोपहर 2.30 राजधानी भोपाल पहुंचे. यहां कांग्रेस भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर एक बड़ी महाचौपाल कर रही है, जिसकी शुरूआत राहुल गांधी करेंगे. यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन होगा, जिसकी शुरूआत मध्य प्रदेश से होगी. इसकी खास वजय यह है कि सोयाबीन उत्पादक के रूप में मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है. राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन भी भोपाल पहुंचे. इस चौपाल में बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायक, नेता व कार्यकर्ता मौजूद हैं. भारत-अमेरिका ट्रेड डील को कांग्रेस किसानों पर कुठाराघात बता रही है. महीने भर के अंदर राहुल गांधी का यह दूसरा एमपी दौरा है.

LIVE FEED

4:14 PM, 24 Feb 2026 (IST)

देश में चल रही नाम बदलने की राजनीति

मल्लिकार्जुन ने कहा कि हम आत्मसम्मान से जीना चाहते हैं. संविधान और लोकतंत्र को मजबूत रखें यही हमारा सवाल है. जैसे किसानों के काले कानून को वापस लिया, 750 किसान मर गए, इसके बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने यह बिल वापस लिया. मनरेगा में जो बीवी जी राम जी का कानून लाया है, हमारे लिए नुकसानदायक है इसीलिए मनरेगा को हम रिस्टोर करेंगे और उसके लिए हम लड़ेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में नाम बदलने की राजनीति चल रही है. मनरेगा सहित कई योजनाओं और स्थानों के नाम बदले गए हैं. अगर नाम बदलना ही राजनीति है, तो प्रधानमंत्री को अपना भी नाम बदल लेना चाहिए, क्योंकि उनका जन्म कांग्रेस शासन काल में हुआ है.

4:09 PM, 24 Feb 2026 (IST)

शिवराज सिंह की कहते हैं मध्य प्रदेश में हमने काम किए हैं. बहुत कुछ किया होगा, लेकिन दिल्ली में जाने के बाद मोदीजी जो गलतियां कर रहे हैं. उसके लिए आपके जुबान से बात क्यों नहीं निकल रही है. यदि आपको मजदूर किसानों का हित करना है, आप मोदीजी से लड़ो. आपको मध्य प्रदेश से केंद्र में भगाकर ले गए अब आपका कुछ नहीं करेंगे.

4:05 PM, 24 Feb 2026 (IST)

युवाओं की लड़ाने लड़ने राहुल गांधी हैं

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा असल देशभक्ति तो कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, किसानों में है. बीजेपी अपनी पीठ खुद ही थपथपा लेती है, कि हम बहुत बड़े देश भक्त हैं. अगर यह देशभक्त होते तो हमारे देश के प्रधानमंत्री ट्रंप के सामने झुक के बात नहीं करते. आज उनके सामने नाक नहीं रगड़ते, हमें प्राइम मिनिस्टर मिले हैं. हमारे पास कोई गोडसे नहीं है, हमारे पास गांधी हैं और युवाओं की लड़ाई लड़ने के लिए राहुल गांधी हैं. मैं आप लोगों से ही निवेदन करूंगा कि हमारी पार्टी मजबूत है. डरो मत यदि हम डरेंगे तो मरेंगे, हमें देश को जिंदा रखना है. आजादी को जिंदा रखना है. देश की कृषि को जिंदा रखना है. हमको लड़ना और सीखना.

4:02 PM, 24 Feb 2026 (IST)

मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी पर बयान

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा आज किसानों को नरेंद्र मोदी मजबूर बना रहे हैं. पीछे की ओर धकेलने की कोशिश कर कर रहे हैं. 8-10 साल पहले कहते थे अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप को अपना दोस्त मानते थे, कहते थे हम तो चाय में बात करते हैं. बीजेपी के लोगों को भी जानना चाहिए जब रोज चाय पर रोज बात करते थे, तो क्या हमारे भारत को बेचने की बात करते थे. हमारे किसानों को बेचने की बात करते थे, क्या हमें गुलामी में डालने की बात करते थे. उन्होंने कहा कि जो कभी अपनी बात नहीं करता है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करते. बस रविवार को मन की बात करते हैं. खरगे ने कहा हमारे प्रधानमंत्री डरपोक हैं. यह कांग्रेस को डराने और गालियां देने का काम करते हैं, लेकिन दोस्तों याद रखिए कांग्रेस कभी डरने वाली नहीं है. हमारी पार्टी ने हमारे कार्यकर्ताओं ने अंग्रेजों को भगाया, आजादी दी. जब तुम लोग सरेंडर हो गए थे.

3:58 PM, 24 Feb 2026 (IST)

लोकतंत्र और संविधान खतरे में

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मैं यहां पर आया हूं, आपको बताने के लिए कि किसान भाइयों, व्यापारी बंधुओं की आवाज बुलंद करने के लिए यहां आया हूं. यहां से निकली हुई आवाज पूरे देश में गूंजेगी. लाल बहादुर शास्त्री जी ने कहा था जय जवान जय किसान. जैसा राहुल गांधी ने बताया कि जो भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील में हुआ, उसके कारण हम बहुत कठिन दौर से गुजर रहे हैं. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लेकिन देश का लोकतंत्र और संविधान दोनों ही खतरे में हैं

3:34 PM, 24 Feb 2026 (IST)

राहुल गांधी ने किया चैलेंज

राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने कहा-जो टैरिफ लगाए हैं, दुनिया में उनको हम खारिज करेंगे और निर्णय दे दिया. बाकी देशों ने सुप्रीम कोर्ट की बात सुनते ही डील रद्द कर दी, लेकिन नरेंद्र मोदी ने नहीं की. अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि टैरिफ हम उसे बंद कर रहे हैं. राहुल ने कहा मैं चैलेंज करता हूं नरेंद्र मोदी को कि इस डील को आप भारत में बंद करके दिखा दीजिए, लेकिन यह नहीं कर सकते हैं. मैं आपको बता रहा हूं क्योंकि इन पर अमेरिका और ट्रंप का दबाव है. हिंदुस्तान को इन्होंने धोखा दिया है या सच्चाई है सिर्फ किसानों को नहीं सबसे पहले जरूरी चीज क्या है डाटा. जिसके पास डाटा है वह जीतेगा. जिसके पास डाटा नहीं है, वह खत्म हो जाएगा. दुनिया में सबसे ज्यादा डाटा हिंदुस्तान के पास है. सबसे बड़ी आबादी है, सबसे ज्यादा डाटा यहां बनता है. दूसरे नंबर पर चीन है. हिंदुस्तान के डेटा के बिना चीन का मुकाबला अमेरिका नहीं कर सकता. इस डील में जो भी स्क्रिप्ट में पीछे है, नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान का सारा का सारा डेटा अमेरिका के हवाले कर दिया. किसानों को खत्म किया.

3:33 PM, 24 Feb 2026 (IST)

राहुल गांधी ने कहा अमेरिका को डेटा बेच दिया

राहुल गांधी ने कहा आप शिवराज सिंह जी से पूछिए कैबिनेट मंत्री हैं. क्या कैबिनेट में निर्णय लिया गया राजनाथ जी से पूछिए सीधा प्रधानमंत्री ने फोन किया मैं डील करने को तैयार हूं. 4 महीने कुछ नहीं हुआ फिर एकदम नरेंद्र मोदी ने फोन किया और हिंदुस्तान के किसानों को बेच दिया. हमारा हिंदुस्तान का सारा डाटा अमेरिका को दे दिया. इस दौरान राहुल गांधी ने चर्चित एपस्टीन फाइल का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर एपस्टीन-अडाणी के केस का दबाव है.

3:29 PM, 24 Feb 2026 (IST)

नरवणे की किताब पर राहुल गांधी के बोल

किताब को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि मैगजीन में भी आर्टिकल यह छापा है. अगले दिन में किताब लेकर आया तो उनका कहना था की किताब को कोट नहीं कर सकते हो. लेकिन मजे की बात यह नहीं कुछ और है. किसी भाषण के अंदर कुछ और छिपा हुआ है, जो मैं आज आपको बताना चाहता हूं. लेकिन मजे की बात यह नहीं कुछ और है किसी भाषण के अंदर कुछ और छुपा हुआ है जो मैं आज आपको बताना चाहता हूं.

3:24 PM, 24 Feb 2026 (IST)

राहुल गांधी ने कहा लोकसभा में हर साल राष्ट्रपति का भाषण होता है. उसके बाद पहले नेता प्रतिपक्ष को बोलने दिया जाता है. हिंदुस्तान के इतिहास में साल पहली बार लोकसभा में अपोजिशन के लीडर को बोलने नहीं दिया गया. मैंने बोलना शुरू किया कि मुझे रोका दिया गया. राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब का जिक्र फिर किया. उन्होंने कहा कि नरवणे जी ने जी ने एक किताब लिखी है. उसमें उन्होंने साफ लिखा चीन के टैंक हिंदुस्तान की बाउंड्री के अंदर आ रहे थे, तो उन्होंने राजनाथ सिंह जी को फोन किया और उनसे पूछा राजनाथ सिंह जी ने जवाब नहीं दिया. इसके बाद अजीत डोभाल को फोन किया, पूछा मुझे क्या करना चाहिए. कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद जयशंकर जी को फोन किया, उन्होंने भी कोई जवाब नहीं मिला. जब चीन पर ऑर्डर देने का समय आया तो हमारे प्रधानमंत्री गायब हो गए. पीएम ने उनसे बात नहीं की. वो अपने कमरे में छिप गए और रक्षा मंत्री से कहते हैं कि आर्मी चीफ को बताओ जो वो उचित समझें वो करें. आर्मी चीफ अपनी किताब में लिखते हैं कि उस दिन मुझे हिंदुस्तान की सरकार ने अकेला छोड़ दिया. राहुल ने कहा मैं संसद में यह बोलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बोलने नहीं दिया गया. जैसे ही मैंने बोला नरेंद्र मोदी ने अमित शाह की तरफ देखा वैसे ही अमित शाह और बीजेपी के सारे नेता खड़े हो गए और मुझे बोलने नहीं दिया.

3:22 PM, 24 Feb 2026 (IST)

कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर कहकर संबोधित किया

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर कहकर संबोधित किया

3:21 PM, 24 Feb 2026 (IST)

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यह जो ट्रेड डील हुई. यह डील नरेंद्र मोदी और ट्रंप के बीच हुई है. राहुल गांधी कहते थे कि नोटबंदी भारत की अर्थव्यवस्था को कॉलेप्स कर देगा, बाद में राहुल गांधी सही हुए.

3:09 PM, 24 Feb 2026 (IST)

कांग्रेस कार्यकर्ता की पुलिस से हुई झड़प

राहुल गांधी से मिलने जाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता की पुलिस से हुई झड़प.

3:06 PM, 24 Feb 2026 (IST)

मंच पर पहुंचे राहुल गांधी और खरगे

भोपाल जवाहर चौक पर कांग्रेस की महा चौपाल का आयोजन हो रहा है. जहां मंच पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे.

2:58 PM, 24 Feb 2026 (IST)

कांतिलाल भूरिया बोले- जो कांग्रेस कहती है वो करती है

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि आप सब कमर कसके तैयार हो जाओ. जब देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनाएंगे. आज पूरा देश परेशान है. बीजेपी कहती थी कि हम खेती को लाभ का धंधा बनाएंगे, उनका समर्थन मूल्य देंगे, कर्ज माफ करेंगे, रोजगार देंगे, लेकिन कहां दिया? आज लाखों बेरोजगार मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में ओवरएज हो गए हैं. किसानों का कर्ज माफ करने की बात की थी, लेकिन माफ नहीं किया यह तो भारतीय जनता पार्टी है. कमलनाथ के नेतृत्व में जब हमारी कांग्रेस की सरकार आई तो 2 लाख रुपए कर्ज माफ किया था. कांग्रेस जो कहती है वह करती है. भाजपा जो कहती है, वह नहीं करती है. यही भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है.

MP CONGRESS KISAN MAHA CHAUPAL
मंच पर पहुंचे राहुल गांधी और खरगे (ETV Bharat)

2:57 PM, 24 Feb 2026 (IST)

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पहुंचे भोपाल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भोपाल पहुंचे.

RAHUL GANDHI KISAN MAHA CHAUPAL
भोपाल पहुंचे राहुल गांधी और खरगे (ETV Bharat)

2:51 PM, 24 Feb 2026 (IST)

पवन खेड़ा बोले-जब राजा डर जाए तो देश कमजोर पड़ जाता है

पवन खेड़ा ने कहा कि ऐसा प्रधानमंत्री देश ने कभी नहीं देखा, क्योंकि जब राजा डर जाता है तो कितना ही बहादुर देश हो वह कमजोर पड़ जाता है. उन्होंने कहा कि एक नमकीन का ब्रांड है, देश में हल्दीराम. ऐसे ही मोदीजी का एक ब्रांड है, जल्दी राम. जल्दी राम की मिठाई कड़वी होती है, इसलिए जल्दी राम की मिठाई मत खाना. अंग्रेज गांधी को नंगा फकीर कहते थे. अब प्रधानमंत्री कांग्रेस को नंगा और फकीर कह रहे हैं. मतलब समझ लीजिए कि कांग्रेस बहुत अच्छा काम कर रही है.

2:48 PM, 24 Feb 2026 (IST)

पवन खेड़ा बोले-अमेरिका ने दबा रखी है मोदीजी की नस

पवन खेड़ा ने कहा कि मध्य प्रदेश के कोने-कोने से आए हजारों लोग यह जनसभा मोदीजी को दिखे, जिस आदमी ने नारा लगाया था, हर हर मोदी घर घर मोदी, उस आदमी की यह हालत है कि तर-तर मोदी हो रहा है. भारत में अमेरिका के सामने क्यों घुटने टेक दिए यह जानना जरूरी है? नरेंद्र मोदी की कोई कमजोर नस अमेरिका ने दबा के रखी है. नरेंद्र मोदी यदि 18 दिन और रुक जाते तो सुप्रीम कोर्ट अमेरिका से एक जजमेंट आने वाला था. मैं इसको समझौता शब्द इस्तेमाल नहीं करूंगा. समझौता बराबरी में होता है. समझौता कनपटी पर बंदूक रखकर नहीं होता, हमने सरेआम अपने ही बेच दिए. छोटे-छोटे देश हमसे कमजोर ट्रंप से आंखों में आंख डालकर बोला कि हम यह टीम नहीं होने देंगे, लेकिन नरेंद्र मोदी विश्व गुरु हैं. वह ऐसे विश्व गुरु हैं, जिसने अपने देश की इज्जत नीलम कर दी, लानत है ऐसे प्रधानमंत्री पर.

2:25 PM, 24 Feb 2026 (IST)

किसानों के डेथ वारंट पर किए साइन, बोले कुणाल चौधरी

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि "एक तरफ कांग्रेस सरकार ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था. दूसरी तरफ भाजपा सरकार है, पीएम मोदी और शिवराज सिंह चौहान ने ट्रेड डील पर साइन नहीं किया बल्कि इन्होंने किसानों के डेथ वारंट पर साइन किए हैं.

2:18 PM, 24 Feb 2026 (IST)

बैरिकेड पर चढ़कर कांग्रेस कार्यकर्त्ता ने लहराया तिरंगा

राहुल गांधी के समर्थन में बैरिकेड पर चढ़कर कांग्रेस कार्यकर्त्ता ने लहराया तिरंगा.

MALLIKARJUN KHARGE BHOPAL VISIT
बैरीकेड पर चढ़कर लहराया तिरंगा (ETV Bharat)

2:10 PM, 24 Feb 2026 (IST)

जयवर्धन बोले-ट्रेड डील के बाद फसल के दाम हुए कम

जयवर्धन सिंह ने कहा कि किसान महाचौपाल भोपाल में हो रही है. अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील होने के बाद राहुल गांधी सबसे पहले मध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं. जयवर्धन ने कहा कि जब पाकिस्तान ने इंदिरा गांधी के सामने सरेंडर किया था, वह सबसे बड़ा सरेंडर था, लेकिन आज नरेंद्र मोदी को सरेंडर बोला जा रहा है, क्योंकि उन्होंने अमेरिका से सौदा किया है. किसान जानते हैं जैसे ही सौदा हुआ, उनके फसल के दाम 400 से ₹500 कम हो गए. एक तरफ भाजपा सरकार ने केंद्र सरकार ने मक्का के समर्थन मूल्य 3400 रूपए प्रति क्विंटल किया था, लेकिन मक्का मंडियों में बिका तो 11-1200 रुपए प्रति क्विंटल बिका.

MALLIKARJUN KHARGE BHOPAL VISIT
भोपाल किसान महा चौपाल का मंच (ETV Bharat)

2:07 PM, 24 Feb 2026 (IST)

मंच पर सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद

मंच पर सभी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद, बड़ी संख्या में प्रदेश भर से कार्यकर्त्ता पहुंचे. राहुल गांधी और खरगे का इंतजार कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता

Last Updated : February 24, 2026 at 4:19 PM IST