ETV Bharat / state

होली में शराब पर सख्ती, इस पंचायत में लगाया गया प्रतिबंध, कार्रवाई की भी तैयारी

गिरिडीह के एक गांव - मोहल्ले में शराब पर सख्ती की गई है.

Liquor banned in Giridih village on Holi
महेशलुंडी में आयोजित होली मिलन समारोह (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 2, 2026 at 6:49 PM IST

|

Updated : March 2, 2026 at 6:59 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गिरिडीहः हर्ष और उल्लास का पर्व होली की धूम शुरू हो चुका है. जगह - जगह होली मिलन का आयोजन हो रहा है. प्रशासन भी किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार बैठा है. इन तैयारियों के बीच होली के रंग में भंग डालने का काम शराब करती रही है. कई लोग इस पर्व में शराब का सेवन करते हैं. कुछ लोग शराब पीकर माहौल ही खराब कर देते हैं. ऐसे लोगों से निपटने की तैयारी प्रशासन ने की है.

शांति समिति की बैठक में भी ऐसी योजना तैयार की गई है. मुफस्सिल थाना में आयोजित बैठक में बीडीओ गणेश रजक, सीओ राजेंद्र प्रसाद के साथ मुफस्सिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने योजना तैयार की है. योजना के तहत अवैध शराब का कारोबार करने वालों को चिन्हित करने के साथ साथ कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है. इस बीच मुफस्सिल थाना इलाके के कुछेक गांव में शराब की बिक्री को प्रतिबंधित किया गया है.

अमरनाथ सिन्हा की रिपोर्ट (ईटीवी भारत)
इस इलाके में लगाया गया है प्रतिबंध

लोगों ने पतरोडीह समेत आस पास के गांव में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है. इसकी जानकारी पूर्व मुखिया शंकर दास ने दी है. कहा है कि वे वर्तमान में मुखिया प्रतिनिधि हैं. इस बार होली को देखते हुए ग्राम पंचायत पतरोडीह में साफ निर्देश दिया गया है कि पूरे पंचायत में शराब की वैध - अवैध बिक्री प्रतिबंधित रहेगी. कोई व्यक्ति शराब न बेचेगा और न ही सार्वजनिक तौर पर शराब का सेवन करेगा.

Liquor banned in Giridih village on Holi
शांति समिति की बैठक (ईटीवी भारत)

यदि कोई व्यक्ति दूसरे स्थान से शराब पीकर आता है तो उसे अपने घर के अंदर ही रहना होगा. इसकी अवहेलना करने पर जुर्माना लगेगा. शंकर दास ने कहा कि होली उल्लास का त्योहार है. इस पर्व को खराब करने का प्रयास कुछ लोग शराब के नशे में करते हैं. ऐसे में इसपर नजर रखने के लिए एक टीम भी बनायी गई है.

शराब की अवैध बिक्री पर प्रशासन की पैनी नजर है. इसके अलावा लोगों को भी शराब से दूर रहने की सलाह दी गई है. पतरोडीह की मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि के साथ साथ कुछ लोगों ने होली के अवसर पर शराबबंदी की है जो स्वागतयोग्य है.: श्याम किशोर महतो, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी, मुफस्सिल

ये भी पढ़ेंः

होली पर घर वापसी बड़ी चुनौती! ट्रेनों में लंबी वेटिंग, बसों में बेतहाशा भीड़

फूलों की फगुनाहट में जल-संरक्षण का संदेश: देवघर के किन्नर समाज की अनोखी होली, 7–9 मार्च तक होगा महायज्ञ का आयोजन

हर्बल गुलाल और रंगों से खेलें होली, पलामू में जेएसएलपीएस से जुड़ी दीदियों ने की तैयारी


Last Updated : March 2, 2026 at 6:59 PM IST