ETV Bharat / state

आकाशीय बिजली गिरने से सरगुजा में 3 की मौत, मरने वालों में 2 बच्चे शामिल

गंभीर रुप से घायल बच्ची श्रद्धा का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

LIGHTNING WREAKS HAVOC IN SURGUJA
आकाशीय बिजली गिरने से सरगुजा में 3 की मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 30, 2026 at 6:57 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सरगुजा: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मरने वालों में 2 मासूम बच्चे भी शामिल हैं. ग्रामीणों ने बताया कि तेज बारिश से बचने के लिए तीनों लोग एक आम पेड़ के नीचे खड़े थे. तभी पेड़ पर बिजली गिरी और तीनों लोग उसकी चपेट में आ गए. हादसे के वक्त तेज हवाएं भी चल रही थी. तेज हवाओं के चलते पेड़ पर लगे आम जमीन पर गिर रहे थे. मृतक दोनों बच्चे आम चुन रहे थे तभी वो हादसे का शिकार हो गए. हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है.

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 की मौत

ग्रामीणों ने बताया कि हादसा सोमवार की शाम चार बजे हुआ. मृतकों की पहचान राजपुर के दुप्पी चौरा निवासी 9 वर्षीया कुमारी रानी, जो अपने रिश्तेदार के घर ग्राम डुमकी आई हुई थी. दूसरे बच्चे की पहचान पांच साल के सागर के रुप में हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश शुरू होते ही खेत में मवेशी चरा रहे किसान रामसाय भी आम पेड़ के नीचे आकर छिप गए. तभी तेज आवाज के साथ पेड़ पर बिजली गिरी और तीनों लोग उसकी चपेट में आ गए. हादसे में पेड़ के नीचे खड़ी एक 12 साल की बच्ची श्रद्धा भी गंभीर रुप से घायल घायल हो गई. घायल बच्ची को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

हादसे के बाद गांव में पसरा मातम

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद तीनों के शवों को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया. एक साथ तीन लोगों की मौत होने से गांव में शोक का माहौल है.

गरज-चमक के वक्त रखें ख्याल

  • अगर आप आंधी-तूफान के दौरान बाहर हैं, तो आपको तुरंत किसी सुरक्षित जगह पर पहुंचें.
  • ऊंचे पेड़ों या मोबाइल टावरों के नीचे खड़े न हों.
  • लोहे की छतरियों का प्रयोग नहीं करना चाहिए.
  • मोबाइल फोन और एफएम रेडियो जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें.
  • खेतों में काम करने वाले किसानों, मजदूरों और पशुपालकों को आंधी-तूफान शुरू होते ही सूखी जमीन वाले सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाना चाहिए.
  • तूफान आने से पहले टेलीविजन, कंप्यूटर, एयर कंडीशनर और किचन के सामान का प्लग निकाल दें.
  • तार वाले टेलीफ़ोन का इस्तेमाल न करें, क्योंकि वे बिजली के लिए सीधा रास्ता बनाते हैं. वायरलेस डिवाइस, लैपटॉप और मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना सुरक्षित है, बशर्ते वे दीवार पर लगे चार्जर से कनेक्ट न हों.
  • घर के अंदर किसी कमरे के बीच में रहें. खिड़कियों, बाहरी दरवाजों बालकनी, बरामदे और कंक्रीट की दीवारों या फर्श से दूर रहें, जिनमें बिजली कंडक्ट करने वाली मेटल की रॉड हो सकती हैं.
  • कुत्तों या मवेशियों को बाहर या खुली जगहों जैसे डॉगहाउस या बैकयार्ड शेड में जंजीर से बांधकर न रखें.
  • अकेले खड़े पेड़ या ऊंचे पेड़ बहुत कमजोर होते हैं और बिजली गिरने का मुख्य निशाना बन जाते हैं. पेड़ों के नीचे पनाह लेना बिजली गिरने से होने वाली मौत के मुख्य कारणों में से एक है.
  • स्विमिंग पूल, झीलों, नदियों और बीच से तुरंत बाहर निकलें, क्योंकि पानी बिजली का करंट बहुत दूर तक ले जा सकता है.

आकाशीय बिजली हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले अंतागढ़ विधायक विक्रम देव उसेंडी, हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा

KANER BIG BREAKING: कांकेर में मनरेगा कार्य के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, उप सरपंच समेत 3 की मौके पर मौत

क्रिकेट खेलते समय गिरी आकाशीय बिजली, युवक की मौत