ETV Bharat / state

कथा वाचक पर जानलेवा हमला, झोंका फायर, कैबिनेट मंत्री ने एसएसपी से की बात

सितारगंज क्षेत्र के शक्ति फार्म इलाके में कथा वाचक को जाने से मारने की कोशिश की है. कथा वाचक ने पुलिस को तहरीर दी है.

Etv Bharat
कथा वाचक पर जानलेवा हमला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : January 7, 2026 at 7:40 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में कथा वाचक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. कथा वाचक ने इस मामले में शक्ति फार्म पुलिस चौकी में तहरीर दी है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. कथा वाचक का कहना है कि इससे पहले भी उन पर तीन पर हमला हो चुका है. अब चौथी बार भी उन पर हमला किया है. कथा वाचक का कहना है कि हमलावरों का फायर मिस हो गया था, जिस वजह से उनकी जान बची.

इस घटना के बाद कथावाचक के समर्थकों में काफी गुस्सा है. सितारगंज के शक्तिफार्म क्षेत्र निवासी कथावाचक रामचन्द्र राय पर अज्ञात बदमाशों ने बीती शाम जानलेवा हमला किया है. कथावाचक रामचन्द्र राय के अनुसार बदमाश हथियारबंद थे. उनका फायर मिस होने की वजह से उनकी जान बच गयी. बुधवार को कथावाचक समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस चौकी पहुंचे थे, जहां उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी.

इस मामले में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी उधम सिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा से वार्ता कर आरोपियों की शिनाख्त कर सख्त कार्रवाई की बात कही हैं. कथावाचक रामचन्द्र राय ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम को वह रोजाना की भांति माला जपते हुए गोविंदनगर सीमा क्षेत्र से घर को लौट रहे थे, तभी इलाके में दो हथियारबंद बदमाशों में से एक ने उन पर अचानक फायर कर दिया, लेकिन उनका फायर मिस हो गया. फायर नहीं होने पर हमलावरों उन्हें धक्का देकर गिरा दिया.

इसके पहले हमलावार कुछ और करते हुए शोर-शराबे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग उनकी तरफ आने लगे, तभी लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी मौके से भाग गए. सिडकुल चौकी इंचार्ज दीपक देव ने जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया.

रामचन्द्र राय के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए बंगाली समाज के संगठनों व विभिन्न राजनीतिक दलों ने पुलिस अधिकारियों से वार्ता की. इधर शक्तिफार्म में कार्रवाई नहीं होने व तहरीर लेने से मना करने पर समर्थकों ने अपना आक्रोश भी व्यक्त किया.

हरिद्वार के लक्सर में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: हरिद्वार जिले के लक्सर में कारोबारी को तमंचा दिखाकर धमकी देने और तोड़फोड़ करने वाले कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार 31 दिसंबर 2025 को केशवनगर लक्सर निवासी कारोबारी सुशील कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि 30 दिसंबर को सचिन पुत्र ओमकार निवासी केशवनगर पूर्वी उसकी दुकान पर आया और तमंचा दिखाकर गाली-गलौच करते हुए तोड़फोड़ की. साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली लक्सर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया.

घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक राजीव रोथान के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं. पुलिस ने ठोस सुरागरसी और पतारसी के आधार पर आरोपित सचिन को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपित सचिन के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट, चोरी और मारपीट समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना हुआ था.

पढ़ें---