ETV Bharat / state

बिलासपुर में घुमंतू पशु विवाद में हत्या, चार ग्रामीणों पर प्राणघातक हमला, एक की मौत आरोपी गिरफ्तार

मस्तूरी थाना क्षेत्र में घुमंतू पशु को लेकर चार ग्रामीणों पर कुछ लोगों ने प्राणघातक हमला कर दिया.इसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई.

Lethal attack over dispute
बिलासपुर में घुमंतू पशु विवाद में हत्या (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 21, 2026 at 6:32 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बिलासपुर : मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया में घुमंतू मवेशियों को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की मौत हो गई.बताया जा रहा है लिमतरा गांव में घुमंतू पशु को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए.देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रुप ले लिया.चार ग्रामीणों पर लाठी डंडों से प्राणघातक हमला किया गया. इस हमले में गंभीर रूप से घायल जीवन मेहर की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद मस्तूरी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी अब भी फरार है.

क्या है घटनाक्रम ?

डीएसपी सुदीप सरकार ने बताया कि 20 अगस्त 2026 की शाम ग्राम लिमतरा निवासी उमेश बरगाह, मुंडूल केंवट, जीवन मेहर और अन्य ग्रामीण धान की फसल की रखवाली कर रहे थे.फसल को नुकसान पहुंचा रहे करीब 15 से 20 आवारा मवेशियों को ग्रामीण भगाते हुए ग्राम रलिया के आगे भारतमाला सड़क के किनारे छोड़कर वापस लौट रहे थे. रात करीब 8:30 बजे रलिया भारतमाला रोड पुल के पास कुछ लोगों ने ग्रामीणों को रोक लिया.

मवेशियों को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक चारों ग्रामीणों पर लोगों ने मवेशियों को उनकी खेतों की ओर लाने का आरोप लगाया. साथ ही उनके साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडे हाथ और मुक्कों से चारों ग्रामीणों पर हमला कर दिया.

हमले में उमेश बरगाह समेत अन्य ग्रामीण घायल हुए. वहीं मुंडूल केंवट और जीवन मेहर को गंभीर चोटें आने पर तत्काल सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया.जहां उपचार के दौरान जीवन मेहर की मौत हो गई- सुदीप सरकार,डीएसपी

7 आरोपियों की गिरफ्तारी

डीएसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी मस्तूरी सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में थाना मस्तूरी एवं ACCU की संयुक्त टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की. पुलिस ने गजानंद पटेल , अजय चंद्राकर,अश्विनी पटेल,आलोक सिदार,कोमल चंद्राकर,लोमस चंद्राकर और घनश्याम चौहान उर्फ गोलू सभी निवासी ग्राम रलिया को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लाठी-डंडे सहित अन्य सामान जब्त किया गया है. मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 191(2), 103(2) और 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, सांसद ज्योत्सना महंत बोली खेल सीखाता है अनुशासन

बस्तर में ट्रांसपोर्ट नगर की मांग, भारी वाहन बन रहे जानलेवा, 2026 में अब तक 17 मौत

चमोली सुरंग हादसा : कोंडागांव के 4 श्रमिकों की मौत,सीएम साय ने जताया गहरा दुख, मुआवजा की घोषणा