सड़क पर बैठा तेंदुआ, सामने आकर रुकी कार, फिर गाड़ी के भीतर मच गई खलबली
धमतरी के पहाड़ी जंगल, तेंदुए की रिहाइश के लिए शानदार आश्रय स्थल हैं. यहां सालभर पानी और शिकार जानवरों को मिलता है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 26, 2026 at 7:52 AM IST
धमतरी: जंगली जानवरों और खासकर तेंदुए की अच्छी खासी आबादी के लिए धमतरी के जंगल जाने जाते हैं. यहां के घने और पहाड़ी जंगल तेंदुए की रिहाइश के लिए बेहतरीन स्थान हैं. पानी से लेकर शिकार तक, सब आसानी यहां मिल जाता है. अक्सर तेंदुए रात के वक्त शिकार के लिए जंगलों से बाहर निकल आते हैं. कई बार ये हाइवे तो कई बार ये शहरों के बीच भी चहलकदमी करते मिल जाते हैं. सिहावा और नगरी इलाके में अक्सर तेंदुए फुट मार्ग पाए जाते हैं.
कार के करीब पहुंचा तेंदुआ
एक बार फिर नगरी के स्टेट हाइवे पर तेंदुए की मौजूदगी नजर आई है. दरअसल, शिकारी तेंदुआ रात के वक्त स्टेट हाइवे के किनारे घात लगाकार बैठा रहा. तभी उसकी आंखों में कार की हेडलाइट की रोशनी चमकी. कार में बैठे लोगों ने पहले तो समझा शायद बिल्ली बैठी है, जिसकी आंखे रोशनी में चमक रही है. लेकिन जब कार शिकार के पास पहुंची तो देखा कि वो एक बड़ा तेंदुआ है, जो शिकार की तलाश में सड़क किनारे डटा है. थोड़ी देर तक तेंदुआ कार की साइड में बैठा रहा, लेकिन जैसे ही उसे खतरे का आभास हुआ वो धीरे धीरे कर वहां से घने जंगलों की ओट में चला गया.
कार में बैठे लोगों के उड़े होश
कार में सवार लोगों ने कार के भीतर से ही तेंदुए का वीडियो बना लिया. स्थानीय लोगों और वन विभाग का कहना है कि इस इलाके में अक्सर तेंदुए घूमते रहते हैं. वन विभाग लोगों की सुरक्षा के लिए अक्सर इस इलाके में मुनादी भी कराता रहता है. लोगों से अपील भी वन विभाग करता रहता है कि वो खुद भी सुरक्षित रहें और जंगली जानवरों की सुरक्षा में भी बाधा नहीं बनें. जिस स्टेट हाइवे पर तेंदुए बैठा मिला वो इलाका केरेगांव वन परिक्षेत्र के भोयना गांव का क्षेत्र है.
अक्सर इलाके में तेंदुए, हाथी और भालू घूमते मिले
स्थानीय लोग बताते हैं कि अक्सर रात के वक्त तेंदुए और भालू सड़क को पार करते नजर आ जाते हैं. कई बार हाथी भी इस इलाके से होकर गुजरते हैं. तेंदुए के देखे जाने पर वन विभाग के डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव ने कहा, केरेगांव वन परिक्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ होने की सूचना वन विभाग को मिल रही है. वन विभाग लगातार निगरानी बनाई हुई है. लोगों को सतर्कता बरतने हिदायत दी जा रही है. जंगलों की ओर जाने से लोगों को मना किया जा रहा है. इसके साथ ही मुनादी के माध्यम से आसपास के ग्रामीणों को अलर्ट भी किया जा रहा है.
एपस्टीन फाइल्स मुद्दे पर कांग्रेस का धमतरी में हल्ला बोल, बीजेपी कार्यालय का किया घेराव
महिला दिवस से पहले धमतरी में पहली बार महिलाओं ने निकाली कार रैली, इनर व्हील क्लब ने दिया अनोखा संदेश

