ETV Bharat / state

सवाई माधोपुर में लेपर्ड का मूवमेंट, सीसीटीवी में कैद नजारा, देखिए

पुराने शहर में मूवमेंट के चलते लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की.

Leopard movement in Sawai Madhopur
सवाई माधोपुर में लेपर्ड का मूवमेंट (Symbolic picture of leopard)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 25, 2026 at 10:20 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सवाई माधोपुर: पुराने शहर में लेपर्ड के लगातार मूवमेंट से दहशत फैली हुई है. रणथंभौर नेशनल पार्क से सटे शहर के रामलीला मैदान, डूंगरपाड़ा, 72 सीढ़ी स्कूल एवं राजबाग क्षेत्र में आए दिन लेपर्ड रात में चहलकदमी कर रहा है. लेपर्ड सोमवार और मंगलवार रात भी इस इलाके में नजर आया. रामलीला मैदान इलाके के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में लेपर्ड का मूवमेंट कैद हुआ. लोगों ने वन विभाग से लेपर्ड को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की.

डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि मंगलवार रात शहर में लेपर्ड के मूवमेंट की सूचना मिली. वन विभाग की टीम मौके पर भेजी. पेपर्ड को पकड़ने के लिए वन विभाग वहां पिंजरा लगाएगा. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक लेपर्ड 72 सीढ़ी स्कूल के पास नजर आया है. उसके बाद रामलीला मैदान में भी लेपर्ड दिखा. रामलीला मैदान में लेपर्ड ने बछड़े पर हमला किया. लोगों ने सूचना वन विभाग को दी. लोगों का कहना है कि मंगलवार रात को शहर में तेलन पंसेरी बालाजी के पीछे लेपर्ड की तेज आवाज सुनाई दी. इससे लोगों में डर है.

सवाई माधोपुर में लेपर्ड का मूवमेंट (Caught on CCTV in a house)

पढ़ें:उदयपुर: लेपर्ड के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल, गांव में दहशत का माहौल

सवाई माधोपुर के पुराने शहर के नीम चौकी क्षेत्र में कुछ माह पहने लेपर्ड ने सात वर्षीय विक्रम बंजारा पर हमला कर दिया था. इसके बाद वन विभाग ने लेपर्ड को पकड़कर अन्यत्र छोड़ा था. एक बार फिर पुराने शहर में लेपर्ड की दस्तक के चलते स्थानीय लोगों में डर का माहौल है.

पढ़ें:खेत में किसान और लेपर्ड के बीच 15 मिनट चला संघर्ष, कुल्हाड़ी के हमले में तेंदुआ ढेर