ETV Bharat / state

हिमाचल में ज्वेलरी की दुकानों से तेंदुए के 86 नाखून और 5 दांत बरामद, 6 गिरफ्तार

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने शिमला जिले के रोहड़ू में ज्वेलरी की दुकानों से कम से कम 86 संदिग्ध तेंदुए के नाखून बरामद किए हैं.

LEOPARD CLAWS TEETH SEIZED IN ROHRU
ज्वेलरी की दुकानों से 86 तेंदुए के नाखून बरामद (ETV Bharat GFX)
author img

By PTI

Published : February 11, 2026 at 2:01 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू में ज्वेलरी शॉप से तेंदुए के नाखून, दांत समेत कई संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं, जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने शिमला जिले के रोहड़ू में ज्वेलरी की दुकानों से कम से कम 86 संदिग्ध तेंदुए के नाखून, पांच तेंदुए के दांत, एक अनजान जानवर का पंजा और अनजान पक्षियों के 10 पंख मिलने के बाद 6 ज्वैलर्स को गिरफ्तार किया है.

ज्वेलरी शॉप में तेंदुए के नाखून और दांत मिलने से हड़कंप

रोहड़ू के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) एन रविशंकर ने बताया कि, "फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को एक टिप मिली थी कि रोहड़ू की दुकानों में कई वाइल्डलाइफ आइटम रखे गए हैं जिन्हें बेचा जाने वाला था. फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने मंगलवार (10 फरवरी) को 'क्लोइंग बैक' नाम का एक ऑपरेशन शुरू किया, जिसके तहत डिप्टी रेंजर, फॉरेस्ट गार्ड और 'वन मित्र' वाली टीमों ने एक साथ कम से कम तीन घंटे तक 6 ज्वेलरी की दुकानों की तलाशी ली. सर्च ऑपरेशन के दौरान, टीमों को 6 दुकानों से तेंदुए के संदिग्ध नाखूनऔर दांत के साथ-साथ एक अनजान जानवर का एक पंजा और अनजान पक्षियों के 10 पंख मिले हैं. अधिकारियों ने सारा सामान जब्त कर लिया है."

वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज

DFO ने कहा कि, जानवरों और पक्षियों की पहचान के लिए वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और दूसरी फोरेंसिक लैब के साथ मिलकर सामान का डिटेल्ड फोरेंसिक एनालिसिस किया जाएगा. अधिकारी ने कहा कि, वाइल्डलाइफ (प्रोटेक्शन) एक्ट, 1972 के संबंधित नियमों के तहत केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल इस पूरे मामले में आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है.

ये भी पढ़ें: प्राइवेट सेक्टर में गया बिजली बोर्ड तो सुविधा बढ़ेगी या आम जनता को लगेगा महंगाई का करंट? जानिए सबकुछ

ये भी पढ़ें: जयराम ठाकुर का ड्रीम प्रोजेक्ट, CM सुक्खू की सरकार में मोदी सरकार से मिली बड़ी मंजूरी के बाद जगी नई आस