विवेक विहार अग्निकांड: LG समेत कई नेताओं ने जताया दुख, AAP ने रेखा सरकार लगाया ये गंभीर आरोप
विवेक विहार में रविवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग.अब तक नौ लोगों की मौत पर नेता और अधिकारी ने जताया दुख

Published : May 3, 2026 at 2:10 PM IST
|Updated : May 3, 2026 at 2:19 PM IST
नई दिल्ली: दिल्ली के विवेक विहार में रविवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गएय जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एसी में ब्लास्ट बताई जा रही है.
केंद्रीय मंत्री ने किया दौरा
केंद्रीय राज्य मंत्री व पूर्वी दिल्ली के सांसद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने घटना पर दु:ख जताते हुए कहा कि इस हादसे में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हुई है. उन्होंने कहा कि दमकल और पुलिस की वजह से 27 से 28 लोगों को समय रहते बचाया जा सका है. सभी लोग सुरक्षित हैं सिर्फ एक दो लोग घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ऐसी घटना हुई है जो कहीं भी कभी भी हो सकती है.
सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुख
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ट्वीट किया, "विवेक विहार की एक इमारत में लगी आग की घटना अत्यंत दुखद है. इस हादसे में 9 लोगों की मृत्यु से मन व्यथित है. हादसे में घायल हुए लोगों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें यह कठिन समय सहने की शक्ति प्रदान करें.
Deeply saddened by the tragic fire incident in Vivek Vihar. My thoughts and prayers are with the families who have lost their loved ones in this devastating tragedy.
— LG Delhi (@LtGovDelhi) May 3, 2026
Authorities have been directed to ensure that all necessary medical assistance is provided to the injured, along…
#WATCH | Delhi: Delhi BJP State President Virendra Sachdeva says, " this is a very sad incident. as per the information we are getting, it seems that there is an ac blast. police received the first call at 03:45 am, and at around 03:52 am, the fire brigade reached the spot. there… https://t.co/1FwBNc1RUz pic.twitter.com/xgKNHTcyNR
— ANI (@ANI) May 3, 2026
एलजी घटना पर संवेदनाएं की व्यक्त
घटना पर एलजी ने एक्स पर लिखा, विवेक विहार में आग लगने की दुखद घटना से मैं बेहद आहत हूँ. इस विनाशकारी त्रासदी में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ उनके साथ हैं. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि घायलों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए, साथ ही प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और सहायता प्रदान की जाए.
Capital Shame !!
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) May 3, 2026
Another fire incident at Vivek Vihar delhi, “nine” people were burnt alive in this fire.
While CM Rekha Gupta is busy making reels with multiple edits, she seemed to have learnt nothing from the earlier fire incidents in Delhi.
Insensitivity of Govt is visible…
आप ने रेखा सरकार पर साधा निशाना
आप पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर लिखा, दिल्ली के विवेक विहार में आग लगने की एक और घटना सामने आई है; इस आग में "नौ" लोग ज़िंदा जल गए. एक तरफ़ जहाँ CM रेखा गुप्ता कई तरह के एडिट्स वाली रील्स बनाने में व्यस्त हैं, वहीं ऐसा लगता है कि उन्होंने दिल्ली में पहले हुई आग की घटनाओं से कोई सबक नहीं सीखा है.
फायर ऑफिशर मुकेश वर्मा के अनुसार, इमारत की बनावट और सुरक्षा नियमों की अनदेखी ने इस हादसे को जानलेवा बना दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि इमारत में प्रवेश और निकास के लिए केवल एक ही रास्ता था, जिसके कारण आग लगने के बाद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला.
#WATCH | Delhi: Fire Officer Mukesh Verma says, " we received information about a fire breaking out in this building around 3:47 am. fire tenders reached the spot... along with extinguishing the fire, we conducted a rescue operation... we rescued 15 people... during the rescue… https://t.co/1FwBNc1RUz pic.twitter.com/sZ92AcfAik
— ANI (@ANI) May 3, 2026
ये भी पढ़ें :

