ETV Bharat / state

रांची जेल के काराधीक्षक के बाद जेलर पर अब लगा यौन शोषण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष ने सीएम को लिखा पत्र

रांची में जेलर पर महिला होमगार्ड के यौन शोषण के लगे आरोप को लेकर बाबूलाल मरांडी ने सीएम को पत्र लिखा है.

Leader of Opposition letter to CM Over Allegations of Exploitation of Female Home Guard by Jailer in Ranchi
रांची जेल और नेता प्रतिपक्ष की तस्वीर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 21, 2026 at 6:24 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में महिला कैदी के साथ यौन शोषण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. झारखंड हाईकोर्ट के द्वारा इस मामले में संज्ञान लिए जाने के बाद एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

अपने पत्र में बाबूलाल मरांडी ने काराधीक्षक कुमार चंद्रशेखर के बाद अब जेलर लवकुश कुमार की करतूतों को पत्र के माध्यम से सरकार को अवगत कराया है. नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य के कारागारों में अधिकारियों द्वारा सत्ता के बल पर महिलाओं के व्यवस्थित यौन शोषण, पूर्व की शिकायतों को रफा-दफा करने की साजिश तथा वर्तमान में राज्य सरकार के संरक्षण में पनप रहे गठजोड़ की उच्चस्तरीय जांच कराने एवं दोषियों को जेल भेजने की मांग की है.

दागी अधिकारियों को निलंबित कर हो उच्च स्तरीय जांच- नेता प्रतिपक्ष

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए अपने पत्र में कहा है कि यह कोई निजी या घरेलू विवाद नहीं है. यह एक जेलर और काराधीक्षक द्वारा अपने पद, सत्ता और वर्दी का इस्तेमाल कर महिला कर्मियों एवं कैदियों के यौन शोषण, धमकी, भय और भ्रष्टाचार का एक खुला संगठित अपराध है जो आपके साये में फल-फूल रहा है.

मैं अभी इनके कुकृत्यों की केवल एक छोटी सी झलक ही सार्वजनिक कर रहा हूं बाकी अत्यंत गंभीर दस्तावेज, प्रमाण और शिकायतें अलग से प्रेषित की जा रही है. यदि आपके भीतर तनिक भी नैतिक उत्तरदायित्व और लोक-लाज शेष है, तो ऐसे दागी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच बैठाई जाए और इन्हें सीधे जेल भेजा जाए. अब राज्य की जनता यह देखना चाहती है कि आपकी सरकार इन वर्दीधारी यौन अपराधियों को बचाने का काम करेगी या उन हताश पीड़ितों को न्याय दिलाने का.

इसे भी पढ़ें- बिरसा मुंडा जेल में महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण पर बोलीं बीजेपी प्रवक्ता राफिया नाज, झारखंड में सत्ता और पहुंच का चल रहा खेल

इसे भी पढ़ें- बिरसा मुंडा जेल में महिला कैदी के साथ यौन शोषण का मामला, JHALSA टीम ने किया दौरा, सभी पक्षों से की बात

इसे भी पढ़ें- जेल में महिला कैदी यौन उत्पीड़न मामले ने पकड़ा तूल, भाजपा ने की न्यायिक जांच की मांग