ETV Bharat / state

हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने मनाया 61वां जन्मदिन, समर्थकों के साथ केक काट कर डाली नाटी

शिमला में लोग ढोल नगाड़ों के साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को बधाई देने पहुंचे. सीएम सुक्खू ने भी नेता प्रतिपक्ष को बधाई दी.

JAI RAM THAKUR CELEBRATED BIRTHDAY
जयराम ठाकुर ने मनाया 61वां जन्मदिन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : January 6, 2026 at 7:21 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज (मंगलवार, 6 जनवरी को) अपना 61वां जन्मदिन मनाया. जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई देने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उनके सरकारी आवास पर जुटी रही. समर्थकों के साथ जयराम ठाकुर ने केक काटकर जन्मदिन मनाया. इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ बधाई देने पहुंचे. पूर्व सीएम भी केक काटकर नाटी पर जमकर झूमे.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मनाया 61वां जन्मदिन

इस मौके पर जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, "जनता ने उन्हें लंबे समय से सेवा करने का अवसर दिया, इसके लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं से उन्हें जो प्रेम और सहयोग मिला है, वह उनके लिए प्रेरणास्रोत है." इस दौरान जयराम ठाकुर ने ईश्वर से कामना की कि आने वाले समय में उन्हें प्रदेश की जनता के लिए और अधिक सेवा करने का अवसर मिले.

जयराम ठाकुर ने मनाया 61वां जन्मदिन (ETV Bharat)

जन्मदिन पर पत्नी संग जाखू मंदिर में की पूजा-अर्चना

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जन्मदिन के खास मौके पर अपनी साधना ठाकुर के साथ जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है, "आज अपने जन्मदिन के अवसर पर जाखू मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की. प्रभु श्री राम की कृपा से प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, यही कामना है."

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जयराम ठाकुर को दी बधाई

वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व सीएम को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है. सीएम सुक्खू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है, "नेता प्रतिपक्ष श्री जय राम ठाकुर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करता हूं. जीवंत लोकतंत्र में सशक्त विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण‌ होती है. मुझे आशा है कि आप जनहित के मुद्दों पर सदैव सकारात्मक योगदान देते रहेंगे."

रक्तदान, सुंदरकांड पाठ और नाटी के साथ मंडी में मनाया गया जन्मदिन

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का जन्मदिन सोमवार को मंडी के सेरी मंच पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर रक्तदान शिविर, सुंदरकांड पाठ, नाटी और गजरेले के प्रसाद के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. समारोह की अगुवाई भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने की. कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया. नाच-गाकर, नाटी डालकर और एक-दूसरे को बधाइयां देकर कार्यकर्ताओं ने पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया. इस दौरान आयोजित सुंदरकांड पाठ को भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सुना. हालांकि जयराम ठाकुर स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, बावजूद इसके कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था. सभी ने उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. होली की तर्ज पर एक दिन पूर्व ही जन्मदिन मनाकर कार्यकर्ताओं ने जयराम ठाकुर के प्रति अपनी निष्ठा और विश्वास का प्रदर्शन किया.

JAI RAM THAKUR CELEBRATED BIRTHDAY
जन्मदिन पर हलवा वितरण (ETV Bharat)

61 से अधिक युवाओं ने किया रक्तदान

जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर में 61 से अधिक युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए इसे समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण बताया.

कहीं बना देसी घी से हलवा तो कहीं बांटे लड्डू

कार्यक्रम में लगभग 11 क्विंटल गजरेले का हलवा कार्यकर्ताओं और आम लोगों को वितरित किया गया, जिसका लोगों ने भरपूर आनंद लिया.कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस अवसर पर जयराम ठाकुर से फोन पर बातचीत कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर थुनाग में लोगों ने लड्डू बांटे. वहीं, बगस्याड़ में 2 क्विंटल देसी घी के हलवे का आयोजन किया गया.

JAI RAM THAKUR CELEBRATED BIRTHDAY
जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर बांटे गए लड्डू (ETV Bharat)

बाल आश्रम और छात्रावास में वितरित किए फल व कंबल

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंडी सदर के तल्याहर बाल आश्रम एवं स्वामी विवेकानंद छात्रावास बाड़ी गुमानु में छात्र छात्राओं को फल कंबल वितरित किए गए. वहीं, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर मंडी के सेरी मंच पर रक्तदान शिविर, सुंदरकांड पाठ और गाजर का हलवा वितरित किया गया.

JAI RAM THAKUR CELEBRATED BIRTHDAY
बाल आश्रम और छात्रावास में बांटे फल व कंबल (ETV Bharat)

सराज में कहीं लगी नाटी तो कहीं बांटा देसी घी से बना हलवा

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का 61वां जन्मदिन उनके गृह जिले में भी धूमधाम से मनाया गया. जन्मदिन के खास अवसर पर समूचे सराज विधानसभा क्षेत्र थुनाग, जंजैहली, बगस्याड़, बागाचुनौगी, बाली चौकी में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों और अन्य लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया. पूर्व मुख्यमंत्री की मां ब्रिकमू देवी 88 साल उम्र होने के बावजूद सुबह उठकर बेटे के 61वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर गुड़ और देसी घी के बबरू बनाए.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में अब किसानों से खरीदे दूध का रखा जाएगा ऑनलाइन रिकॉर्ड, मुख्यमंत्री ने दिए ये निर्देश

ये भी पढें: शिमला की बर्फीली हवाएं और 805 दिनों का 'अदृश्य' संघर्ष, जब व्यवस्था के आगे बेबस हुआ दिव्यांगों का जज्बा