ETV Bharat / state

लाठीचार्ज और पथराव के बाद अब कैसे हैं हांसी में हालात? क्यों हुआ स्वतंत्रता दिवस पर संग्राम?

लाठीचार्ज और पथराव के बाद जानें अब हांसी में हालात कैसे हैं. एसपी, डीएसपी समेत चार पुलिसकर्मी घायल, दर्जनभर लोग चोटिल.

HANSI LATHI CHARGE UPDATES
HANSI LATHI CHARGE UPDATES (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 15, 2026 at 1:52 PM IST

|

Updated : August 15, 2026 at 5:41 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

हांसी/सिरसा : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हांसी में जमकर संग्राम हुआ. सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस के बीच टकराव हुआ. बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. जिसके बाद हालात बिगड़ गए. गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया. जिसमें हांसी के एसपी, डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हो गए.

लाठीचार्ज के बाद कैसे हैं हांसी के हालात? मामले में एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें एसपी प्रदर्शनकारियों पर पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि अभी तक इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है. इस पूरे घटनाक्रम में दर्जनभर लोग. एसपी, DSP समेत चार पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी है. फिलहाल इलाके में सन्नाटा पसरा है. तनाव की स्थिति बनी हुई है. मुख्य चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात है.

लाठीचार्ज और पथराव के बाद अब कैसे हैं हांसी में हालात? (ETV Bharat)

जीवन कुंडू हत्याकांड को लेकर बवाल: हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है. उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने पहले ही सीएम के स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को ना होने देने का ऐलान किया था. इसी के तहत शनिवार को ग्रामीण और परिजन सीएम के कार्यक्रम के विरोध में पहुंचे, लेकिन सिसाय पुल के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक लिया. पुलिस ने उनको समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वो नहीं माने. उग्र होते प्रदर्शन को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया. जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

शांतिपूर्ण माहौल, तनावपूर्ण हालात: फिलहाल शहर के प्रमुख नाकों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. करीब एक हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. एसपी विनोद कुमार खुद सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं.

हांसी में बवाल (ETV Bharat)

"पुलिस के 6 जवान घायल हुए" : हांसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह को बाधित करने पहुंचे किसानों और पुलिस के बीच हुए टकराव को लेकर हांसी के SP विनोद कुमार ने बड़ा बयान दिया है. SP के मुताबिक, हिसार में जीवन हत्याकांड को लेकर गठित कमेटी की ओर से 15 अगस्त के कार्यक्रम को बाधित करने का आह्वान किया गया था. इसी के तहत कई जगहों से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों में हांसी पहुंचे. SP ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नाकों पर रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया और ट्रैक्टरों से पुलिस नाके तोड़ने और पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की गई. उनके मुताबिक, इस घटनाक्रम में पुलिस के करीब छह जवान घायल हुए हैं, जिसमें DSP और CIA इंस्पेक्टर भी शामिल हैं. पुलिस ने मामले में कई नामजद लोगों समेत करीब 150 से 200 अन्य महिला-पुरुषों के खिलाफ केस दर्ज किया है. SP के अनुसार, सुरेश कोथ, अनिल भालकिया, रोशन लाल पाबड़ा, नरेंद्र कुंडू, रामफल प्रधान, अमरजीत कुंडू, रवि पूर्व सरपंच, अजीत पूनिया, महेंद्र सिहाग, रामकेश, वारिस सिंधु, रोहतास, दयानंद उर्फ दाना दुहन, बेली राम फौजी और शमशेर नंबरदार समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई की गई है. वहीं हांसी SP की पत्थर फेंकते हुए वायरल वीडियो पर पूछे गए सवाल पर विनोद कुमार ने कहा कि मौके पर भारी भीड़ थी और भीड़ को तितर-बितर करने तथा पुलिस से दूर रखने के लिए पुलिस की ओर से भी पत्थर चलाए गए.

दीपेंद्र हुड्डा ने की निष्पक्ष जांच की मांग : वहीं रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हिसार के जीवन कुंडू हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लोग आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष अपनी आवाज उठाने हांसी पहुंचे थे. शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग कर रहे लोगों के साथ पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया जाना बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है. बुजुर्गों और महिलाओं पर लाठीचार्ज किए जाने की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

"सरकार किसानों के साथ है" : हांसी में किसान-पुलिस टकराव पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा किसान यूनियन जो फैसले लेती है वो तो अपने हिसाब से लेती है. किसान यूनियन अपने किसानों के बारे में फैसले लेगी, लेकिन सरकार अपना काम करेगी. सरकार किसानों के साथ है. किसानों के लिए 24 फसलों का एमएसपी, बागवानी में मुख्यमंत्री ने 46 फसलों का बीमा घोषित किया, भावांतर की भरपाई की जाती है.

ये भी पढ़ें- हांसी में आमने-सामने प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी, लाठीचार्ज के बाद हुआ पथराव, एसपी-डीएसपी समेत कई लोग घायल

Last Updated : August 15, 2026 at 5:41 PM IST