ETV Bharat / state

बिहार के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी, आज से बंद हो जाएगा राजगीर-हरिद्वार स्पेशल का परिचालन

रेलवे ने राजगीर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेनें बंद की. हमेशा फुल रहने वाली सीधी ट्रेन बंद होने से तीर्थयात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, नियमित संचालन की मांग. पढ़ें-

Rajgir Haridwar Special Train
राजगीर हरिद्वार स्पेशल ट्रेन (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 26, 2025 at 8:02 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भोजपुर: भारतीय रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन लगातार बंद करने के फैसलों से विशेष रूप से तीर्थ यात्रियों में काफी नाराजगी है. हाल ही में 03223/03224 राजगीर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन को भी आज से बंद कर दिया जाएगा. वापसी की ट्रेन (03224) 27 दिसंबर 2025 को अंतिम बार चलेगी. जिससे बिहार के हजारों श्रद्धालुओं को गहरा झटका लगा है.

उधमपुर स्पेशल ट्रेन भी हुई थी बंद: इससे पहले 03221/03222 राजगीर-शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन भी समाप्त किया जा चुका है. ऐसा माना जा रहा है कि रेलवे धीरे-धीरे अधिकांश स्पेशल ट्रेनों को स्थायी रूप से बंद करने की योजना बना रहा है.

तीर्थ स्थलों तक थी सीधी कनेक्टिविटी: इससे बिहार के राजगीर और पटना क्षेत्र के यात्रियों की मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं, क्योंकि ये ट्रेनें प्रमुख तीर्थ स्थलों तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करती थी. राजगीर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन पटना और राजगीर से हरिद्वार तक जनरल कोटे में उपलब्ध एकमात्र सीधी ट्रेन थी, जिसके बंद होने से अब यात्रियों के पास कोई विश्वसनीय विकल्प शेष नहीं बचा है.

यात्रियों की बढ़ी परेशानी: यात्रियों का कहना है कि उपासना एक्सप्रेस और कुंभ एक्सप्रेस जैसी नियमित ट्रेनों में पटना से कंफर्म सीट मिलना बेहद कठिन है. महीनों पहले बुकिंग के बावजूद वेटिंग लिस्ट लंबी रहती है. ऐसे में ये स्पेशल ट्रेनें तीर्थ यात्रियों के लिए सबसे बड़ी सुविधा थी, जहां हमेशा 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रहती थी और हर ट्रिप में सीटें पूरी तरह भर जाती थी.

वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी: अब इन ट्रेनों के बंद होने से बुजुर्ग, महिलाएं और साधारण श्रद्धालु या तो लंबी वेटिंग का सामना कर रहे हैं या महंगे और असुविधाजनक विकल्पों को अपनाने पर मजबूर हो रहे हैं. इसके अलावा माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाले यात्रियों को भी बड़ा नुकसान हुआ है, क्योंकि अर्चना एक्सप्रेस में पहले से ही सीटों की भारी कमी रहती है.

श्रद्धालुओं को लंबे रूट से करना पड़ रहा सफर: राजगीर-उधमपुर स्पेशल ट्रेन के बंद होने से अब श्रद्धालुओं को लंबे रूट या कई ट्रेनें बदलकर यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे समय, धन और सुविधा सभी प्रभावित हो रहे हैं. रेल यात्रियों का मानना है कि फुल ऑक्यूपेंसी वाली ट्रेनों को बंद करना समझ से परे है, जो न केवल यात्रियों के हितों के खिलाफ है बल्कि रेलवे के राजस्व को भी नुकसान पहुंचा रहा है. यात्रियों की मांग है कि इन ट्रेनों को नियमित आधार पर चलाया जाए, क्योंकि इस रूट पर लगातार मांग और फुल बुकिंग रही है.

"03223/03224 राजगीर-हरिद्वार स्पेशल की आगामी ट्रिप्स इसकी आखिरी ट्रिप्स होंगी. हम रेलवे से इसके एक्सटेंशन की मांग करते हैं."-यात्री

ये भी पढ़ें-

खुशखबरी! दीपावली-छठ पर बिहार के लिए चलेंगी 12000 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

पहली बार मानसी जंक्शन से दिल्ली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और समय

रेलवे ने की 21 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, इन प्रमुख शहरों तक जाना होगा आसान