ETV Bharat / state

हिमाचल में इस साल की आखिरी कैबिनेट बैठक आज, कई फैसलों पर लगेगी मुहर

हिमाचल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज शिमला में साल की आखिरी कैबिनेट बैठक आयोजित होगी.

Himachal Cabinet meeting
हिमाचल कैबिनेट बैठक (File Photo)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : December 30, 2025 at 8:03 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक फैसलों के लिहाज से आज का दिन खास रहने वाला है. शिमला में आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में साल 2025 की आखिरी कैबिनेट बैठक आयोजित होने जा रही है, जिस पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं. इस अहम बैठक में सुक्खू सरकार कई बड़े और दूरगामी फैसलों पर अपनी मुहर लगाएगी. जिसका असर आने वाले समय में प्रदेश की आर्थिक और प्रशासनिक दिशा पर दिखाई देगा.

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल के चौथे साल में प्रवेश कर गई है, ऐसे में कैबिनेट बैठक में आज कर्मचारियों, किसानों, युवाओं और विकास योजनाओं से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा संभव है. इसके अलावा जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत फैसलों पर मुहर लग सकती है. कैबिनेट बैठक में नई योजनाओं को मंजूरी देने के साथ ही कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े मामलों और विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जा सकती है. इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन से जुड़े प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल हो सकते हैं. सीएम सुक्खू प्रशासनिक सुधार और वित्तीय अनुशासन पर जोर देते रहे हैं, ऐसे में इसको लेकर भी बैठक से कई अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है.

नौकरियों का खुलेगा पिटारा

हिमाचल में कैबिनेट की बैठक में सबसे ज्यादा उम्मीद रोजगार को लेकर लिए जाने वाले फैसलों रहती है. प्रदेश सरकार ने इस वित्त वर्ष में 25 हजार नौकरियां देने का ऐलान किया है. ऐसे में तीन महीने बाद समाप्त हो रहे वित्त वर्ष को देखते हुए कैबिनेट की बैठक में आज नौकरियों का भी पिटारा खुल सकता है. मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए फैसला लिया जा सकता है. वहीं, विभिन्न विभागों में नए पद सृजित किए जाने को लेकर भी फैसला हो सकता है. ऐसे में युवाओं को कैबिनेट की मीटिंग में रोजगार को लेकर कई बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: हिमाचल सरकारी कर्मचारियों की सेवा भर्ती मामला, AG ने HC में रखा सरकार का पक्ष, मंगलवार को फिर होगी सुनवाई