ETV Bharat / state

बीएचयू PG कोर्सेज में एडमिशन का आखिरी मौका, लगभग 2500 सीटों पर होगा स्पॉट रजिस्ट्रेशन

यूनिवर्सिटी में पीजी पाठ्यक्रमों में उपलब्ध कुल 8400 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया अब लगभग पूरी हो चुकी है.

Photo Credit; ETV Bharat
BHU में पीजी कोर्स में एडमिशन का अंतिम मौका. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 8, 2026 at 12:06 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय में परंपरागत तरीके से पूजा पाठ के साथ नए सत्र की शुरुआत हो गई है. अलग-अलग फैकेलिटीज भी अब पूजा पाठ शुरू कर क्लासेस शुरू कर रहे हैं, ऐसे में अब यहां पर प्रवेश परीक्षा भी अंतिम चरण में पहुंच गई है. सीट्स के तहत होने वाले पीजी पाठ्यक्रमों में कुछ सीटें बची हैं और 30 जुलाई से पीजी कक्षाएं शुरू होने की घोषणा कर दी गई हैं. पीजी कोर्सेस में अब भी विभिन्न कोटे और सुपरन्यूमरेरी सीटें मिलाकर लगभग 2500 सीटें हैं. इन्हें भरने के लिए 10 से 14 जुलाई तक स्पॉट रजिस्ट्रेशन और इसके बाद स्पॉट राउंड चलाए जाएंगे.

केंद्रीय प्रवेश समिति की तरफ से जारी अधिसूचना में संभावित डेट और कार्यक्रम स्पष्ट किया गया है. इसके तहत 10 से 14 जुलाई तक स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. CUET PG के पात्र अभ्यर्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटों के आधार पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. पहले स्पॉट राउंड सीट आवंटन की शुरुआत 16 जुलाई को होगी. सीटें खाली रहने की स्थिति में दूसरा स्पॉट राउंड 20 जुलाई को आयोजित किया जा सकता है.

दोनों ही स्थितियों में छात्रों को 22 जुलाई से उनके स्टूडेंट पोर्टल पर कॉल लेटर इश्यू कर दिए जाएंगे. 27 जुलाई को पहले सीट आवंटन राउंड और GD-PI राउंड के अभ्यर्थियों को संबंधित विभाग और कॉलेजों में रिपोर्टिंग करनी होगी. 28 जुलाई को दूसरे, तीसरे और चौथे राउंड और सभी स्पॉट राउंड के अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग होगी. इसके बाद 30 जुलाई से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी.

यूनिवर्सिटी में पीजी पाठ्यक्रमों में उपलब्ध कुल 8400 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया अब लगभग पूरी हो चुकी है. जीडीपीआई और प्रैक्टिकल परीक्षा वाले 27 पाठ्यक्रमों की लगभग 1400 सीटों में लगभग आधी भर चुकी हैं. वहीं 123 सामान्य पाठ्यक्रमों में भी 5000 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने प्रवेश ले लिया है.

इसके साथ ही बीएचयू में पीजी एडमिशन के साथ ही इंटरनेशनल छात्रों के प्रवेश के लिए समर्पित पोर्टल शुरू हो गया है. इस साल सभी 585 शैक्षणिक कार्यक्रमों में 25 फीसदी सीटों पर विदेशी छात्रों को प्रवेश दिए जाएंगे. अब तक लगभग 1500 आवेदन और विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 5000 से ज्यादा बुलेटिन डाउनलोड और पूछताछ भी आ चुकी हैं.

विदेशी छात्रों के प्रवेश के लिए पिछले साल एक समर्पित पोर्टल लांच किया गया था. इसके साथ ही विदेशी छात्रों के लिए ईमेल या ऑफलाइन माध्यमों से आवेदन की व्यवस्था को खत्म कर दिया गया था. नियमों के मुताबिक विदेशी छात्रों के लिए इस साल से 25 फीसदी आरक्षित सीटों में 5 फीसदी पर NRI के बच्चों और पांच फीसदी पर खाड़ी देशों में काम करने वाले भारतीयों के प्रवेश लिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- मिशन एडमिशन: काशी हिन्दू विश्व विद्यालय, AMU में ऑनलाइन कोर्सेज के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन