ETV Bharat / state

नशा पर प्रहार अभियान में बोकारो पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 लाख रुपये की अवैध नकली शराब जब्त

बोकारो में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

Illegal liquor seized in Bokaro
बोकारो एसपी हरविंदर सिंह व अन्य पुलिस पदाधिकारी. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 22, 2026 at 6:49 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बोकारो: होली पर्व को लेकर बोकारो पुलिस की ओर से चलाए जा रहे "नशा पर प्रहार" अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध और नकली शराब बरामद की है. इसकी पुष्टि बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने की है.

चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के एक मकान में छापेमारी

एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नरकंडी में सोना महतो के मकान में छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में अवैध नकली शराब बरामद की गई. इस दौरान पुलिस ने मकान मालिक सोना महतो को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 2688 पीस शराब की बोतलें जब्त की हैं. जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है.

मकान मालिक गिरफ्तार, कबूला गुनाह

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सोनाराम महतो ने अवैध शराब के कारोबार में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. साथ ही पूछताछ में अपने अन्य साथियों के बारे में भी बताया है. गिरफ्तार सोना महतो नरकंडी गांव का रहने वाली है. इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व चतरोचट्टी थाना प्रभारी कर रहे थे. जिसमें अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे.

दो दिनों के अंदर 14 लाख की अवैध शराब जब्त

आपको बता दें कि बोकारो में बीते दो दिनों के अंदर 14 लाख रुपये मूल्य की अवैध नकली शराब जब्त की गई है. एक दिन पहले कथारा ओपी थाना क्षेत्र से 4 लाख रुपये मूल्य की अवैध नकली शराब जब्त की गई थी.

Illegal liquor seized in Bokaro
बोकारो का चतरोचट्टी थाना. (फोटो-ईटीवी भारत)

जारी रहेगा नशा पर प्रहार अभियानः एसपी

इस दौरान एसपी ने बताया कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा. साथ ही उन्होंने आम लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना या फिर डायल संख्या 112 पर देने की अपील की है. एसपी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

रांची में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, निकाय चुनाव से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

एक्शन में उत्पाद विभागः नगर निकाय चुनाव को लेकर अवैध शराब पर विशेष निगरानी

पलामू में पकड़ी गई 70 लाख की अवैध शराब, तीन तस्कर गिरफ्तार, झारखंड-बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई