ETV Bharat / state

इंडियन आर्मी नहीं बल्कि लालू के नाती इस देश की मिलिट्री में ले रहे ट्रेनिंग, रोहिणी आचार्य ने भी उठायी बंदूक

लालू प्रसाद यादव के नाती आदित्य मिलिट्री की ट्रेनिंग लेने गए हैं. आदित्य भारतीय सेना नहीं बल्कि सिंगापुर की सेना की ट्रेनिंग ले रहे.

LALU GRANDSON MILITARY TRAINING
बेटे आदित्य और पति के साथ रोहिणी आचार्य (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 6, 2026 at 12:35 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का नाती आदित्य और तेजस्वी यादव का भांजा अब सेना की ट्रेनिंग लेगा. लालू प्रसाद की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य का बेटा आदित्य अब बेसिक मिलिट्री का ट्रेनिंग ले रहा है. खुद इस बात की जानकारी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किया है.

रोहिणी आचार्य का ट्वीट: लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का बेटा अब सेना की ट्रेनिंग लेने गया है. रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने बेटे का फोटो और उसका वीडियो पोस्ट किया है.

रोहिणी ने क्या लिखा?: अपने पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने लिखा है कि "आज मेरा दिल गर्व से भरा हुआ है. आज अपनी प्री-यूनिवर्सिटी (Pre University ) की पढ़ाई पूरी करने के बाद 18 साल की उम्र में हमारा बड़ा बेटा आदित्य 2 साल की Basic Military Training के लिए गया है."

बेटे पर गर्व: रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बेटे की तारीफ करते हुए लिखा है कि "आदित्य तुम बहादुर, साहसी और अनुशासन के साथ रहने वाले हो, जाओ कमाल कर दिखाओ, हमेशा याद रखना जीवन की सबसे कठिन लड़ाइयों में ही योद्धा बनते हैं. हम सबों का सारा प्यार और हौसला हमेशा तुम्हारे साथ है."

LALU GRANDSON MILITARY TRAINING
अपने परिवार के साथ रोहिणी आचार्य (ETV Bharat)

सिंगापुर की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग अनिवार्य: बता दें सिंगापुर में अधिकतर पुरुष नागरिकों के लिए नेशनल सर्विस के तहत सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य होता है. इस बीएमटी (बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग) का मुख्य उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, टीम वर्क और नेतृत्व कौशल को निखारना होता है. दो साल में सैनिकों को हथियारों की जानकारी, फायरिंग, परेड और मार्चिंग के साथ-साथ जंगल और मैदान में जीवित करने की स्किल्स सिखाई जाती है. इस प्रशिक्षण के आधार पर ही आगे इन्फैंट्री, नेवी या एयरफोर्स जैसी यूनिट्स तय होती है.

रोहिणी ने भी लगाया निशाना: बेटे को ट्रेनिंग कैंप छोड़ने गई रोहिणी आचार्य ने भी हाथ में हथियार उठाया और निशाना लगाती नजर आईं. उन्होंने सोशल मीडिया में अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि सही गलत पहचानने की नजर भी दुरुस्त है और निशाना भी.

परिवार से दूर रहने की बात: पिछले कुछ दिनों से रोहिणी आचार्य अपने परिवार से खफा चल रही है. विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद तेजस्वी यादव के साथ उनके मतभेद की खबरें सामने आई थी. खुद रोहिणी आचार्य ने मीडिया के माध्यम से यह बात कही थी कि उनका 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में उनका अपमान किया गया. उन्होंने तेजस्वी यादव और रमीज पर कई गंभीर आरोप लगाए थे.

बेज्जती का लगाया आरोप: रोहिणी आचार्य ने पोस्ट कर लिखा था कि कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला , एक मां को जलील किया गया, गंदी गालियां दी गयीं, मारने के लिए चप्पल उठाया गया, मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया , सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी. कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां- बाप बहनों को छोड़ आयी, मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया. मुझे अनाथ बना दिया गया.

तेजस्वी पर निशाना: तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उस समय रोहिणी आचार्य ने अपने अपमान का आरोप उन पर लगाया था. रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा था कि कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूं और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी.

उन्होंने आगे लिखा था कि "सभी बेटी- बहन, जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा- भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं, अपने भाई, उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे."

ये भी पढ़ें

लालू परिवार खरमास के बाद यहां होगा शिफ्ट!, ना 39 हार्डिंग रोड ना महुआबाग.. जानें कहां बना आलीशान बंगला

'हिम्मत है तो किडनी डोनेट करने वाली बेटी से बहस कर लें' रोहिणी आचार्य का विरोधियों को चैलेंज

लालू परिवार में बढ़ा आंतरिक कलह, रोहिणी आचार्य के बाद रागिनी, चंदा और राजलक्ष्मी भी हुईं रवाना