ETV Bharat / state

कहने को नगर पंचायत पर सुविधाएं ढाक के तीन पात! देखिए, डेरासाल गांव के बदहाली की तस्वीर

जामताड़ा में नगर निकाय चुनाव को लेकर मुद्दों की भरमार है. नगर पंचायत का डेरासाल गांव, जहां समस्याएं हैं पर हल कोई नहीं.

Lack of basic amenities in Derasal village of Nagar Panchayat in Jamtara
डेरासाल गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 13, 2026 at 8:55 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जामताड़ा: नगर पंचायत अंतर्गत पड़ने वाला डेरासाल गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है. गांव के लोगों को आज भी पीने का पानी, स्ट्रीट लाइट, स्वास्थ्य और नाली की समस्या से जूझना पड़ता है. गांव के लोग यह समझ नहीं पाते हैं कि ये गांव नगर में है फिर भी सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्र से भी बदतर क्यों है.

नगर पंचायत का डेरासाल गांव का हाल

जामताड़ा नगर पंचायत के अंतर्गत पड़ने वाला डेरासाल गांव जो कागजों में दिखाने के लिए तो नगर पंचायत के अंतर्गत वार्ड नंबर 4 में आता है. लेकिन नगर पंचायत से गांव के लोगों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वो मयस्सर नहीं हो पाती है. स्ट्रीट लाइट, नाली पीने का पानी और साफ सफाई नहीं होने से समस्याएं उन्हें झेलनी पड़ती है. लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी होती है. नाली की सफाई भी नहीं हो पाती है, जिससे गंदा पानी का जमाव होता है और गंदगी फैली रहती है.

ईटीवी भारत की ग्राउंड रिपोर्टः देखें, डेरासाल गांव का हाल (ETV Bharat)

चुनाव के समय चमकती है स्ट्रीट लाइट और ठीके किए जाते हैं हैंडपंप!

आलम यह है कि जब नगर का चुनाव होता है तभी डेरासाल गांव के लोगों की याद जनप्रतिनिधियों को आती है. चुनाव के समय ही खराब पड़े चापाकल ठीक होते हैं और थोड़ी बहुत सफाई होती है अन्यथा हमेशा से वो यूं ही खराब पड़े रहते हैं.

क्या कहते हैं वार्ड के लोग

डेरासाल गांव वार्ड नंबर चार के लोगों का कहना है कि वह शहर में है कि पंचायत में समझ में नहीं आ पाता है. नगर में रहकर भी उन्हें जो सुविधा मिलनी चाहिए नहीं मिलता है. वार्ड के लोगों कहना था कि नाली की सफाई कभी नहीं होता है, गंदगी फैली रहती है. स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है, पीने के पानी के लिए काफी परेशानी होती है. चापाकल जितना लगना चाहिए नहीं लगा है, जो भी चापाकल है वह खराब‌ ही रहता है. जब चुनाव आता है तब जनप्रतिनिधि गांव आते हैं तो चापाकल ठीक कराते हैं नहीं तो फिर सालों भर ऐसे ही पड़ा रहता है. डेरासाल गांव चार नंबर वार्ड के प्रत्याशी अजय सिंह ने इन समस्याओं को लेकर कहा कि डेरासाल गांव में काम हो रहा है. वहां काम करने में परेशानी होती है.

इसे भी पढ़ें- जामताड़ा में वार्ड नंबर 4 का हाल-बेहाल, शहर की सड़क किनारे कचरे का अंबार!

इसे भी पढ़ें- रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 के 10 परिवारों ने किया वोट बहिष्कार का ऐलान, जानें वजह

इसे भी पढ़ें- गिरिडीह के वार्ड 11 में जल जमाव है प्रमुख समस्या, स्थानीय लोगों ने सुनाई जुबानी हकीकत