ETV Bharat / state

श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन: हितग्राहियों के खातों में जारी होगी योजनाओं की राशि, श्रमिकों की सुनी जाएगी समस्याएं

बलौदाबाजार में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन का आयोजन हो रहा है.इस आयोजन में श्रमिकों से सीधा संवाद भी किया जाएगा.

labor public dialogue conference
श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 19, 2026 at 3:02 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बलौदाबाजार : श्रमिकों के कल्याण और उनकी सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में जिला मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहा है. श्रम विभाग श्रमिक जनसंवाद सह श्रमिक सम्मेलन का आयोजन कर रहा है. इस सम्मेलन में जिले भर के श्रमिक, उनके परिजन, विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शामिल होंगे, जबकि छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. यह सम्मेलन केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि श्रमिकों के लिए योजनाओं की सीधी पहुंच और लाभ सुनिश्चित करने का मंच भी बनेगा.

सीधे खातों में एक करोड़ से अधिक राशि

सम्मेलन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा योजनाओं के तहत हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से राशि का हस्तांतरण. श्रम विभाग की जानकारी के अनुसार कुल 1242 हितग्राहियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के खातों में 1 करोड़ 4 लाख 23 हजार रुपये की राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी. डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर व्यवस्था के माध्यम से राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जाती है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होती है और पारदर्शिता सुनिश्चित होती है. इस प्रक्रिया से श्रमिकों को समय पर और सुरक्षित तरीके से आर्थिक सहायता मिलती है.

किन योजनाओं का मिलेगा लाभ ?

श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं के तहत यह राशि वितरित की जाएगी. इनमें निर्माण श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, मातृत्व सहायता, मृत्यु अनुग्रह सहायता, शिक्षा प्रोत्साहन राशि, औजार सहायता, विवाह सहायता और अन्य कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं. इन योजनाओं का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान करना है. अक्सर दैनिक मजदूरी पर काम करने वाले श्रमिक आर्थिक संकट की स्थिति में असहाय हो जाते हैं. ऐसे समय में यह सहायता उनके लिए संबल का काम करती है.

जनसंवाद का भी रहेगा विशेष सत्र

सम्मेलन में केवल राशि वितरण ही नहीं, बल्कि श्रमिकों के साथ सीधा संवाद भी किया जाएगा. श्रमिक अपनी समस्याएं, सुझाव और अनुभव साझा कर सकेंगे. विभागीय अधिकारी मौके पर ही मार्गदर्शन देंगे और योजनाओं की जानकारी विस्तार से समझाएंगे. यह जनसंवाद सत्र इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कई बार श्रमिकों को योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं मिल पाती. सम्मेलन के माध्यम से उन्हें पंजीयन, नवीनीकरण और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाएगा.

जिले में श्रमिक कल्याण की दिशा में बड़ा कदम

बलौदाबाजार जिले में पंजीकृत श्रमिकों की संख्या लगातार बढ़ रही है.इससे यह स्पष्ट है कि श्रमिक अब योजनाओं के प्रति जागरूक हो रहे हैं.सम्मेलन के माध्यम से नई पंजीयन प्रक्रिया को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. जानकारों का मानना है कि ऐसे सम्मेलन न केवल आर्थिक सहायता वितरण के लिए उपयोगी होते हैं, बल्कि श्रमिकों में आत्मविश्वास और जागरूकता भी बढ़ाते हैं. जब उन्हें यह एहसास होता है कि उनकी मेहनत और अधिकारों को मान्यता मिल रही है, तो उनमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

EXPLAINER-मधुमक्खी पालन से डबल कमाई, HONEY BEE ने बदली किसानों की किस्मत