ETV Bharat / state

अलवर में अज्ञात वाहन की टक्कर से लैब टेक्नीशियन की मौत, दो युवक घायल

मृतक परिवार पालने के लिए अलवर के दो प्राइवेट ​हॉस्पिटल में लैब टेक्नीशियन का जॉब करता था.

People and relatives present in the hospital premises
अस्पताल परिसर में मौजूद लोग व परिजन (ETV Bharat Alwar)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 13, 2026 at 12:03 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अलवर: शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में सामोला चौराहे के पास गुरुवार देर रात हादसे में अस्पताल के लैब टेक्नीशियन की मौत हो गई. दो युवक गंभीर घायल हो गए, जिन्हें जयपुर रैफर कर दिया. मृतक जाकिल घर खर्च चलाने के लिए दो निजी अस्पतालों में लैब टेक्नीशियन का कार्य करता था.

अरावली विहार थाना के एएसआई शंकर लाल ने बताया कि घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे और शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. एएसआई ने बताया कि लोगों ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारी. युवक की मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी.

पढ़ें:बूंदी में भीषण सड़क हादसा: पिता और तीन बेटों की ट्रेलर से कुचलकर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

मृतक जाकिल के साथ निजी अस्पताल में काम करने वाले जाकिर ने बताया कि मृतक देर रात अस्पताल से ड्यूटी कर दोस्तों के साथ जा रहा था. सामोला चौक के पास अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी. इसमें जाकिल की मौके पर ही मौत हो गई.

जाकिर ने बताया कि टक्कर इतनी तेज हुई कि जाकिल की मौके पर ही मौत हो गई. उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना पर जाकिर भी मौके पर पहुंचा. तीनों को जिला अस्पताल ले गया, जहां दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया. तीनों युवक मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए थे.

पढ़ें: दौसा में भीषण सड़क हादसा : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, फिर ट्रेलर से भिड़ंत, 5 की मौत