ETV Bharat / state

अंडर-19 भारतीय टीम में चयन पर कुशाग्र के परिवार ने श्री सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का बल्ला

जयपुर में बनवाया करीब आधा किलो वजनी बैट लेकर मंदिर पहुंचे कुशाग्र के माता-पिता व भाई.

Kushagra's family offered a silver bat.
कुशाग्र के परिवार ने चढ़ाया चांदी का बैट (Photo source: Kushagra Ojha's family)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : July 1, 2026 at 7:18 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चित्तौड़गढ़: जिले के बस्सी निवासी कुशाग्र ओझा के अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने पर परिवार ने बुधवार को भगवान श्रीसांवलिया सेठ के दरबार में 470 ग्राम वजनी चांदी का बैट भेंट किया. अंडर-19 टीम श्रीलंका दौरे में एक दिवसीय और टेस्ट मैच होने हैं. दोनों ही टीमों में कुशाग्र का चयन हुआ है.

मूल रूप से बस्सी निवासी और अभी जयपुर में बैंक मैनेजर ओमप्रकाश ओझा ने बताया कि उनके बेटे कुशाग्र की शुरू से क्रिकेट में रूचि रही है. लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्होंने भगवान सांवलिया सेठ से बेटे कुशाग्र के भारतीय टीम में चयन की मनोकामना मांगी थी. मन्नत पूरी होने पर बुधवार दोपहर पत्नी निशा, छोटे बेटे ऋषभ और परिवार समेत सांवलियाजी मंदिर पहुंचे और भगवान के श्रीचरणों में चांदी का बैट अर्पित किया. इस दौरान बस्सी निवासी चंद्रशेखर ओझा, सोहनलाल खटीक, दिनेश सोनी, नमन ओझा व सांवलियाजी निवासी नारायण गुर्जर उपस्थित थे.

A silver bat was offered to Lord Shri Sanwalia Seth upon Kushagra's selection.
कुशाग्र के चयन पर भगवान श्री सांवलिया सेठ को चांदी का बल्ला चढ़ाया (Photo source: Kushagra Ojha's family)

पढ़ें: राजस्थान के 5 तीरंदाजों का विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय टीम में चयन

ओमप्रकाश ओझा ने बताया कि उन्होंने चांदी का यह बैट जयपुर में बनवाया है, जो करीब आधा किलो वजनी है. कुशाग्र टीम के साथ दो दिन पहले ही श्रीलंका दौरे पहुंच गया था. कुशाग्र के चयन से परिवार और क्षेत्र में खुशी है. ओझा ने बताया कि 4 जुलाई को पहला मैच में अच्छे प्रदर्शन की भगवान से कामना की.

पढ़ें: कोटा की दिव्यांशी चौधरी का वुशु एशियन गेम्स में हुआ चयन, भारतीय टीम में शामिल होने के लिए 14 किलो कम किया वजन