ETV Bharat / state

"विपक्ष के नेता की गरिमा को तार-तार कर रहे राहुल गांधी", कुरुक्षेत्र पशु मेले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने साधा निशाना

कुरुक्षेत्र में तीन दिवसीय पशु मेले का आयोजन चल रहा है. आज केंद्रीय मंत्री ने शिरकत की और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.

पशु मेला 2026
पशु मेला 2026 (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 7, 2026 at 3:09 PM IST

|

Updated : February 7, 2026 at 6:54 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में तीन दिवसीय 41वें पशु मेले का आज दूसरा दिन है. आज, शनिवार को केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. केंद्रीय मंत्री ने पशुपालकों से बातचीत की और उनके पशुओं के बारे में जानकारी ली. इस अवसर पर उनके साथ इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, पशुपालन विभाग के चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर सहित भाजपा के अन्य नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे.

"पशुपालकों को होगा लाभ": मंत्री कहा कि "हरियाणा सरकार द्वारा पशु मेले का आयोजन एक सराहनीय पहल है. इस मेले में हरियाणा की प्रसिद्ध नस्लों को प्रदर्शनी के जरिए प्रस्तुत किया गया, जिसमें पशुपालकों को लाभ होगा. साथ ही मेले में आधुनिक कृषि यंत्र भी प्रदर्शित किए गए हैं. जिन्हें किसानों की रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है. विजेता पशुपालकों को पुरस्कार दिए जाएंगे. जिससे उन्हें और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा".

राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री का निशाना (Etv Bharat)

राहुल गांधी पर साधा निशाना: वहीं, इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा है. राहुल गांधी द्वारा बीजेपी नेता को 'गद्दार' कहने पर उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि "राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, लेकिन वे अपने पद की गरिमा नहीं समझ पा रहे हैं. राहुल गांधी सस्ती लोकप्रियता के लिए कुछ भी बोलने के आदि हो चुके हैं. अपने पद की गरिमा को तार-तार करने के आदि हो चुके हैं".

पशु मेला 2026
पशु मेला 2026 (Etv Bharat)

"पप्पू यादव कोई स्वतंत्र सेनानी नहीं": पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि "पप्पू यादव कोई स्वतंत्र सेनानी नहीं है". भारत अमेरिका ट्रेड डील के सवाल पर कहा कि "इस समझौते से देश के लोगों को खुशी मिली है. खासकर निर्यातकों में उत्साह का माहौल है. पीएम मोदी के नेतृत्व में यह समझौता सफल हुआ है. इससे निर्यातकों के सामने बड़ी चुनौतियां दूर हो गई हैं".

पशु मेला 2026
प्रसिद्ध नस्लों को प्रदर्शनी (Etv Bharat)

ये भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र में 41वां पशु मेला 6-8 फरवरी को, मेला ग्राउंड में तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप

ये भी पढ़ें: कुरुक्षेत्र पशु मेले में अनु की मुर्रा भैंसों ने मचाई धूम, किया पहला और दूसरा स्थान हासिल, लगी महंगी बोली

Last Updated : February 7, 2026 at 6:54 PM IST