ETV Bharat / state

मुंबई वाली पार्टी का सच क्या? गणेश गोदियाल ने सुनाया पूरा किस्सा, क्लिक कर पढ़ें

डांस क्लब पार्टी को लेकर उत्तराखंड में जुबानी जंग शुरू हो गई है. चैंपियन के आरोपों पर गणेश गोदियाल ने जवाब दिया है.

DANCE CLUB PARTY
मुंबई की पार्टी से चढ़ा उत्तराखंड का सियासी पारा! (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 25, 2026 at 7:03 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में इन दिनों मुंबई वाली पार्टी चर्चाओं में हैं. इस पार्टी में कई नेताओं का नाम सामने आया है. मुंबई वाली पार्टी विवाद की शुरुआत कुंवर प्रणव चैंपियन के वीडियो से शुरू हुई. जिसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने 24 साल पूरानी मुंबई वाली पार्टी का पूरा किस्सा सुनाया. साथ ही उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को इस मामले में सच सामने रखने को कहा है.

दरअसल, बीते दिनों कुंवर प्रणव चैंपियन ने एक वीडियो जारी किया. जिसमें उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ ही दूसरे नेताओं पर टिप्णणी की. इसमें कुंवर प्रणव चैंपियन ने मुंबई के एक क्लब में हुई पार्टी का जिक्र किया है. जिसको लेकर अब राजनीति तेज हो गई है.

आईये आपको सबसे पहले बताते हैं कि कुंवर प्रणव चैंपियन ने क्या कहा, दरअसल कुछ दिनों पहले कुंवर प्रणव चैंपियन का एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें वे नोट उड़ाते हुए नजर आ रहे थे. जिस पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आई. इसी प्रतिक्रिया के जवाब में कुंवर प्रणव चैंपियन ने एक वीडियो जारी किया.

इस वीडियो में कुंवर प्रणव चैंपियन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को घेरा. उन्होंने कहा कांग्रेस की याददाश्त कमजोर हो गई. उन्होंने कहा गणेश गोदियाल उन्हें नवी मुंबई के डांस बार में ले गये थे. जहां उन्होंने बार बालाओं का नाच करवाया था. वहां, हरक सिंह रावत ने डांस किया था. उन्होंने कहा हम तो वहां धर्मेंद्र की तरह शो देख रहे थे.

इस वीडियो में चैंपियन ने कहा कुंवर प्रणव सिंह चरित्रवान आदमी है. इस दौरान उन्होंने खानपुर विधायक उमेश शर्मा को भी घेरा. कुंवर प्रणव चैंपियन ने खानपुर विधायक उमेश शर्मा पर भी गंभीर आरोप लगाये.

कुंवर प्रणव चैंपियन के आरोपों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जवाब दिया है. गणेश गोदियाल ने कहा जिस क्लब पार्टी का जिक्र चैंपियन कर रहे हैं उसमें कुछ भी अनैतिक नहीं था. उन्होंने कहा उस पार्टी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी थे . महेंद्र भट्ट इस बात का सही जबाव दे सकते हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मुंब में पार्टी की वजह, जगह के साथ ही क्लब जाने का कारण बताया. उन्होंने बताया कुंवर प्रणव चैंपियन के कहने पर ही वे उन्हें क्लब में ले गये थे.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा उस पार्टी में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के विधायक शामिल थे. इसमें छुपाने जैसा कुछ भी नहीं है. उन्होंने उसमें कई ऐसे विधायक थे जिन्होंने केवल खाना खाया, वहीं, कुछ ऐसे विधायक थे जिन्होंने डांस फ्लोर पर डांस किया. उन्होंने कहा इसमें कुछ भी गलत नहीं हैं.

गणेश गोदियाल ने कहा आज 24 साल बाद कुंवर प्रणव चैंपियन आक्षेप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा इस बारे में महेंद्र भट्ट ही सभी को सही बता सकते हैं. उन्होंने कहा जिनके मन को रखने के लिये पार्टी की अब वे तोहमत लगा रहे हैं. ये दुख की बात है. उन्होंने कहा नादान की पहचान, जी का जंजाल, जैसी कहावत यही सच होती है.

पढ़ें- 28 चालान के बाद RTO ने चैंपियन को भेजा नोटिस, लैंड क्रूजर कार की RC हो सकती है रद्द, जानिए क्यों?

पढ़ें- पूर्व CS के बेटे के साथ मारपीट मामला: चैंपियन के आरोपी बेटे पर शिकंजा, कई धाराओं में केस दर्ज, तीन दिन में रखना होगा पक्ष