नगर परिषद कुल्लू में कांग्रेस ने जारी की पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की सूची, अब साफ हुई तस्वीर
नगर परिषद कुल्लू चुनावों के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची. वार्ड 7 पर पेंच बरकरार.


By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : May 6, 2026 at 4:46 PM IST
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय चुनावों की बिसात बिछ चुकी है. चुनावी दंगल में उम्मीदवार मैदान में पसीना बहा रहे हैं. राजनीतिक दलों ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणाएं शुरू कर दी हैं. इसी कड़ी में जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी ने नगर परिषद कुल्लू के लिए अपने अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.
ढालपुर में पत्रकारों से बात करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने बताया कि 'उम्मीदवारों का चयन स्थानीय फीडबैक और वरिष्ठ नेताओं की सहमति के बाद किया गया है. हालांकि, नगर परिषद के 11 वार्डों में से वार्ड नंबर 7 को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है, क्योंकि यहां किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है.' हैरानी की बात यह है कि वार्ड नंबर 8 और 11 में कांग्रेस को कोई स्थानीय दमदार चेहरा नहीं मिल पाया, जिसके चलते पार्टी ने मजबूरन दूसरे वार्डों के कार्यकर्ताओं को यहा से चुनावी मैदान में समर्थन दिया है. दरअसल निकाय चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. सभी वार्डों ने 2 से 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नामांकन किया था. इससे कांग्रेस समर्थनक आसमंजस में थे कि किसे वोट दिया जाए. अब कांग्रेस ने अपने समर्थित उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है.
ये रहे कांग्रेस के चुनावी योद्धा
वार्ड 1: विशाल सूद
वार्ड 2: कुब्जा ठाकुर
वार्ड 3: ऊष्मज शर्मा
वार्ड 4: विजय मोदगिल
वार्ड 5: पूजा शर्मा
वार्ड 6: गीता
वार्ड 8: आशा डोगरा
वार्ड 9: जीवन कला
वार्ड 10: हरि सिंह
वार्ड 11: सुभाष चंद
पंचायती राज के लिए भी तैयारी
सेस राम आजाद ने स्पष्ट किया कि नप चुनाव के साथ-साथ कांग्रेस पंचायती राज चुनावों के लिए भी पूरी तरह तैयार है. पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को जिताने के लिए संगठन ने ब्लॉक स्तर पर रणनीति तैयार कर ली है. अब देखना यह होगा कि कुल्लू की जनता विकास के दावों पर किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है. बता दें कि प्रदेश के 51 शहरी निकायों के लिए मतदान 17 मई को सुबह 7 बजे से सायं 3 बजे तक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से होगा.

